ताजा खबर, 22 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ : बुलंदशहर गैंगरेप मामले में 9 साल बाद पांचों दोषियों को हुई उम्रकैद, गोवा अग्निकांड में 5 दिन बढ़ी लूथरा भाइयों की पुलिस हिरासत
बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोपों के बाद एक हिंदू युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और उसके शव को आग लगा दी। इसे लेकर अब पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'दीपू दास को जिंदा जला दिया गया। हम उन्हें यहां (बांग्लादेश हाई कमीशन) को बैठने नहीं देंगे। उधर गोवा अग्निकांड में पांच दिन लूथरा भाइयों की पुलिस हिरासत बढ़ी, सुरिंदर खोसला के खिलाफ भी ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होगा।
Aaj Ki Taza Khabar: 'बांग्लादेश में नई अशांति को देखते हुए हाई अलर्ट पर असम...' सीएम हिमंत ने दी यह 'चेतावनी'
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 22 दिसंबर यानी सोमवार को कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश में नई अशांति की लहर के मद्देनजर असम 'हाई अलर्ट' पर है। सरमा ने कहा कि राज्य सरकार बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रही है। असम सीएम ने दावा किया, 'हमने देखा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं और उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है... जो लोग अभी बांग्लादेश में सत्ता में हैं, वे पूर्वोत्तर भारत को अपने देश में शामिल करने की बात कर रहे हैं।'आज की ताजा खबर:बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या मामले में भड़के सुवेंदु अधिकारी
बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में गुरुवार रात ईशनिंदा के आरोपों के बाद एक हिंदू युवक जिसका नाम दीपू चंद्र दास था जिसकी उम्र 27 साल थी उसको भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद से भारत मे इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है और इसका विरोध किया जा रहा है। यह घटना भालुका उपजिला के स्क्वायर मास्टर बारी के डुबालिया पारा इलाके में हुई।आज की ताजा खबर: बुलंदशहर गैंगरेप मामले में 9 साल बाद पांचों दोषियों को हुई उम्रकैद
यूपी के बुलंदशहर में NH 91 गैंगरेप केस के सभी पांच दोषियों को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यह घटना 29 जुलाई, 2016 की है, जब पांच लोगों का एक परिवार नोएडा से शाहजहांपुर कार से जा रहा था। जब वे बुलंदशहर कोतवाली देहात इलाके में नेशनल हाईवे-91 पर दोस्तपुर गांव के पास पहुंचे, तो अपराधियों ने सड़क पर लोहे की रॉड रखकर उनकी कार रोक दी।आज की ताजा खबर: भूकंप से दहला पापुआ न्यू गिनी, रिक्टर स्केल पर 6.4 रही तीव्रता
22 दिसंबर यानी सोमवार को पापुआ न्यू गिनी क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 108.8 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसके शुरुआती निर्देशांक 5.78 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 145.50 डिग्री पूर्वी देशांतर पर थे। GFZ जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि सोमवार को 10:31:28 GMT पर भूकंप आया।आज की ताजा खबर: गोवा अग्निकांड: पांच दिन बढ़ी लूथरा भाइयों की पुलिस हिरासत
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा भाइयों की पुलिस हिरासत पांच दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। मामले में सुनवाई करते हुए गोवा की एक अदालत ने यह आदेश दिया। छह दिसंबर को बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। जहां से 17 दिसंबर को उन्हें लाया गया। ये दोनों बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक हैं।आज की ताजा खबर: इंडोनेशिया में बस हादसा, 15 लोगों की मौत
इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब बस तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठी और पलट गई।घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
आज की ताजा खबर: आज नई पार्टी की घोषणा करेंगे हुमायूं कबीर
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की भारतपुर विधानसभा सीट से निलंबित तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। यह घोषणा मिर्जापुर से की जाएगी, जो बेलडांगा के काफ़ी नज़दीक है। बेलडांगा वही इलाका है, जहां कबीर प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के निर्माण की योजना का दावा करते रहे हैं।Aaj Ki Taza Khabar: आज बूथ-लेवल एजेंट्स के साथ बैठक करेंगी CM ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बूथ-लेवल एजेंट्स के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर मंथन करेंगी।Aaj Ki Taza Khabar: ED की चार्जशीट पर आज अदालत में होनी है सुनवाई
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और 13 अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर आज अदालत में सुनवाई होनी है, जिसे इस मामले में अहम मोड़ माना जा रहा है।Aaj Ki Taza Khabar: भारतीयों के लिए ऑनलाइन वीजा विंडो शुरू करेगा चीनी दूतावास
नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन वीजा आवेदन विंडो शुरू करने का फैसला किया है, जिससे चीन यात्रा की प्रक्रिया पहले से आसान होने की उम्मीद है।दिल्ली में शनिवार को बंद जैसे हालात! CP में नहीं खुलेंगे रेस्त्रां, दुकानें और ऑफिस; वर्चुअल तरीके से काम करेंगे कोर्ट
Bypoll Results 2026: बंगाल से असम तक BJP ने लहराया जीत का परचम, नंदीग्राम से नगांव तक चौंकाया, पीएम मोदी ने दी बधाई
CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत के दावे और ट्रेन से उतारे गए छात्र! पुलिसियां कार्रवाई पर फिर उठे सवाल; राजधानी में हलचल तेज
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर सात दिन में 27 FIR दर्ज, जानें किन चार धाराओं का सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
क्या 'वोट चोरी' के मुद्दे पर Rahul Gandhi ने खींच दी लंबी लकीर, दूसरी पार्टियां भी हुईं प्रदर्शन को मजबूर!
© 2026 Times Horizon Private Limited
