LIVE
आज की ताजा खबर, 24 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार; रूस ने कीव पर दागी परमाणु क्षमता वाली हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निकी’ मिसाइल, 4 लोगों की मौत
आज की ताजा खबर लाइव, 24 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज: आज का मौसम, हीटवेव, दिल्ली-एनसीआर का मौसम, पीएम मोदी, मार्को रुबियो, आईपीएल, शेयर बाजार के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर हुई री-पोलिंग की आज मतगणना हुई अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स 'व्हाइट हाउस' के पास रविवार को गोलीबारी की घटना सामने आई।
आज की ताजा खबर लाइव, 24 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज: आज का मौसम, हीटवेव, दिल्ली-एनसीआर का मौसम, पीएम मोदी, मार्को रुबियो, आईपीएल, शेयर बाजार के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर हुई री-पोलिंग की आज मतगणना है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स 'व्हाइट हाउस' के पास रविवार को गोलीबारी की घटना सामने आई।
MAY 24, 2026 23:35 IST
बेंगलुरु में जिलेटिन स्टिक मिलने के मामले में 6 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच पूरी होने तक कार्रवाई जारी
कर्नाटक | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 मई को बेंगलुरु दौरे के दौरान बेंगलुरु के बाहरी इलाके में जिलेटिन स्टिक मिलने की घटना के संबंध में एसपी बेंगलुरु साउथ (रामनगर) के आदेश पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों का निलंबन जांच पूरी होने तक जारी रहेगा।
MAY 24, 2026 22:10 IST
यूपी में सार्वजनिक स्थलों पर पशुओं की कुर्बानी प्रतिबंधित
आमजन से जुड़ी समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु प्रत्येक विकास खंड स्तर पर साप्ताहिक चौपाल लगाई जाए। इन चौपालों के संचालन के लिए शासन स्तर से विस्तृत SOP जारी की जाएगी तथा प्रत्येक आवेदन और शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति इन चौपालों में अनिवार्य रहेगी। बकरीद पर सार्वजनिक स्थलों पर पशुओं की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
किसी भी नई परंपरा को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। नमाज केवल परंपरागत स्थलों पर ही पढ़ी जाए तथा सड़क मार्ग अवरुद्ध कर नमाज की अनुमति किसी भी स्थिति में न दी जाए। पर्व से पूर्व फ्लैग मार्च किया जाए तथा धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस बल की सतत पैदल गश्त सुनिश्चित की जाए। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रयागराज, वाराणसी, श्री अयोध्या धाम, चित्रकूट, हापुड़, मुजफ्फरनगर और अमरोहा सहित विभिन्न जनपदों में गंगा घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, एम्बुलेंस तैनाती, छायादार व्यवस्था तथा पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित हो।

MAY 24, 2026 22:03 IST
सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक, बकरीद और बड़ा मंगल की तैयारियों की समीक्षा
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, DGP राजीव कृष्ण, ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश सहित जिलों DM, SP और IG शामिल हुए। बैठक में बकरीद और बड़ा मंगल के मद्देनजर सुरक्षा और तैयारियों समीक्षा हुई।
ईदगाहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, खुले में नमाज पर रोक और परंपरा अनुसार त्योहार मनाने के निर्देश दिए गए। बिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त रोक, संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के आदेश। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

