LIVE
आज की ताजा खबर, 22 मई 2026 हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: ईरान-US तनाव खत्म करने पर होगी बात, पाकिस्तान पर निगाहें...दिल्ली में गर्मी का कहर और DU हॉस्टल में आधी रात बवाल
आज की ताजा खबर लाइव, 22 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ईरान-US युद्ध अपडेट], [दिल्ली गर्मी], [DU हॉस्टल विवाद] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: एक तरफ मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान तनाव और युद्ध जैसे हालात ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है, तो दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी और विरोध प्रदर्शनों से जूझ रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के महिला हॉस्टल में छात्राओं का आधी रात प्रदर्शन चर्चा में है, जबकि मौसम ने भी राजधानी का हाल बेहाल कर दिया है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [ईरान-US युद्ध अपडेट], [दिल्ली गर्मी], [DU हॉस्टल विवाद] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दुनिया से लेकर दिल्ली तक आज कई बड़ी हलचलें देखने को मिलीं। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है, जिसका असर तेल बाजार और खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा पर भी दिख रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी हालात गर्म हैं, एक तरफ भीषण Heatwave ने 14 साल की सबसे गर्म रात दर्ज कराई, तो दूसरी तरफ दिल्ली यूनिवर्सिटी के महिला हॉस्टल में छात्राओं का आधी रात विरोध प्रदर्शन चर्चा में रहा।
देश-दुनिया, राजनीति, मौसम और बड़ी हलचलों की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए…
MAY 22, 2026 23:43 IST
चंद्रपुर के गुंजेवाही जंगल में बाघ के हमले में चार महिलाओं की मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही जंगल क्षेत्र में बाघ के हमले में चार महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कावदुबाई दादाजी मोहुरले (45), अनुबाई दादाजी मोहुरले (46), संगीता संतोष चौधरी (36) और सुनीता कौशिक मोहुरले (33) के रूप में हुई है।
घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में बाघ की तलाश और उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर अंजली सयांकर ने बताया कि प्रभावित परिवारों को ₹25,000 की तत्काल सहायता दी गई है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

MAY 22, 2026 21:20 IST
खराब मौसम के कारण दिल्ली-शिरडी इंडिगो फ्लाइट नवी मुंबई डायवर्ट
खराब मौसम के चलते दिल्ली से शिरडी जा रही IndiGo की एक फ्लाइट को नवी मुंबई की ओर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई।
MAY 22, 2026 20:03 IST
पंजाब के होशियारपुर में बड़ा हादसा, स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर; 7 बच्चे घायल
पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार टिपर ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी, जिसमें सात बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर करीब 1 बजे दोसड़का-शाम चौरासी रोड पर कडियाना गांव के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि सन वैली इंटरनेशनल स्कूल की वैन करीब 10 बच्चों को लेकर शाम चौरासी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टिपर ट्रक ने वैन को साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक सड़क से उतरकर खेतों में जा रुका। वैन चला रहे कुलवंत सिंह भी इस हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MAY 22, 2026 11:44 IST
रूबियो का कोलकाता दौरा
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो कल कोलकाता का दौरा करेंगे। उनके कोलकाता चिल्ड्रन्स होम और विक्टोरिया मेमोरियल जाने की संभावना है। रूबियो का कोलकाता दौरा लगभग 14 वर्षों में किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का पहला दौरा होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 2012 में कोलकाता का दौरा किया था।
MAY 22, 2026 11:28 IST
19 साल पुराने जामिया नगर आगजनी केस में कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान पर आरोप तय
करीब 19 साल पुराने जामिया नगर थाना आगजनी मामले में कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान को बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2007 के इस मामले में उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।
कोर्ट ने आसिफ मोहम्मद खान समेत 13 आरोपियों पर भीड़ इकट्ठा करने, हिंसा भड़काने और जामिया नगर थाने में आग लगाने के आरोप तय किए हैं। वहीं, 17 लोगों को सबूतों के अभाव में अदालत ने डिस्चार्ज कर दिया।
अदालत ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 436, 186, 353, 332, 333, 307 और 395 के तहत आरोप तय किए हैं।
यह मामला 22 सितंबर 2007 का है, जब जामिया नगर थाना इलाके में हिंसा भड़क गई थी और थाने में आग लगा दी गई थी। उस दौरान हुई फायरिंग और हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

