आज की ताजा खबर, 26 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ LIVE: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा; चंडीगढ़ में नाइट क्लब के पास धमाके
आज की ताजा खबर, 26 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: बांग्लादेश में इस्कॉन के चिन्मय प्रभु को ढाका पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंंने हिंंदुओं के समर्थन में बड़ी रैली की थी। इसके बाद इस्कॉन ने ट्वीट कर भारत सरकार से इस मामले में दखल करने की अपील की है। उधर, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान के बीच भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस सोमवार देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि फडणवीस आज गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकत हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद में सबसे आगे माने जा रहे हैं। उधर, महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा। उदयपुर में सिटी पैलेस के बाहर पथराव की खबर है। यह घटना तब हुई जब राजपरिवार के दो गुट के समर्थक आपस में भिड़ गए। IPL ऑक्शन की बात करें तो डेविड वॉर्नर, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल जैसे धुरंधर खिलाड़ियों को इस बार कोई खरीदार नहीं मिला है। दो दिन के ऑक्शन के बाद IPL 2025 के लिए टीमें तैयार हो चुकी हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...
आज की ताजा खबर, 26 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ LIVE: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा; चंडीगढ़ में नाइट क्लब के पास धमाके
Sambhal Jama Masjid Violence Latest Updates
