आज की ताजा खबर, 23 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: Chakra View With Sumit Awasthi में आज आप किस स्टोरी को आप में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? पोल में भाग लेकर दें अपनी राय
झारखंड के हजारीबाग में एक करोड़ के अफीम के साथ तीन गिरफ्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने 20.5 किलोग्राम अफीम जब्त करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कोलघटी इलाके में सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक संदिग्ध सामान लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी डील की फिराक में हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसका तत्काल सत्यापन कराया गया। सूचना की पुष्टि के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। इसके बाद कोलघटी और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एक अपाचे बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर रखी बोरी से 20.5 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।
Chakra View With Sumit Awasthi में आज आप किस स्टोरी को आप में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं?
#ChakraViewWithSumitAwasthi : किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 23, 2026
POLL में भाग लीजिए.. और बताइए अपनी राय👉 https://t.co/DHn07qqyRN #SumitAwasthi #ChakraView @Awasthis pic.twitter.com/mHA6qmorL7
Ukraine Breaking: जिस यूरोप की मदद से जेलेंस्की 4 साल से लड़ रहे युद्ध, उसे ही सुना दिया
बीते करीब चार वर्षों से यूरोप एवं अमेरिका की मदद से रूस से युद्ध लड़ने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों को जमकर सुनाया है। स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि 'यूरोप आज अपनी सुरक्षा के बारे में फैसला नहीं कर पा रहा है और वह देरी वाले एक चक्र में फंस गया है।' जेलेंस्की ने यूक्रेन की स्थिति की तुलना 'ग्राउंडहॉग डे' फिल्म से की जिसमें एक ही दिन बार-बार आता है।UP Breaking : आज शाम 6 बजे पूरे UP में होगी बत्ती गुल; सभी 75 जिलों में छा जाएगा अंधेरा
आज यानी शुक्रवार 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बत्ती गुल हो जाएगी। ब्लैकआउट के चलते पूरे प्रदेश में हर तरफ अंधेरा छा जाएगा। यह ब्लैकआउट एक मॉकड्रिल का हिस्सा है, जिसमें राज्य के सभी 75 जिले भाग लेंगे। इस दौरान शाम 6 बजे से दो मिनट के लिए पूरी तरह ब्लैकआउट किया जाएगा।Mumbai Pollution Breaking: पॉल्यूशन पर बॉम्बे हाई कोर्ट के तीखे तेवर, आयुक्त का वेतन रोका; पूछे ये सवाल
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार 23 जनवरी को नगर निगम (BMC) के अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जमकर खरी-खरी सुनाई। हाई कोर्ट ने कहा कि शहर में विकास या निर्माण कार्यों को रोकने में आप असमर्थ रहे और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सख्ती से नियमों का पालन नहीं किया। कोर्ट के दलीलों का सही से जवाब न दे पाने पर बीएमसी आयुक्त का वेतन रोकने का आदेश दिया है। अदालत ने पूछा वायु प्रदूषण के कारण बीएमसी आयुक्त का वेतन क्यों नहीं रोका जाना चाहिए?PM Modi Kerala News: 4 नई ट्रेनों का शुभारंभ, मॉर्डन पोस्ट ऑफिस की नींव... केरल को दी क्या-क्या सौगात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने मॉर्डन पोस्ट ऑफिस सहित कई अहम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार शहरी गरीब परिवारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
#ChakraViewWithSumitAwasthi : किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 23, 2026
POLL में भाग लीजिए.. और बताइए अपनी राय👉 https://t.co/0goBhV6DnZ #SumitAwasthi #ChakraView @Awasthis pic.twitter.com/3nak4yd4MV
US Breaking: US में स्कूल से लौट रहे 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया
यूएस के मिनेसोटा में इमिग्रेशन एजेंटों ने पांच साल के एक बच्चे को हिरासत में लिया है। बच्चे को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह अपने प्रिस्कूल से वापस घर लौट रहा था। बच्चे को उसके पिता के साथ टेक्सास के एक डिटेंसन सेंटर में रखा गया है। रिपोर्टों के मुताबिक हाल के सप्ताह में इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा बच्चे को हिरासत में लेने की यह चौथी घटना है। स्कूल की सुपरीटेंडेंट जेना स्टेनविक ने बताया कि संघीय अप्रवासन एजेंट्स ने पांच साल के लियम कोनेजो रामोस को कार से हिरासत में लिया, जब वह मंगलवार दोपहर अपने पिता के साथ अपने घर जा रहा था।Goa Fire Breaking: लूथरा ब्रदर्स और सहयोगियों के ठिकानों पर दिल्ली और गोवा में ED की छापेमारी
ED ने शुक्रवार को गोवा के चर्चित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपियों सौरभ और गौरव लूथरा के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक नाइटक्लब आग से हुई मौतों के मामले में ED ने दिल्ली, गोवा में 8 जगहों पर छापे मारे, जांच एजेंसी ने लूथरा भाइयों से जुड़े कुल 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। जिनमें से तीन ठिकाने गोवा में और पांच दिल्ली में हैं।Congress Breaking: खड़गे के आवास पर होने वाली बैठक में शामिल नही होंगे थरूर
