Taza Khabar 23 September: ट्रंप के सहयोगी पीटर नवारो के भारत विरोधी बयानों पर थरूर का पलटवार, 'पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है' जेल से निकलते ही बोले आजम खान, कोलकाता में भारी बारिश से जनजीवन ठप
ट्रंप के सहयोगी पीटर नवारो के भारत विरोधी बयानों पर शशि थरूर का पलटवार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी पीटर नवारो पर शुल्कों को लेकर भारत के खिलाफ उनकी हालिया टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि जब दोनों देश करीब आ रहे हैं तो ऐसी भाषा की कोई ज़रूरत नहीं है।देश का सबसे बड़ा 'नमो भारत' स्टेशन तैयार
अभी तक घंटों जाम में फंसकर दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली का सफर तय करने वाले यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। यह अत्याधुनिक स्टेशन इस रूट पर यात्रा को मात्र एक घंटे में पूरा करने की सुविधा देगा, जिससे समय की बचत होगी।एक-एक कर फिलिस्तीन को मान्यता क्यों दे रहे इजरायल के सहयोगी देश?
फिलिस्तीन के विदेश मंत्री वारसेन अघाबेकैन शाहिन ने फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले देशों को स्वागत करते हुए कहा कि 'यह ऐसा कदम है जो हमें अपनी संप्रभुता एवं आजादी के करीब ला रहा है। हो सकता है कि इससे कल युद्ध खत्म न हो लेकिन यह आगे बढ़ना का रास्ता जरूर है। इसे हमें और आगे ले जाने और तेज करने की जरूरत है।'सपा नेता आजम खान सीतापुर जिला कारागार से करीब दो साल बाद रिहा
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आज़म खान मंगलवार को सीतापुर जिला कारागार से करीब दो साल बाद रिहा हो गए।भारत को बेरोजगारी और 'वोट चोरी' से मुक्त कराना सबसे बड़ी देशभक्ति: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि बेरोजगारी और 'वोट चोरी' का सीधा संबंध है तथा अब भारत को अब इन दोनों से मुक्त कराना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है।जुबिन गर्ग का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ अंतिम संस्कार
गायक जुबिन गर्ग का असम तके गुवाहाटी के बाहरी इलाके कमरकुची वन क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार किया गया।ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए युवराज सिंह
भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह आनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘1xBet’ से जुड़े धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष मंगलवार को पेश हुए।कोलकाता में भारी बारिश से जनजीवन ठप, करंट लगने से 7 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल में कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रात भर भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन लगभग ठप हो गया है। इस दौरान करंट लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे यातायात, सार्वजनिक परिवहन और दैनिक गतिविधियां ठप हो गयीं।गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में जुबिन गर्ग के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया गया
गायक जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर का मंगलवार सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दूसरी बार पोस्टमार्टम किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सुबह सरुसजाई स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने से पहले गायक को श्रद्धांजलि दी।इटली में बंद कराए स्कूल, ट्रेनें रोकीं...हजारों फिलिस्तीनी समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान झड़पें
इटली के दर्जनों शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। स्कूलों को बंद कर दिया है, ट्रेनों को बाधित किया है और बंदरगाहों और सड़कों को बंद कर दिया है। यह गाजा में इजराइल के हमले के खिलाफ यूरोप के सबसे बड़े राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में से एक है।यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब फ्रांस और कई अन्य देश सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता दे रहे हैं, जबकि ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल और कनाडा भी पहले मान्यता दे चुके हैं।
ट्रंप अर्जेंटीना के राष्ट्रपति और इस्लामी देशों के नेताओं से मिलेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान मुलाकात करेंगे।माइली जिनकी विदेश नीति संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल के साथ जुड़ी हुई है, संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बातचीत करेंगे।
ट्रंप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित कुछ चुनिंदा मुस्लिम नेताओं से भी मिलेंगे। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि शरीफ 'क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों' पर चर्चा में भाग लेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र, ट्रंप करेंगे संबोधित
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र आज न्यूयॉर्क में शुरू होगा, जहां विश्व के नेता इस वर्ष के विषय, 'एक साथ बेहतर: शांति, विकास और मानवाधिकारों के लिए 80 वर्ष और उससे भी अधिक' पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होंगे।इस वर्ष का सत्र डोनाल्ड ट्रंप की वापसी, गाजा और यूक्रेन में युद्ध, फिलिस्तीनी राष्ट्र के रूप में पश्चिमी देशों की बढ़ती मान्यता और ईरान के साथ परमाणु तनाव पर केंद्रित होगा।
ट्रंप आज अपने दूसरे कार्यकाल के आठ महीने पूरे होने पर बोलेंगे। जहां उनके कार्यकाम में अमेरिकी विदेशी सहायता में बड़ी कटौती हुई है, जिससे वैश्विक मानवीय चिंताएं पैदा हुई हैं और संयुक्त राष्ट्र की भविष्य की भूमिका के बारे में सवाल उठ रहे हैं।
भारत-पाक युद्ध के 60 वर्ष
आज 1965 के भारत-पाक युद्ध की समाप्ति के 60 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह युद्ध एक महीने से भी अधिक समय तक चला था और इसमें हजारों लोग हताहत हुए थे। यह संघर्ष 5 अगस्त 1965 को क्षेत्रीय विवादों को लेकर शुरू हुआ और धीरे-धीरे तीव्र होता गया। भारत और पाकिस्तान दोनों ने युद्ध विराम पर सहमति व्यक्त की। यह युद्ध फिर उस वर्ष 23 सितंबर को रुका।एशिया कप 2025: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
रविवार को भारत से छह विकेट से हारने के बाद, पाकिस्तान आज अपने अगले सुपर 4 मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। श्रीलंका ने एशिया कप के ग्रुप बी में अपने तीनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले सुपर 4 मैच में हार गया।पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, वरना उसका बाहर होना तय हो सकता है।
ज़ुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार
लोकप्रिय गायक ज़ुबीन गर्ग का आज गुवाहाटी के पास एक गाँव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अंतिम संस्कार स्थल पर एक स्मारक भी बनाया जाएगा।
राज्य सरकार ने 22 सितंबर तक तीन दिन का शोक घोषित किया था, जिसे उनके अंतिम संस्कार के लिए एक दिन बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि गर्ग का शुक्रवार को सिंगापुर में निधन हो गया था।
जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, दिल्ली पुलिस सतर्क, 4 हजार जवान तैनात; बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम
'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद
'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल
‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार
© 2026 Times Horizon Private Limited
