LIVE

आज की ताजा खबर: बर्लिन से राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना; दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर VHP का उग्र प्रदर्शन

आज की ताजा खबर लाइव, 23 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, किसान दिवस, राहुल गाँधी, प्रधानमंत्री आवास योजना, आज का सोने का भाव, आज का सोने का भाव के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेशी धरती से एक बार फिर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के संस्थागत व्यवस्था पर 'कब्जा' कर रही है, जिसे उन्होंने लोकतांत्रिक प्रणाली पर सीधा 'हमला' करार दिया।
आज की ताजा खबर: बर्लिन से राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना; दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर VHP का उग्र प्रदर्शन
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), किसान दिवस, राहुल गाँधी, प्रधानमंत्री आवास योजना, आज का सोने का भाव, दिल्ली प्रदुषण के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेशी धरती से एक बार फिर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के संस्थागत व्यवस्था पर 'कब्जा' कर रही है, जिसे उन्होंने लोकतांत्रिक प्रणाली पर सीधा 'हमला' करार दिया।
Dec 23, 2025 | 02:55 PM IST

एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट द्वारा पीटे गए यात्री की नाक में फ्रैक्चर, न्याय की मांग की

दिल्ली हवाई अड्डे पर एक ‘ऑफ-ड्यूटी’ एअर इंडिया एक्सप्रेस पायलट द्वारा कथित मारपीट के बाद चोटिल हुए यात्री ने कहा है कि सीटी स्कैन से उनकी बाईं नाक की हड्डी में फ्रेक्चर की पुष्टि हुई है। शिकायतकर्ता अंकित दीवान ने कहा कि वह अब इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। दीवान ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी है और खबरों के माध्यम से उन्हें पता चला है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दीवान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मैं फिलहाल अपनी सेहत पर ध्यान दे रहा हूं, और आज किए गए सीटी स्कैन में बाईं नाक की हड्डी में फ्रैक्चर का पता चला है। मुझे उम्मीद है कि मुझे इस मामले में न्याय मिलेगा।’’
Dec 23, 2025 | 02:54 PM IST

शिवसेना (उबाठा)-मनसे के बीच कब होगा गठबंधन का ऐलान

मुंबई में निकाय चुनावों के लिए शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन की घोषणा बुधवार को हो सकती है। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने यह संकेत दिया। इन दोनों संगठनों के बीच गठबंधन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। राउत ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘कल दोपहर 12 बजे’’। महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की बातचीत काफी समय से चल रही है।
Dec 23, 2025 | 02:49 PM IST

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर हमला, 5 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर पुलिस को निशाना बनाया गया। वाहन पर हुए इस हमले में 5 पुलिसकर्मी मारे गए। प्रमुख मीडिया हाउस डॉन के अनुसार मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा के करक के गुरगुरी इलाके में एक पुलिस मोबाइल पर ये हमला हुआ। जिला पुलिस प्रवक्ता शौकत खान ने घटना और हताहतों की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी मारे गए कर्मी कांस्टेबल थे। खान ने बताया कि मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल शाहिद इकबाल, समीउल्लाह, आरिफ, सफदर और मोहम्मद अबरार के रूप में हुई है। वाहन का चालक भी इनमें शामिल है।
Dec 23, 2025 | 01:21 PM IST

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर VHP का उग्र प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन से पहले मंगलवार को नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। इलाके में तीन स्तर पर अवरोधक लगाए गए हैं और पुलिस तथा अर्द्धसैन्य बल की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हमने सुरक्षा बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।’’ विहिप और बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ कथित अत्याचारों और उनके धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की निंदा करने के लिए उच्चायोग भवन के सामने प्रदर्शन का ऐलान किया है। दूतावास के बाहर कई प्रदर्शनकारी बैनर और पोस्टर लिए हुए नारे लगाते दिखे।
Dec 23, 2025 | 01:19 PM IST

नोएडा में 11वीं की छात्रा ने आत्महत्या की

नोएडा के सेक्टर-9 में रहने वाली 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने सोमवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-9 में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली के वसुंधरा स्थित एक स्कूल से पढ़ाई कर रही थी। जब वह स्कूल से घर लौटी तो उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके परिजन घर से बाहर गए थे। जब वे लोग आए तब उन्हें घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Dec 23, 2025 | 01:19 PM IST

सिक्किम में तीस्ता नदी में नाव पलटने से सेना के जवान की मौत

सिक्किम के पाकयोंग जिले में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान तीस्ता नदी में नाव पलटने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सैनिकों के वार्षिक राफ्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यह दुर्घटना हुई। एक नौका नदी में एक क्षतिग्रस्त पुल से टकराकर पलट गई और जवान पानी में बह गया। लोहे का पुल 2023 की बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था और नदी में गिर गया था। उन्होंने बताया कि सेना ने तीस्ता बचाव केंद्र की एक टीम के साथ मिलकर तुरंत अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि शव पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले के तार खोला में नदी के निचले हिस्से से बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 191 आर्टिलरी रेजिमेंट के लांस नायक राजशेखर के रूप में हुई है।
Dec 23, 2025 | 01:19 PM IST