MAY 22, 2026 11:02 IST
गुरुग्राम के प्लास्टिक वेस्ट प्लांट में लगी भीषण आग
गुरुग्राम के सेक्टर-112 में द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास स्थित प्लास्टिक वेस्ट प्लांट में देर रात भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। प्लास्टिक सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन रास्ता न मिलने के कारण दमकल विभाग को राहत कार्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि आग से प्लांट को भारी नुकसान हुआ है।
MAY 22, 2026 10:54 IST
लालू परिवार के खिलाफ IRCTC घोटाले मामले में अपडेट
लालू परिवार के खिलाफ IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट मे फैसला टल गया है। कोर्ट अब 9 जून को फैसला सुनाएगा। ED ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
MAY 22, 2026 09:42 IST
बिहार के जहानाबाद में एनकाउंटर
बिहार के जहानाबाद में देर रात पुलिस और हत्या के मुख्य आरोपी विक्कू सिंह उर्फ़ रावण के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। यह मुठभेड़ घोसी थाने के धुरयारी नहर के पास हुई। सोमवार की रात भेलावर थाना क्षेत्र के डेढ़सैया गांव में दीपक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें विक्कू मुख्य आरोपी था। घटना के दो दिन बाद आरोपी का एनकाउंटर हुआ और घायल अवस्था में उसे जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
MAY 22, 2026 09:39 IST
बकरीद के पर्व पर दिल्ली सरकार की गाइडलाइन्स
भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा ने पोस्ट किया, 'बकरीद के पर्व पर दिल्ली सरकार की गाइडलाइन्स : बकरीद पर गौवंश, गाय, बछड़ा, ऊंट व अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह गैरकानूनी है, ऐसा करने वालों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा : सार्वजनिक स्थलों गली, सड़कों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं है, ऐसा करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी : कुर्बानी के बाद सीवर व नाली या सार्वजनिक स्थलों पर Waste को डालना पूरी तरह प्रतिबंधित है , कुर्बानी सिर्फ वैध स्थलों पर ही की जा सकती है : इन गाइडलाइंस का उल्लंघन होने पर पुलिस व दिल्ली सरकार के विकास मंत्रालय को सूचित कर सकते हैं।'
MAY 22, 2026 09:33 IST
ED की पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई
ED की कोलकाता और मुर्शिदाबाद में सोना पप्पू और शांतनु सिन्हा बिस्वास से जुड़े मामले में 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
जिन जगहों पर तलाशी ली जा रही है, उनमें मोहम्मद अली उर्फ मैक्स राजू, सौरव अधिकारी, शांतनु सिन्हा बिस्वास के भांजे और मुर्शिदाबाद स्थित शांतनु के ठिकाने शामिल हैं।
यह कार्रवाई आरोपियों और अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारियों के आधार पर की जा रही है।

MAY 22, 2026 09:30 IST
दिल्ली में सुवेंदु अधिकारी की बड़ी राजनीतिक हलचल, आज रक्षा मंत्री से लेकर PM मोदी तक से मुलाकात संभव
बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी आज दिल्ली में कई अहम बैठकों को लेकर चर्चा में हैं। पश्चिम बंगाल की राजनीति के बीच उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी की सुबह 10:30 बजे रक्षा मंत्री से मुलाकात तय है। इसके बाद करीब 11:45 बजे उनकी राष्ट्रपति से मुलाकात होने की संभावना है। वहीं दोपहर 3 बजे उपराष्ट्रपति के साथ भी उनकी बैठक प्रस्तावित है।
सूत्रों के मुताबिक शाम करीब 4:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनकी मुलाकात हो सकती है।
लगातार हो रही इन हाई-प्रोफाइल बैठकों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आने वाले चुनावी समीकरणों के बीच इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

MAY 22, 2026 09:23 IST
संघर्ष समाप्त करने की बातचीत पर मिले-जुले संकेत, वॉशिंगटन की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं
US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो ने ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की दिशा में प्रगति की उम्मीद जताई, और समझौते तक पहुंचने की कोशिशों को आगे बढ़ाने में मदद के लिए पाकिस्तानी मध्यस्थों की ओर देखा।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पिछली टिप्पणियों से संकेत मिला था कि युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए हफ्तों से चल रही रुक-रुककर होने वाली बातचीत, एक समझौते और फिर से हमलों के बीच की "सीमा रेखा" पर डगमगा रही थी।
रूबियो ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि पाकिस्तानी आज तेहरान जाएं। इसलिए उम्मीद है कि इससे यह प्रक्रिया और आगे बढ़ेगी।'
8 अप्रैल को हुए एक संघर्ष-विराम ने उस युद्ध को रोक दिया, जिसे कुछ हफ़्ते पहले ही अमेरिका और इजराइल ने शुरू किया था; लेकिन बातचीत की कोशिशें, जिनमें इस्लामाबाद में हुई ऐतिहासिक आमने-सामने की बातचीत भी शामिल है, अब तक कोई स्थायी समझौता कराने में नाकाम रही हैं।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी जिन्हें सेना प्रमुख आसिम मुनीर का करीबी माना जाता है, उन्होंने बुधवार को एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार ईरान का दौरा किया।

MAY 22, 2026 09:21 IST
US-ईरान तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी बेचैनी
Iran और United States के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। खाड़ी क्षेत्र में हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े घटनाक्रम पर अंतरराष्ट्रीय नजर बनी हुई है।
तेहरान और वॉशिंगटन के बीच बयानबाजी तेज है, जबकि तेल बाजार भी अस्थिर नजर आ रहा है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

DU महिला हॉस्टल में आधी रात प्रदर्शन, छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप
University of Delhi के महिला हॉस्टल में उस समय हंगामा मच गया जब छात्राओं ने आधी रात विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें जबरन हॉस्टल खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था।
कुछ छात्राओं ने अवैध वसूली और प्रशासनिक दबाव जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। देर रात तक परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। मामले के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
कुछ छात्राओं ने अवैध वसूली और प्रशासनिक दबाव जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। देर रात तक परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। मामले के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
MAY 22, 2026 09:20 IST
दिल्ली में 14 साल की सबसे गर्म रात, Heatwave ने बढ़ाई मुश्किलें
Delhi में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। राजधानी में मई महीने की 14 साल की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। रात के समय भी तापमान में राहत नहीं मिलने से लोग परेशान नजर आए।
मौसम विभाग ने Heatwave को लेकर चेतावनी जारी की है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
मौसम विभाग ने Heatwave को लेकर चेतावनी जारी की है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।