आज की ताजा खबर, 23 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी की दिसंबर में अमेरिका यात्रा संभव, कनाडा से डील करने भी जा सकते हैं...IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला छुट्टी पर भेजे गए
मेघालय: यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे
मेघालय से बड़ी खबर है। सूत्रों ने बताया कि नाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे।पटना में बड़ा खतरा टला: अगमकुआं इलाके से हैंड ग्रेनेड और 5 जिंदा कारतूस बरामद; पुलिस ने 2 संदिग्धों को लिया हिरासत में
राजधानी पटना में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिससे एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई है। पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अगमकुआं थाना पुलिस को इलाके में अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने चिन्हित ठिकाने पर अचानक छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके से एक हैंड ग्रेनेड और 5 जिंदा गोलियां बरामद की गईं। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक और कारतूस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला छुट्टी पर भेजे गए; क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ, 10 सदस्यीय जांच समिति गठित
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई खुदकुशी के मामले में संस्थान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आत्मसमर्पण और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उठ रहे सवालों के बीच IIT बॉम्बे प्रबंधन ने आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटाते हुए छुट्टी पर भेज दिया है।इसके साथ ही संस्थान ने इस पूरे मामले की अंदरूनी जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसे एक सप्ताह (7 दिन) के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
पूरे मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई को तेज कर दिया है। मंगलवार को जांच एजेंसी ने मृतक छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता, परीक्षा हॉल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी छात्रों, हॉस्टल में उनके साथ रहने वाले सहपाठियों और दोस्तों के बयान दर्ज किए।
सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच अब प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला समेत IIT बॉम्बे के अन्य संकाय सदस्यों (Faculty members) को पूछताछ के लिए तलब करने और उनके बयान दर्ज करने की तैयारी में है। अगर जांच के दौरान आवश्यकता महसूस हुई, तो साहिल के परिजनों से भी दोबारा जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।
क्या है पूरा मामला?
18 सितंबर को 20 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की हॉस्टल में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान एक प्रोफेसर द्वारा किए गए कथित मानसिक उत्पीड़न और जातिगत टिप्पणियों के चलते छात्र ने यह कदम उठाया।
अमेरिका के बाद कनाडा की यात्रा पर भी जा सकते हैं पीएम मोदी
अमेरिका दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी कनाडा की द्विपक्षीय यात्रा पर भी जा सकते हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के इतर पत्रकारों से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है।पीएम कार्नी ने कहा कि कनाडा और भारत के बीच आर्थिक, सुरक्षा और व्यापारिक रिश्तों में प्रगति हो रही है और वे दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा में अगवानी करने के लिए उत्सुक हैं।
G20 के इतर 'क्वाड' (Quad) शिखर सम्मेलन की तैयारी
G20 सम्मेलन के दौरान ही क्वाड (Quad) समूह के चार सदस्य देशों—भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया—के राष्ट्राध्यक्षों की एक विशेष बैठक आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।क्वाड नेताओं की इस बैठक में इंडो-पैसिफिक (In-Pacific) क्षेत्र में शांति, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के आदान-प्रदान और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
पीएम मोदी की दिसंबर में अमेरिका यात्रा संभव: फ्लोरिडा में G20 सम्मेलन, ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता और 'क्वाड' बैठक पर टिकी निगाहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान वे फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले 21वें G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी की इस संभावित अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता और 'क्वाड' (Quad) देशों के शीर्ष नेताओं की बैठक होने की संभावना है।हालांकि, भारत सरकार और विदेश मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री की इस यात्रा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनयिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
फ्लोरिडा में 14-15 दिसंबर को होगा G20 शिखर सम्मेलन
वर्ष 2026 के G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी अमेरिका कर रहा है। यह प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन 14 और 15 दिसंबर को फ्लोरिडा के मियामी (डोराल) में आयोजित किया जाएगा।
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने हाल ही में पुष्टि की थी कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था। राजदूत गोर ने कहा: 'विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी को आमंत्रित किया था। हम अमेरिका में उनका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं और वे दिसंबर में G20 सम्मेलन के लिए आ रहे हैं।'
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली संभावित द्विपक्षीय बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बसपा में आज होगी बड़ी बैठक
लखनऊ:बसपा में आज होगी बड़ी बैठक, सुबह 11 बजे होगी बैठक। बसपा सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में होगी बैठक। सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, मंडल कोऑर्डिनेटर, और देशभर से पहुंच रहे पदाधिकारी। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति।लखनऊ में सीएम योगी की बड़ी सौगात: लॉन्च करेंगे 'कृषक समृद्धि ई-पोर्टल', उर्वरक सेतु ऐप और 'भारत टैक्सी'; कार्यक्रमों के बाद गोरखपुर होंगे रवाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (बुधवार) राजधानी लखनऊ में आयोजित दो अलग-अलग महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर राज्य को कई बड़ी डिजिटल व कृषि-सहकारिता संबंधी सौगातें देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान कृषि, सहकारिता और परिवहन क्षेत्र से जुड़ी कई नई योजनाओं और ई-सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।राजधानी में इन कार्यक्रमों को संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित पहले महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के किसानों और सहकारिता तंत्र को मजबूत करने के लिए नए डिजिटल प्लेटफॉर्म समर्पित करेंगे।
दिन के दूसरे प्रमुख कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिवहन व रोजगार के क्षेत्र से जुड़ी नई सेवा 'भारत टैक्सी' का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास (5, कालिदास मार्ग) से इस नई टैक्सी सेवा का फ्लैग ऑफ (हरी झंडी दिखाकर रवाना) करेंगे।
इन दोनों प्रमुख कार्यक्रमों और डिजिटल सेवाओं की शुरुआत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के अनुसार गोरखपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों व समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे।
मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर, UDP के 8 विधायकों ने थामा BJP का दामन, कितनी बढ़ी ताकत?
आपसी मतभेद की रिपोर्ट पर EC के सूत्रों ने दी सफाई, कहा- SIR समेत सभी फैसले सहमति से लिए गए
क्या चुनाव आयोग में कई मुद्दों पर आपसी मतभेद? उठा सियासी तूफान, विपक्ष ने कर दिया हल्लाबोल
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव, ओडिशा में भारी बारिश के बाद स्कूल बंद, IMD ने जारी किए ताजा अपडेट्स
कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल, पार्टी कार्यालय पर कब्जे को लेकर भिड़े
© 2026 Times Horizon Private Limited