दिल्ली हवाईअड्डे पर 10 उड़ानें रद्द, 270 से अधिक में देरी

घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मंगलवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर कम से कम 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 270 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिन के दौरान छह आगमन और चार प्रस्थान उड़ानें रद्द की गई हैं। उड़ानों के परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24.कॉम’ के अनुसार, 270 से अधिक उड़ानों में देरी दर्ज की गई और प्रस्थान उड़ानों का औसत विलंब समय 29 मिनट रहा। दिल्ली हवाईअड्डे के संचालक ‘दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड’ (डायल) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हवाईअड्डे पर दृश्यता में सुधार हो रहा है, हालांकि कुछ गंतव्यों के लिए उड़ानों के प्रस्थान में देरी हो सकती है।”
राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है।
Dec 23, 2025 | 11:49 AM IST

अमृतसर में 12 किलो संदिग्ध हेरोइन बरामद

पंजाब के स्वापक रोधी कार्य बल ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर अमृतसर जिले के एक गांव से करीब 12 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब के स्वापक रोधी कार्य बल ने बीएसएफ के साथ मिलकर ड्रोन गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद गांव डल्लेके, पीएस लोपोके के पास से लगभग 12.050 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की है।’’ डीजीपी ने कहा कि एक मामला दर्ज किया जा रहा है और तकनीकी सबूतों तथा मानव बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करके मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस ड्रोन से नशीले पदार्थों की तस्करी का मुकाबला करने और सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थ के नेटवर्क को खत्म करने के अपने संकल्प पर कायम है।’’
Dec 23, 2025 | 11:48 AM IST

अमेरिकी सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की हत्या की निंदा की

अमेरिकी सांसदों ने बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर की गई हत्या की निंदा की और अधिकारियों से धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने और कानून के शासन को बहाल करने का आह्वान किया है। कांग्रेस सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बढ़ती अस्थिरता और अशांति के बीच दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा की गई हत्या की कड़ी निंदा की। इलिनॉय से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद कृष्णमूर्ति ने बांग्लादेशी अधिकारियों से जवाबदेही सुनिश्चित करने, धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने और कानून का शासन बहाल करने का आह्वान किया। कृष्णमूर्ति ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा की गई हत्या से मैं स्तब्ध हूं- यह हिंसा का एक ऐसा कृत्य है जो खतरनाक अस्थिरता और अशांति के दौर में हुआ है।’’
Dec 23, 2025 | 10:13 AM IST

टेक्सास के पास मेक्सिको नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; पांच लोगों की मौत

मेक्सिको की नौसेना का एक छोटा विमान सोमवार को गैलवेस्टन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और टेक्सास तट पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस विमान में एक मरीज और सात अन्य लोग सवार थे। मेक्सिको की नौसेना ने एक बयान में कहा कि विमान में सवार आठ लोगों में से चार नौसेना के अधिकारी थे और चार आम नागरिक थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। बहरहाल, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मरने वालों में कौन-कौन शामिल हैं। विमान में सवार दो लोग ‘मिचू और माउ फाउंडेशन’ के सदस्य थे, जो एक गैर-लाभकारी संस्था है और गंभीर रूप से झुलसे मेक्सिकन बच्चों को सहायता प्रदान करती है।
Dec 23, 2025 | 10:00 AM IST

प्रदूषण लेकर CM रेखा गुप्ता की गृहमंत्री संग हाई लेवल मीटिंग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की समस्या को लेकर मंगलवार को एक हाई लेवल मीटिंग करेगी। इसके बाद तीन बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी बैठक होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 3 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गृह मंत्री अमित शाह से मीटिंग होगी। दिल्ली के ग्रीन कवर को बढ़ाने और संरक्षण पर होगी चर्चा।
Dec 23, 2025 | 09:47 AM IST

IndiGo के लिए राहत की खबर; तुर्किए से लीज पर लिए विमान मार्च 2026 तक भर सकेंगे उड़ान

Indigo Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का फ्लाइट ऑपरेशन अब सामान्य हो गया है, लेकिन बीते दिनों मचे हड़कंप के बाद से विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन पर अपनी पैनी निगाह बनाई हुई है और एयरलाइन को कोई भी रियायत देने के मूड में नजर नहीं आ रही है। डीजीसीए के हालिया निर्णय के मुताबिक, इंडिगो तुर्किये से लीज पर लिए गए विमानों को मार्च 2026 के बाद नहीं उड़ा सकेगा। डीजीसीए ने साफ किया कि इंडिगो को तुर्किए से लीज पर लिए गए पांच नैरो-बॉडी बोइंग 737 विमानों का संचालन महज मार्त 2026 तक ही करने की अनुमति दी गई है और इसके बाद कोई और विस्तार नहीं मिलेगा।
Dec 23, 2025 | 09:10 AM IST

NIA चीफ सदानंद दाते के DGP बनने का रास्ता साफ

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और मौजूदा एनआईए चीफ सदानंद दाते को उनके मूल कैडर महाराष्ट्र में समय से पहले प्रतिनियुक्ति से वापस भेज दिया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें एनआईए के डीजी पद से तत्काल प्रभाव से रिपैट्रिएट करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद सदानंद दाते के महाराष्ट्र के नए DGP बनने का रास्ता साफ हो गया है। आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है।
Dec 23, 2025 | 08:47 AM IST

