LIVE
ताजा खबर : Taza Khabar, 22 मार्च 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर : Taza Khabar, 22 मार्च 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
MAR 23, 2023 00:15 IST
भारतीय उच्चायोग की इमारत के ऊपर शान से लहरा रहा है तिरंगा
लंदन में भारतीय उच्चायोग में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को नीचे खींचने के बाद, उच्चायोग की टीम ने आज इमारत के ऊपर एक विशाल तिरंगा लगा दिया। यह बड़े पैमाने पर विरोध और भारतीयों द्वारा व्यापक निंदा के बीच हुआ है, जो 19 मार्च को हुए इस अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां खालिस्तानी झंडे वाले पुरुषों के एक समूह ने भारतीय ध्वज को खींच लिया था।
MAR 23, 2023 00:15 IST
वनडे सीरीज में कंगारूओं के खिलाफ घर पर पस्त हुई टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया को 21 रन से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 270 रन का लक्ष्य था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रही और पूरी टीम केवल 248 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जम्पा ने 4 और एश्टन एगर ने 2 विकेट झटके।
MAR 22, 2023 22:15 IST
इस सरकारी कंपनी में अपनी 3.5 % हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
Government to sell stake in HAL: केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। इसके तहत सरकार 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। सरकार ओएफस के जरिए 2,450 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर हिस्सेजारी बेचेगी। और इसके जकरिए उसे करीब 2,800 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।
MAR 22, 2023 21:20 IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांड्या का कहर
चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे व फाइनल मैच एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान व ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का जलवा देखने को मिला। कुछ साल पहले लगी चोट से पूरी तरह ठीक होकर लौटने के बाद पांड्या ने कुछ समय गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन धीरे-धीरे वो अपनी लय में आए, और ना सिर्फ अपनी नई आईपीएल टीम (गुजरात टाइटंस) को खिताब जिताया बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी धूम मचाई। अब तीसरे वनडे में बुधवार को एक बार फिर उनकी गेंदबाजी देखने लायक रही।
MAR 22, 2023 21:20 IST
बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, पीएम मोदी ने दिए निपटने के टिप्स
देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविड से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में प्रधान मंत्री कार्यालय के अधिकारी, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और अन्य सीनियर अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रधानमंत्री ने कोविड की स्थिति से निपटने के तरीके सुझाए और सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने सतर्कता बरतने की सलाह भी दी। इसके अलावा, पीएम मोदी ने सभी गंभीर सांस की बीमारी (SARI) मामलों की लैब सर्विलांस और टेस्ट बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
MAR 22, 2023 19:34 IST
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में कोस्ट पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं हत्या से पहले उमेश पाल की हर मूवमेंट और लोकेशन पर आरोपियों की नजर थी। पुलिस ने बताया है कि उमेश पाल की रेकी की जिम्मेदारी असद ने उसके ही पड़ोसी को दी थी।
MAR 22, 2023 19:32 IST
पुष्कर धामी सरकार का 1 साल पूरा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (pushkar dhami) के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस एक साल में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में तमाम चुनावी वायदों को पूर्ण करने में कामयाब रही तो तात्कालिक परिस्थितियों के लिहाज से भी सरकार महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पीछे नहीं हटी। धर्मान्तरण पर रोक के लिए कानून समेत नकल विरोधी कानून, प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण, अंत्योदय परिवारों को वर्ष में तीन सिलेंडर निःशुल्क भरवाने की सुविधा, समान नागरिक सहिंता व हाल ही में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण जैसे अहम निर्णयों ने दर्शाया है कि राज्य सरकार में जनहित सर्वोपरी है।
MAR 22, 2023 19:08 IST
राष्ट्रपति ने प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) राष्ट्रपति भवन में एक नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान कर रही हैं। ऐलान किए गए 106 पद्म पुरस्कारों में से 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा, प्रसिद्ध वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, गायिका सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण प्रदान किया। पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह का पहला चरण संपन्न हुआ।
MAR 22, 2023 19:07 IST
ब्रिटेन के लंदन में भारतीय उच्चायोग की बढ़ाई गई सुरक्षा
भारत के सख्त रवैए के बाद बुधवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के (Indian High Commission) बाहर अधिक संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए और बैरिकेड्स लगाए गए ये सारे कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली में उच्चायोग के बाहर से बैरिकेड हटाने के कुछ समय बाद ही ऐसा किया गया है, भारत ने भारतीय उच्चायोग के बाहर खलिस्तानी झंडे के साथ विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सख्त रूख अपनाया था।
MAR 22, 2023 18:01 IST
Delhi-NCR में भूकंप से फिर हिली धरती
Earthquake in Delhi NCR : दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात भूकंप के झटकों की दहशत से लोग अभी ऊबर नहीं पाए थे कि बुधवार को फिर धरती हिल गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 थी। शुरुआती रिपोर्टों में किसी के जान-माल का कोई नुकसान नहीं है।
MAR 22, 2023 18:00 IST
Hurun Global Rich List:मुकेश अंबानी टॉप-10 में
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हुरुन दुनिया के अमीरों की लिस्ट (Hurun Global Rich List) में इकलौते भारतीय हैं, जिन्हें टॉप-10 में जगह मिली है। इस उपलब्धि के साथ ही मुकेश अंबानी फिर से भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं। इस लिस्ट में गौतम अडानी 23 वें स्थान पर है।
MAR 22, 2023 17:59 IST
अमृतपाल के मोगा में छिपे होने की आशंका
फरार चल रहे अमतृपाल सिंह के मोगा में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली है अमृतपाल मोगा जिले में छिपा हो सकता है। इस आसंका के बाद मोगा में सर्च अभियान चलाया गया जिसको लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है । पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है। इस बीच अमृतपाल के घर पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने 5 गाड़ियों समेत वाकी टॉकी और बुलेट प्रूफ जैकेट जब्त किए है। अब तक अमृतपाल के कुल 154 साथी गिरफ्तार हो चुके हैं।
MAR 22, 2023 16:43 IST
सारस के सहारे SP का सरकार पर निशाना
समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से सारस के सहारे सरकार पर सियासी निशाना साधा गया है। पार्टी चीफ और उत्तर प्रदेश (यूपी) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा है कि अगर सरकार सारस छीन रही है तो उन लोगों से मोर भी छीन लेना चाहिए, जो उसे दाना खिला रहे थे। सपा मुखिया की यह टिप्पणी उस मामले पर आई, जिसमें यूपी के अमेठी के जामो क्षेत्र में आरिफ नाम के शख्स के साथ करीब एक साल से रह रहे सारस को वन विभाग की ओर से मंगलवार को रायबरेली के समस्तपुर पक्षी विहार भेज दिया गया था।
MAR 22, 2023 16:43 IST
H3N2 के बीच देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 की स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शाम 4:30 बजे एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें वह तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
MAR 22, 2023 13:46 IST
आज की ताजा खबर 22 मार्च 2023 LIVE: दिल्ली सरकार ने पेश किया बजट
MAR 22, 2023 12:16 IST
आज की ताजा खबर 22 मार्च 2023 LIVE: कोरोना के नए वैरिएंट से खतरा
MAR 22, 2023 09:54 IST
आज की ताजा खबर 22 मार्च 2023 LIVE: गुरुग्राम की महिला से फर्जीवाड़ा
MAR 22, 2023 08:36 IST
MAR 22, 2023 07:50 IST
आज की ताजा खबर 22 मार्च 2023 LIVE: अमृतपाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस
MAR 22, 2023 06:52 IST
आज की ताजा खबर 22 मार्च 2023 LIVE: भारत- ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे
चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच सीरीज का तीसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।
