आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज
आज की ताजा खबर लाइव, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [सौरव दास और आशुतोष रांका अपडेट], [राजस्थान पंचायत चुनाव], [अमित शाह का जन्मदिन] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। पहले चरण में 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान हो रहा है। जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों का चुनाव करने के लिए 85 लाख से अधिक मतदाता पात्र हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रशासनिक समझ से देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी हुई है। वहीं, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को नयी दिल्ली पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के उपाय तलाशेंगे। पढ़ें- देश और दुनिया की खबरें
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [सौरव दास और आशुतोष रांका अपडेट], [राजस्थान पंचायत चुनाव], [अमित शाह का जन्मदिन] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को नयी दिल्ली पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के उपाय तलाशेंगे। पोलैंड के प्रधानमंत्री के तौर पर टस्क की भारत की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले, वह 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे। इसके अलावा, अमेरिकी डाक सेवा (यूएसपीएस) ने दिवाली के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट जारी किया है, जिस पर ह्यूस्टन की कलाकार संगीता भुताडा द्वारा बनाई गई बारीक और आकर्षक रंगोली की आकृति है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रशासनिक समझ से देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी हुई है। वर्ष 2019 से देश के गृह मंत्री का पद संभाल रहे शाह बृहस्पतिवार को 62 वर्ष के हो गए। उधर, विपक्षी गठबंधन ’इंडिया’ के नेता ’’वोट चोरी’’ के मुद्दे पर अपने अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार शाम डिजिटल माध्यम से बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें ’’वोट चोरी’’ के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों की भावी रूपरेखा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पढ़ें देश और दुनिया की खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका तलब
अमेरिका में दिवाली पर रंगोली की आकृति वाला डाक टिकट जारी
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, यूएसपीएस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिबानी गंभीर और भुताडा ने बुधवार शाम यहां भारतीय दूतावास में आयोजित एक समारोह में इस डाक टिकट का अनावरण किया।
यूएसपीएस ने रंगोली को फर्श पर बनाई जाने वाली आकृति बताया, जिसे पारंपरिक रूप से रंगीन चावल के पाउडर, चॉक और फूलों की पंखुड़ियों जैसी सामग्रियों से बनाया जाता है। माना जाता है कि रंगोली सौभाग्य लेकर आती है।
भुताडा मूल रूप से भारत की रहने वाली हैं और लंबे समय से ह्यूस्टन क्षेत्र में रह रही हैं। वह करीब 30 वर्षों से रंगोली की प्राचीन लोक कला का अभ्यास कर रही हैं।
इस डाक टिकट का डिजाइन जेनिफर अर्नोल्ड ने तैयार किया, जबकि विलियम जे. गिकर ने कला निर्देशक की भूमिका निभाई।
भुताडा ने ’पीटीआई’ को बताया कि यूएसपीएस ने उनसे डाक टिकट बनाने के संबंध में संपर्क किया था।
उन्होंने कहा, ’’मैंने यूएसपीएस को एक दर्जन रेखाचित्र भेजे थे, जिनमें से उसने चार चुने। रंगोली को वास्तविक रूप देने में करीब 10 दिन लगे। मुझे केवल यह सुझाव दिया गया था कि चमकीले रंगों का इस्तेमाल किया जाए, ताकि वे डाक टिकट पर बेहतर ढंग से उभर सकें।’’
मूल रंगोली का व्यास आठ फुट था। इसमें सफेद रंग के अलावा नीले, नारंगी, हरे और लाल जैसे चमकीले रंगों का इस्तेमाल किया गया था।
यूएसपीएस ने दूसरी बार दिवाली के अवसर पर डाक टिकट जारी किया है। इससे पहले 2016 में दिवाली पर डाक टिकट जारी किया गया था।
गंभीर ने कहा, ’’यूएसपीएस 1893 से दुनिया भर की संस्कृतियों के सम्मान में डाक टिकट जारी करता आ रहा है। हमारे डाक टिकट अमेरिका की समृद्ध और विविध विरासत को दर्शाने वाली एक ऐसी तस्वीर बुनने में मदद करते हैं, जिसमें विभिन्न संस्कृतियां एक साथ जुड़ती हैं।’’
समारोह को संबोधित करते हुए क्वात्रा ने रंगोली की उत्कृष्ट कलाकृतियों के माध्यम से इस प्राचीन परंपरा को जीवित रखने के लिए भुताडा का आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी
