LIVE26 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: लोकसभा में ही शुरू होगी न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने की कार्यवाही; संयुक्त राष्ट्र में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भिड़े अमेरिका और चीन
26 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: किरेन रिजिजू ने कहा कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने का प्रस्ताव नियमों के अनुसार पहले लोकसभा में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने का निर्णय संयुक्त रूप से लिया जाना चाहिए। अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर भारत और मालदीव शुक्रवार को सहयोग बढ़ाने के रास्ते पर बढ़ गए। मालदीव के दो दिन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणआ की। इसके अलावा दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत शुरू करने का फैसला किया। राष्ट्रपति मुइज्जू से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद दोस्त होने पर भी गर्व है। संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन मुद्दे पर शुक्रवार को अमेरिका और चीन भिड़ गए। अमेरिका ने चीन से कहा कि उसे यूक्रेन में रूस की आक्रामकता को भड़काना बंद करे, वहीं चीन ने कहा कि वाशिंगटन दूसरे पर दोष मढ़कर टकराव भड़काने का प्रयास कर रहा है।

26 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: लोकसभा में ही शुरू होगी न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने की कार्यवाही; संयुक्त राष्ट्र में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भिड़े अमेरिका और चीन
26 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: किरेन रिजिजू ने कहा कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने का प्रस्ताव नियमों के अनुसार पहले लोकसभा में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने का निर्णय संयुक्त रूप से लिया जाना चाहिए। अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर भारत और मालदीव शुक्रवार को सहयोग बढ़ाने के रास्ते पर बढ़ गए। मालदीव के दो दिन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणआ की। इसके अलावा दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत शुरू करने का फैसला किया। राष्ट्रपति मुइज्जू से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद दोस्त होने पर भी गर्व है। संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन मुद्दे पर शुक्रवार को अमेरिका और चीन भिड़ गए। अमेरिका ने चीन से कहा कि उसे यूक्रेन में रूस की आक्रामकता को भड़काना बंद करे, वहीं चीन ने कहा कि वाशिंगटन दूसरे पर दोष मढ़कर टकराव भड़काने का प्रयास कर रहा है।
आंध्र प्रदेश में वित्तीय दबाव और बढ़ गया : वाई एस जगन मोहन रेड्डी
आंध्र प्रदेश में विपक्ष के नेता वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि राज्य में वित्तीय दबाव ‘‘वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में और बढ़ गया है’’। रेड्डी ने कहा कि पहली तिमाही के लिए कैग के मासिक प्रमुख संकेतक राज्य की वित्तीय स्थिरता के लिए ‘संकटपूर्ण दृष्टिकोण’ का संकेत देते हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में राजकोषीय दबाव और भी बढ़ गया है। कैग ने इस अवधि के लिए मासिक प्रमुख संकेतक अपलोड किए हैं और ये आंकड़े स्पष्ट रूप से राज्य सरकार की वित्तीय स्थिरता के लिए संकटपूर्ण दृष्टिकोण का संकेत देते हैं।’
गजपति राजू ने गोवा के राज्यपाल पद की शपथ ली
पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू ने शनिवार को गोवा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। गजपति राजू ने पी एस श्रीधरन पिल्लई का स्थान लिया है। बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे ने राजभवन में राजू को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। राजू (74) ने कहा कि वह जनता की सेवा करते हुए भारत के संविधान का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, “हम सभी एक टीम के रूप में काम करेंगे और मुझे खुशी है कि मैं गोवावासियों से जुड़ा हूं।”
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बादल फटने और भूस्खलन से तबाही, केदारनाथ यात्रा रोकी गई
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के रुमसी गांव में शुक्रवार रात (25 जुलाई की मध्य रात्रि) भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा जब इलाके में अचानक बादल फटने की घटना हुई। इस हादसे के बाद बिजयनगर समेत कई गांवों में अफरा-तफरी मच गई। घरों में पानी घुस गया, कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि तबाह हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस आपदा में अब तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
राजस्थान में कई जगह हुई भारी बारिश
राजस्थान के अनेक हिस्सों में एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी अनेक जगह भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र आज झारखंड व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर है तथा इसके अगले 24 घंटों में आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में भारी से अतिभारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश दौसा में 158 मिलीमीटर दर्ज की गई। आज शनिवार को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश व अजमेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए
