आज की ताजा खबर: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का आगाज शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का आगाज शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
इस बार ट्रेड शो में 88 देशों के राजदूतों के साथ करीब 250 विदेशी खरीदार भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के जरिए उत्तर प्रदेश के उत्पादों और औद्योगिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 सितंबर को ट्रेड शो के समापन समारोह में शामिल होंगे।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ईरान की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि ईरान की मौजूदा सरकार आखिरकार गिर जाएगी और वहां की जनता एक दिन अपने शासकों के खिलाफ खड़ी होगी। नेतन्याहू ने अपने भाषण में कहा, 'ईरान में एक दिन, और शायद वह दिन बहुत दूर नहीं है, कुछ अविश्वसनीय होगा। ईरान के लोग अपने शासन के खिलाफ उठ खड़े होंगे। यह सिर्फ समय की बात है कि ईरान में कुछ बड़ा बदलाव होगा और वहां का दमनकारी शासन गिर जाएगा।'
ग्रेटर नोएडा में पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित धूम मानिकपुर में पेंट बनाने वाली एक केमिकल फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। रात करीब 2 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने फैक्ट्री में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग की चपेट में कुछ वाहन भी आ गए। 21 दमकल गाड़ियों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।धू-धू कर जली पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री: ग्रेटर नोएडा में देर रात भीषण अग्निकांड; 21 गाड़ियों ने पाया काबू
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित धूम मानिकपुर इलाके में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ स्थित एक पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते केमिकल के कारण आग ने बेहद विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री में लपटें उठने लगीं।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना देर रात करीब 2 बजे की है:
शॉर्ट सर्किट की आशंका: आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने केमिकल की मौजूदगी के कारण तेजी से पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
वाहन आए चपेट में: आग इतनी भयानक थी कि कंपनी परिसर में खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए।
सुरक्षित निकाले गए लोग: राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर मौजूद सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का आगाज शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
इस बार ट्रेड शो में 88 देशों के राजदूतों के साथ करीब 250 विदेशी खरीदार भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के जरिए उत्तर प्रदेश के उत्पादों और औद्योगिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 सितंबर को ट्रेड शो के समापन समारोह में शामिल होंगे।
'ईरान में जल्द होगा कुछ बड़ा', UN में बोले बेंजामिन नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ईरान की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि ईरान की मौजूदा सरकार आखिरकार गिर जाएगी और वहां की जनता एक दिन अपने शासकों के खिलाफ खड़ी होगी। नेतन्याहू ने अपने भाषण में कहा, 'ईरान में एक दिन, और शायद वह दिन बहुत दूर नहीं है, कुछ अविश्वसनीय होगा। ईरान के लोग अपने शासन के खिलाफ उठ खड़े होंगे। यह सिर्फ समय की बात है कि ईरान में कुछ बड़ा बदलाव होगा और वहां का दमनकारी शासन गिर जाएगा।''हाउस वाइफ' की तरह 'हाउस हसबैंड' भी हो सकते हैं, मद्रास HC की अहम टिप्पणी, कहा- हालात अब बदल गए हैं
CEC ज्ञानेश कुमार का मेरठ-वाराणसी दौरा स्थगित, उठे सवाल तो चुनाव आयोग ने दी सफाई
Banka News: बांका के मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, 6 अज्ञात युवकों पर केस
क्या CM सम्राट ने किया जमुई में छेड़खानी का शिकार 'लड़की की पहचान' उजागर? तेजस्वी यादव ने पोस्ट पर उठाए सवाल
पत्नी ने पति को कहा- 'काला', 'मोटा', तो क्या यह बनेगा तलाक का आधार? सभी हस्बैंड वाइफ को पढ़ना चाहिए कोर्ट का ये आदेश
© 2026 Times Horizon Private Limited