वर्ष 2019 से देश के गृह मंत्री का पद संभाल रहे शाह बृहस्पतिवार को 62 वर्ष के हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, ’’गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी प्रशासनिक समझ ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि माओवाद की समस्या को खत्म करने और नशामुक्त समाज बनाने के सरकार के सपने को साकार करने की दिशा में शाह की उपलब्धियां विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
उन्होंने कहा, ’’मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन मिले, ताकि वह जनता की सेवा करते रहें।’’
पोलैंड के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए
पोलैंड के प्रधानमंत्री के तौर पर टस्क की भारत की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले, वह 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के नयी दिल्ली आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत है। हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने उनका स्वागत किया। यह यात्रा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को नयी गति प्रदान करेगी और हमारे दीर्घकालिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगी।’’
विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि टस्क 22 अक्टूबर को मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं का जायजा लेंगे। अगस्त 2024 में मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को ’रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था।
विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, "पोलैंड के प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार सुबह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।"
बयान के मुताबिक, "राजघाट से टस्क हैदराबाद हाउस जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत करेंगे। दोनों नेता प्रेस के लिए संयुक्त बयान भी जारी करेंगे।"
राजस्थान: पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ
पहले चरण में 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान हो रहा है। जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों का चुनाव करने के लिए 85 लाख से अधिक मतदाता पात्र हैं।
कुल 41 जिला परिषदों और 457 पंचायत समितियों के चुनाव तीन चरणों में कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, 14,403 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के चुनाव भी होने हैं।
पहले चरण में 2,081 सीटों के लिए कुल 6,976 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें जिला परिषद के 293 वार्ड और पंचायत समिति के 1,788 वार्ड शामिल हैं।
पहले चरण में कुल 85,07,306 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।
ये चुनाव अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिलों में हो रहे हैं।
जिला परिषद की 293 सीटों के लिए 1,693 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पंचायत समिति की 1,788 सीटों के लिए 5,283 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला परिषदों में सबसे अधिक 28 वार्ड भीलवाड़ा में हैं। इसके बाद उदयपुर में 25, बाड़मेर में 24 और जयपुर में 22 वार्ड हैं।
जिला परिषद की सीटों के लिए जयपुर में सबसे अधिक 154 उम्मीदवार हैं। इसके बाद बीकानेर में 138 और अलवर तथा जोधपुर में 133-133 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंचायत समिति चुनावों में नागौर में सबसे अधिक 470 उम्मीदवार हैं। इसके बाद बाड़मेर में 467 और भीलवाड़ा में 466 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि तीसरे चरण का मतदान तीन नवंबर को होगा। तीसरे चरण में पंच और सरपंच के चुनाव पांच नवंबर को कराए जाएंगे। इसके बाद छह नवंबर को उपसरपंचों के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव होंगे।
‘वोट चोरी' के खिलाफ रणनीति पर मंथन के लिए ऑनलाइन बैठक करेंगे ‘इंडिया' गठबंधन के नेता
उन्होंने बताया कि बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ’इंडिया’ गठबंधन की रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी।
विपक्षी दल कथित ’’वोट चोरी’’ के मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी नेताओं ने पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय तक मार्च किया था।
इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर को अपने आवास पर ’इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को चाय पर आमंत्रित किया था।
उस बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने कथित ’’वोट चोरी’’ के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने और इस मुद्दे पर लड़ाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का संकल्प लिया था।