MAY 24, 2026 21:40 IST
ट्रंप ने शेयर किया ईरानी राष्ट्रपति का पोस्ट, बोले- “हम परमाणु हथियार नहीं चाहते”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर शेयर किया है। इस पोस्ट में ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, “हम दुनिया को यह भरोसा दिलाने के लिए तैयार हैं कि हम परमाणु हथियार नहीं चाहते। हम क्षेत्र में अस्थिरता भी नहीं चाहते।”
MAY 24, 2026 21:28 IST
MAY 24, 2026 21:27 IST
MAY 24, 2026 21:27 IST
MAY 24, 2026 17:01 IST
गिरिबाला सिंह के घर पहुंची AIIMS दिल्ली की टीम, फॉरेंसिक जांच के बाद बिना बयान लौटे विशेषज्ञ
ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली AIIMS की विशेषज्ञ टीम बुधवार को गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। टीम अपने साथ फॉरेंसिक जांच से जुड़े कई उपकरण भी लेकर आई थी। सूत्रों के मुताबिक, विशेषज्ञों ने घर के अंदर काफी देर तक जांच की और कुछ अहम तथ्यों को जुटाया। जिन डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया है वो घटनास्थल का मुआयना करेंगे और फॉरेंसिक एविडेंसेस को चेक करेंगे समर्थ नहीं आया है, एम्स के डॉक्टरों की टीम आई है।
जांच पूरी करने के बाद टीम वहां से रवाना हो गई, लेकिन मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की। बताया जा रहा है कि AIIMS की टीम अपनी फाइंडिंग्स और जांच से जुड़े अहम इनपुट लेकर वापस गई है, जिन्हें आगे की जांच में शामिल किया जाएगा। मामले को लेकर अब जांच एजेंसियां हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही हैं।

MAY 24, 2026 16:16 IST
अमृतसर के गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की मौत
अमृतसर स्थित गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके और संगत में शोक की लहर फैल गई। हादसा उस समय हुआ जब गुरुद्वारा परिसर में बन रहे नए लंगर हॉल के निर्माण कार्य के दौरान लैंटर के लिए लगाई गई भारी लोहे की प्लेटें अचानक नीचे गिर गईं। उस समय नीचे कई महिलाएं पाठ और सेवा में लगी हुई थीं। अचानक लोहे की प्लेटें गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए श्री गुरु रामदास अस्पताल और माता कौलां अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा साहिब में मल्टी-स्टोरी पार्किंग और नया लंगर हॉल बनाया जा रहा है। इस कार सेवा की जिम्मेदारी बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले को दी गई थी। रविवार होने के कारण गुरुद्वारा परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, क्योंकि हर सप्ताह यहां हजारों लोग माथा टेकने पहुंचते हैं।
घायल महिलाओं ने बताया कि वे अजनाला और चमियारी समेत आसपास के गांवों से सेवा करने आई थीं। एक महिला ने बताया कि अचानक तेज आवाज हुई और कुछ समझने से पहले ही वह नीचे गिर गई। दूसरी महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उसे कई टांके लगाने पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। इस दुखद हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

MAY 24, 2026 14:42 IST
गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई
दमकल विभाग की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां 3 घंटे से आग बुझाने में जुटी हैं। लेकिन अभी तक काबू नहीं पाया जा सका। रविवार को कोर्ट बंद होने की वजह से लोगों की आवाजाही आई कम है। रिकॉर्ड रूम में रखी हजारों अहम फाइलें और दस्तावेज जलने की आशंका है। आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। दमकलकर्मी दस्तावेज बचाने और आग को फैलने से रोकने की लगातार कोशिश कर रहे हैं । कोर्ट परिसर से धुएं के घने गुबार उठ रहे हैं
MAY 24, 2026 07:36 IST
आज की ताजा खबर: मुरादाबाद में तीन मंजिला मकान में तेज धमाका
मुरादाबाद के मुगलपुरा इलाके में एक मकान की तीसरी मंजिल पर तेज धमाका हो गया। शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर के साथ एसी के आउटर कंप्रेसर के फटने की बात सामने आई है। धमाके इतना जोरदार था कि मकान की दीवार टूट गई, खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए और आसपास के घरों में दरारें पड़ गईं।
MAY 24, 2026 06:24 IST
Falta Re-Polling Result: फलता विधानसभा सीट पर हुई री-पोलिंग की काउंटिंग आज
Falta Re-Polling Result: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर गुरुवार को हुए पुनर्मतदान के रिजल्ट आज सामने आएंगे। यहां लगभग 88% मतदान दर्ज किया गया। ईवीएम में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बाद यहां दोबारा वोटिंग कराई गई थी।
MAY 24, 2026 06:22 IST
Firing At White House: 'व्हाइट हाउस' के पास रविवार को गोलीबारी
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स 'व्हाइट हाउस' के पास रविवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे। व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी करने वाला संदिग्ध हमलावर यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के जवानों की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।