Aaj Ki Taza Khabar, 26 जनवरी, 2023: देश- दुनिया की आज की बड़ी खबरें

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 26, 2023, 11:56 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 26 जनवरी, 2023: देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति हैं। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 26 जनवरी, 2023: 74वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यातायात पुलिस ने सड़क यातायात को लेकर परामर्श जारी किए हैं। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति हैं। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

aaj ki taza khabar

आज की ताजा खबर 26 जनवरी 2023

भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन पहली बार कर्तव्य पथ पर हुआ है। यह गणतंत्र दिवस समारोह इस बार कई मायनों में खास है। परेड में पहली बार सिर्फ देसी हथियारों का प्रदर्शन होगा। वायुसेना के गरुड़ कमांडो पहली बार परेड में नजर आएंगे। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाया गया है। समारोह में हिस्सा लेने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्दल फतह अल सीसी बुधवार को भारत पहुंचे। परेड में शामिल होने के लिए मिस्र का एक सैन्य जत्था भी पहुंचा हुआ है। छत्तीसगढ़ पुलिस की नवगठित विशिष्ट इकाई ‘बस्तर फाइटर्स’ में हाल ही में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए ट्रांसजेंडर पहली बार जगदलपुर शहर में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने 106 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, लोक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए गए हैं।

End of Feed