दिल्ली में घने कोहरे के बीच कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी

Dec 23, 2025 | 08:46 AM IST

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर घना कोहरा; डिवाइडर से टकराए दो ट्रक

Dec 23, 2025 | 08:01 AM IST

'तमिलनाडु को बनाया जा रहा निशाना...', SIR को लेकर स्टालिन के नेता ने क्या कुछ कहा

Dec 23, 2025 | 07:55 AM IST

'HC ने ED से कहा- यह एकमात्र मामला, जो...' , नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर बोले पवन खेड़ा

Dec 23, 2025 | 07:51 AM IST

हरियाणा सरकार विधानसभा में कांग्रेस के उठाए मुद्दों से भागती नजर आ रही: भूपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को दावा किया कि हरियाणा विधानसभा के पूरे शीतकालीन सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों और जनहित के मुद्दों से भागती हुई दिख रही है। सोमवार शाम शीतकालीन सत्र के समापन के बाद हुड्डा ने सरकार के रुख पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दावा किया कि उसने पूरे सत्र के दौरान चर्चा और प्रश्नों से परहेज किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया, "यह पहली बार है कि कांग्रेस द्वारा पेश किया गया एक भी स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव या अल्पावधि चर्चा प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार नहीं किया गया।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा के अधिकारों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के लिए प्रस्ताव के नोटिस दिये थे, लेकिन सरकार ने उनमें से किसी पर भी प्रतिक्रिया नहीं दी।"
Dec 23, 2025 | 07:50 AM IST

मनरेगा को बदलना ‘ऐतिहासिक गलती' है: सचिन पायलट

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण रोजगार कानून ‘मनरेगा’ को बदले जाने को ‘ऐतिहासिक गलती’ और ‘सबसे वंचित लोगों’ की आजीविका के अवसरों पर एक सुनियोजित हमला करार दिया। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं-- सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठा फंसाकर लगातार ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ लेने का भी आरोप लगाया। पायलट ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने एक ऐतिहासिक गलती की है। आजादी के बाद इतिहास में पहली बार राष्ट्रपिता के नाम पर शुरू की गई किसी योजना या कार्यक्रम का नाम बदला गया है। भारत में ग्रामीण भारत की वित्तीय सुरक्षा के लिए मनरेगा नामक जो एकमात्र नेटवर्क था उसे सरकार ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।’’
Dec 23, 2025 | 07:50 AM IST

गुजरात सरकार ने गिफ्ट सिटी में शराब सेवन नियमों में ढील दी, परमिट की जरूरत खत्म

गुजरात सरकार द्वारा गांधीनगर स्थित ‘गिफ्ट सिटी’ में शराब संबंधी नियमों में किए गए बदलावों के बाद अब राज्य या भारत के बाहर का कोई भी व्यक्ति केवल फोटो पहचान पत्र दिखाकर इस वैश्विक वित्तीय केंद्र के अंदर निर्दिष्ट होटलों या रेस्तरां में शराब का सेवन कर सकता है। सरकार ने ‘गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में शराब नियमों में बड़े बदलाव किए हैं और शराब पीने के लिए परमिट प्राप्त करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। राज्य के गृह विभाग ने 20 दिसंबर को राजपत्र अधिसूचना जारी कर गिफ्ट सिटी में शराब के सेवन से जुड़े नियमों में और ढील दी है।
Dec 23, 2025 | 07:49 AM IST

बंगाल: एसआईआर सुनवाई के पहले चरण में लगभग 32 लाख लोग शामिल होंगे

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सुनवाई के पहले चरण में लगभग 32 लाख ऐसे मतदाताओं को बुलाया जाएगा जिनके नाम पूर्व की मतदाता सूचियों में दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि इस श्रेणी के मतदाताओं के लिए सुनवाई 27 दिसंबर से शुरू होगी, जिनमें वे मतदाता शामिल हैं जिन्होंने 2002 की मतदाता सूची में परिवार के सदस्यों के साथ अपना नाम जुड़वा नहीं पाया था। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने आज से लगभग 10 लाख ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है, जबकि अन्य 22 लाख मतदाताओं को मंगलवार से नोटिस जारी किए जाएंगे।’’ गणना के दौरान, राज्य भर में कुल 31,68,424 ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
Dec 23, 2025 | 07:48 AM IST

'ED-CBI के पास भाजपा के खिलाफ एक भी मामला नहीं', बर्लिन में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी के बर्लिन में स्थित हर्टी स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र ने जांच एजेंसियों को 'हथियार' बना दिया है।
कांग्रेस नेता ने कहा, "हमारे संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह कब्जा किया जा रहा है। हमारी खुफिया एजेंसियां, ईडी और सीबीआई को हथियार बना दिया गया है। ईडी और सीबीआई के पास भाजपा के खिलाफ एक भी मामले नहीं हैं, जबकि ज्यादातर राजनीतिक मामले उन लोगों के खिलाफ हैं, जो भाजपा का विरोध करते हैं।