झारखंड के गुमला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य घाघरा जंगल में एकत्र हुए हैं और सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों की ओर से कई गोलियां चलाई गईं।
जनरल द्विवेदी ने करगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न ऐप की शुरुआत की
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को 26वें करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक पोर्टल समेत तीन परियोजनाओं की शुरुआत की। लोग इस पोर्टल के जरिए शहीदों को ‘ई-श्रद्धांजलि’ दे सकते हैं।जिन परियोजनाओं की शुरुआत की गई है उनमें क्यूआर कोड आधारित एक ‘ऑडियो गेटवे’ शामिल है, जिस पर लोग 1999 के करगिल युद्ध से जुड़ी वीर गाथाएं सुन सकते हैं। इसके अलावा ‘इंडस व्यूप्वाइंट’ ऐप लोगों को बटालिक सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) तक आभासी तरीके से जाने का मौका मुहैया कराता है। करगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जार संघर्ष से हजारों लोगों को होना पड़ा विस्थापित
थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिकों के बीच सीमा पर तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा, जिसके कारण हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। संघर्ष और बढ़ने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार देर रात न्यूयॉर्क में एक आपातकालीन बैठक की, जबकि मलेशिया ने दोनों देशों से संघर्ष समाप्त करने का आह्वान किया और मध्यस्थता की पेशकश की। मलेशिया फिलहाल 10 देशों के समूह आसियान की अध्यक्षता कर रहा है। सुरक्षा परिषद ने कोई बयान जारी नहीं किया, लेकिन परिषद के एक राजनयिक ने बताया कि सभी 15 सदस्यों ने थाईलैंड और कंबोडिया से तनाव कम करने, संयम बरतने और विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का आह्वान किया है।
छावला गोयला डायरी निर्माणधीन बिल्डिंग में गटर साफ करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत
छावला गोयला डायरी निर्माणधीन बिल्डिंग में गटर साफ करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग और उससे जुड़े लोगों पर FIR दर्ज़ की है। बताया जा रहा है गटर काफ़ी समय से बंद था जिसमें जहरीली गैस जमा हो गई थी एक मजदूर उसको साफ़ करने अंदर घुसा जब वो बाहर नहीं आया फिर दूसरा मजदूर उसको देखने गटर में घुसा दोनों की गटर में दम घुटने से मौत हो गई।
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आया था। कॉल के बाद आजाद मैदान पुलिस स्टेशन की पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ जांच शुरू कर दी। अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम है और कुछ देर में ब्लास्ट होने वाला है। इस तरह के धमकी भरे कॉल आते ही मुंबई पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। मुंबई पुलिस और बम स्क्वायड की टीम एयरपोर्ट पर पहुंची और घंटों तक जांच पड़ताल की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को तीन अलग-अलग फोन नंबरों से यह धमकी भरे कॉल आए थे। अज्ञात कॉलर ने दावा किया था कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर बम विस्फोट होगा।
पुणे में सीबीआई ने एक साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले एक साइबर अपराध गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर कॉल और 'वीओआईपी स्पूफिंग' के जरिए करीब तीन-चार करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।
कौशांबी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत
कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव निवासी केसरी देवी (50)आज शाम धान के खेत में काम कर रही थी, तभी अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।
पुणे में सीबीआई ने एक साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले एक साइबर अपराध गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर कॉल और 'वीओआईपी स्पूफिंग' के जरिए करीब तीन-चार करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।
FTA पर भी शुरू होगी बात; संयुक्त राष्ट्र में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भिड़े अमेरिका और चीन
संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन मुद्दे पर शुक्रवार को अमेरिका और चीन भिड़ गए। अमेरिका ने चीन से कहा कि उसे यूक्रेन में रूस की आक्रामकता को भड़काना बंद करे, वहीं चीन ने कहा कि वाशिंगटन दूसरे पर दोष मढ़कर टकराव भड़काने का प्रयास कर रहा है।
मालदीव को 4850 करोड़ रुपये का लोन, FTA पर भी शुरू होगी बात
अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर भारत और मालदीव शुक्रवार को सहयोग बढ़ाने के रास्ते पर बढ़ गए। मालदीव के दो दिन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणआ की। इसके अलावा दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत शुरू करने का फैसला किया। राष्ट्रपति मुइज्जू से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद दोस्त होने पर भी गर्व है।