What is XBB1.16 Variant: कोरोना काल में दो गज की दूरी आज भी जरूरी पर खास जोर था। आज भले ही 2020, 21 जैसा खतरा फिलहाल ना हो। लेकिन सचेत रहने की जरूरत है। वातावरण से कोरोना वायरस गायब नहीं है वो रूप बदल कर हम लोगों के बीच में मौजूद है। हाल ही में देश के 9 जिलों के आंकड़े सामने आए जिसमें पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद के पार है। बताया जा रहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट XBB1.16 इस समय हमले कर रहा है। देश में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले।देश में एक्टिव मरीजों की संख्या आज 7 हजार के पार है। पिछले 24 घंटे में देश में 1134 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। अगर पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह आंकड़ा 1.09% है। इन सबके बीच जानने की जरूरत है कि XBB1.16 कितना खतरनाक है।
कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर
- देश में इस समय कोरोना के मामले 7 हजार के पार
- कोविड-19 का नया वैरिएंट XBB 1.16 जिम्मेदार
- ओमिक्रॉन कुनबे से XBB 1.16 का नाता।
- इस वायरस के तेजी से फैलने की आशंका
- 12 देशों में XBB.1.16 वैरिएंट का असर
- सबसे अधिक केस भारत से सामने आ रहे।
xbb.1.15 की तुलना में म्यूटेशन तेज
xbb.1.16 अपने पूर्ववर्ती से तेजी से म्यूटेट करता है और आक्रामक होता है। इसका प्रसार तेजी से होता है। इस वैरिएंट में तीन स्पाइक म्यूटेशन भी है।
इन लोगों पर खतरा अधिक
वैसे तो कोरोना का खतरा हर किसी पर है। लेकिन कोई शख्स जो पहले से ही गंभीर बीमारियों का सामना कर रहा हो उस पर खतरा अधिक है। खासतौर से अगर कोई एचआईवी पॉजिटिव, हॉर्ट पेशेंट, लीवर, किडनी की समस्या का सामना कर रहा हो उसके लिए रिस्क अधिक होता है।