केरल विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर आई सामने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर 2:30 बजे होने वाली बैठक में शामिल थरूर नही होंगे। थरूर का कार्यालय कह रहा अस्वस्थ होने की वजह से शामिल नही हो रहे बैठक में, वहीं कालीकट लिट्रेचर फेस्टिवल में थरूर के शामिल होने की संभावना है। जिसके बाद थरूर की लीडरशिप से नाराज़गी की ख़बर फिर तेज हो गई है।Noida Breaking: गणतंत्र दिवस से पहले अहमदाबाद, नोएडा के स्कूलों को बम की धमकी
गणतंत्र दिवस से पहले अहमदाबाद, नोएडा के स्कूलों को बम की धमकी मिली है। जानकारी मिलने के बाद, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की बम स्क्वाड और फोरेंसिक डिपार्टमेंट ने जांच शुरू की। नोएडा में भी, शिव नादर स्कूल को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद प्रिंसिपल ने घोषणा की कि स्कूल शुक्रवार, 23 जनवरी को बंद रहेगा।आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर में आज वसंत पंचमी की पूजा और नमाज
आज की ताजा खबर : मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर में शुक्रवार को वसंत पंचमी की पूजा और नमाज दोनों होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार परिसर में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पूजा होगी जबकि नमाज दिन के एक बजे से तीन बजे तक पढ़ी जाएगी। दोनों समुदाय अलग-अलग रास्ते से परिसर में दाखिल होंगे। वसंत पंचमी की पूजा की तैयारी हिंदू समुदाय ने गुरुवार रात से ही शुरू कर दी थी। मां वाग्देवी के चित्र को भोजशाला के अंदर ले जाया गया।आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: बसंत पंचमी पर दिल्ली को भिगो रही बारिश, सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, दिनभर रिमझिम का अलर्ट
आज की ताजा खबर : : दिल्ली-NCR में आज सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। साथ ही सर्द हवाएं चलने के कारण सिहरन का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। जिससे बारिश के बाद फिर से सर्दी बढ़ने का अनुमान है।आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: बसंत पंचमी पर किस समय करें पूजा, जानिए क्या है आज सरस्वती पूजा का मुहूर्त?
आज की ताजा खबर : बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, चौघडिया समय, पूजा विधि: आज 23 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन माता सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन माता सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। माना जाता है कि इस दिन माता सरस्वती का पूजन करने से ज्ञान, बुद्धि, वाणी व करियर में सफलता का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं आज के दिन पूजन करने का शुभ मुहूर्त क्या है?आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: अमेरिका WHO से अलग हुआ, जिनेवा मुख्यालय के बाहर से अपना झंडा भी हटाया
आज की ताजा खबर : अमेरिका गुरुवार को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) से अलग हो गया, जबकि एक साल से चेतावनी दी जा रही थी कि ऐसा करने से अमेरिका और दुनिया भर में पब्लिक हेल्थ को नुकसान होगा। अमेरिका ने कहा कि उसका यह फैसला U.N. हेल्थ एजेंसी द्वारा COVID-19 महामारी के मैनेजमेंट में नाकामियों को दिखाता है।आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: बोर्ड ऑफ पीस का जूनियर पार्टनर होगा UN? ट्रंप ने कर दिया साफ
आज की ताजा खबर : दावोस से लौटते समय एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं यह चाहता भी हूं या नहीं, लेकिन यह गाजा के साथ बेहतरीन काम करेगा, और शायद दूसरी चीजों में भी, आप जानते हैं, यह गाजा से आगे भी जा सकता है। और हम संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करेंगे।'आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: भारत आएंगे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, फोन पर वैश्विक चुनौतियों पर PM मोदी से की चर्चा
आज की ताजा खबर : पीएम मोदी ने लूला डी सिल्वा से बातचीत में ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत में, ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने साझा चुनौतियों से निपटने में सुधारित बहुपक्षवाद के महत्व पर जोर दिया।LoC पर भारतीय सेना का 'Operation Drishti, सीमावर्ती गांवों में मिलेगी मुफ्त चिकित्सा सहायता, सेना बनी मसीहा
कांग्रेस के गढ़ से PDA की दस्तक, रायबरेली में अखिलेश की एंट्री के सियासी मायने क्या?
'MP में OBC आरक्षण के तहत 13 फीसदी नियुक्तियां होल्ड पर', राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र
केरल फ्लैश फ्लड में जान गंवाने वालीं सजिथा के परिजनों से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, ढांढस बंधाया
जमुई कांड के आरोपी हरेराम यादव पर हमला, पेशी के बाद वकील ने जड़ा थप्पड़, कहा- उसे तो गोली... VIDEO
© 2026 Times Horizon Private Limited
