LIVE

आज की ताजा खबर, 22 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: अलकायदा के 14 आतंकी चढ़े ATS के हत्थे, कोलकाता रेप केस में CBI ने दाखिल की स्थिति रिपोर्ट

Shashank Shekhar MishraUpdated Aug 22, 2024, 14:02 IST

आज की ताजा खबर, 22 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: अलकायदा के 14 आतंकी चढ़े ATS के हत्थे, कोलकाता रेप केस में CBI ने दाखिल की स्थिति रिपोर्ट
आज की ताजा खबर, 22 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: अलकायदा के 14 आतंकी चढ़े ATS के हत्थे, कोलकाता रेप केस में CBI ने दाखिल की स्थिति रिपोर्ट

हिंदी न्यूज़ लाइव, 22 अगस्त 2024 आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार: पुलिस ने गुरुवार को झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेकर अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार किए गए लोग आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेन्ट (AQIS) से जुड़े बताए जा रहे हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कोलकाता रेप एवं मर्डर कांड पर अपनी स्थिति रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की। रिपोर्ट दाखिल होने के बाद प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि डॉक्टरों का काम पर लौटना जरूरी है और कोर्ट ने जो टास्क समिति गठित की है, वह समिति समस्याओं का हल निकालेगी। मुंबई से आए ‘एअर इंडिया’ के विमान में बम की धमकी के बाद तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। विमान आइसोलेशन बे में है। यात्रियों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि धमकी के बाद यहां अलर्ट है। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की जा रही है। अभी तक कोई विस्फोट सामाग्री नहीं मिली है। आज वक्फ अधिनियम (संशोधन) विधेयक-2024 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की पहली बैठक होगी। यह बैठक भाजपा सदस्य जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित संसद भवन एनेक्सी में सुबह 11 बजे होगी। सीबीआई आज सुप्रीम कोर्ट में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी। कोर्ट को बताएगी की 9 दिन की जांच में अब तक क्या हुआ और क्या जानकारी मिली। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को ये केस सीबीआई को सौंपा था।

  • वक्फ बिल पर चर्चा के लिए बनी JPC की पहली बैठक आज

  • कोलकाता रेप-मर्डर केस में CBI आज सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट करेगी दाखिल

  • पीएम मोदी ने यूक्रेन यात्रा से पहले पोलैंड में दिया शांति पर संदेश


Kolkata Doctor Rape Murder Case Supreme Court Hearing Today Live Hindi News Updates


AUG 22, 2024 14:02 IST

अलकायदा के 14 आतंकी चढ़े ATS के हत्थे

पुलिस ने गुरुवार को झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेकर अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार किए गए लोग आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेन्ट (AQIS) से जुड़े बताए जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 22, 2024 13:09 IST

पाकिस्तान में स्कूल वैन पर बंदूकधारियों की गोलीबारी में दो बच्चों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों ने एक स्कूल वैन पर गोलीबारी की, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर अटक जिले के ढेरी कोट इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, स्कूल वैन बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी, इस दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर गोलीबारी की।
AUG 22, 2024 12:21 IST

दिल्ली-NCR में 2 दिन का चक्का जाम! ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चक्का जाम और हड़ताल के आह्वान से सड़कों पर सिर्फ काली-पीली टैक्सियां ही दौड़ती नजर आ रही हैं। फिलहाल, राजधानी में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल का मिला जुला असर दिख रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 22, 2024 12:20 IST

कोलकाता रेप केस में CBI ने दाखिल की स्थिति रिपोर्ट

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कोलकाता रेप एवं मर्डर कांड पर अपनी स्थिति रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की। रिपोर्ट दाखिल होने के बाद प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि डॉक्टरों का काम पर लौटना जरूरी है और कोर्ट ने जो टास्क समिति गठित की है, वह समिति समस्याओं का हल निकालेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 22, 2024 11:13 IST

असम सरकार लाएगी मुस्लिम शादी-तलाक पर नया कानून

सीएम सरमा ने मंत्रिमंडल के फैसलों का हवाला देते हुए कहा किअब नाबालिगों की शादी का पंजीकरण बिल्कुल नहीं होगा। हम बाल विवाह की कुप्रथा को खत्म करना चाहते हैं। इसलिए, विवाहों का पंजीकरण उप-पंजीयक कार्यालय में किया जाएगा।
AUG 22, 2024 08:58 IST

एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग

मुंबई से आए ‘एअर इंडिया’ के विमान में बम की धमकी के बाद तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। विमान आइसोलेशन बे में है। यात्रियों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि धमकी के बाद यहां अलर्ट है। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की जा रही है। अभी तक कोई विस्फोट सामाग्री नहीं मिली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 22, 2024 08:00 IST

हिमाचल प्रदेश: शिमला में कई जगह भूस्खलन, 20 शव बरामद; बचाव कार्य जारी

शिमला में कई भूस्खलन के बाद बचाव और बहाली के प्रयास जारी हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, मलबे से कम से कम 20 शव बरामद किए गए हैं और तलाशी अभियान जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 22, 2024 07:59 IST

अपराधियों को फांसी के फंदे पर लटका देना चाहिए- अन्ना हजारे

कलकत्ता मे ट्रेनी डाॅक्टर पर रेप और हत्या का मामला ताजा ही था। इस बीच ठाणे के बदलापुर में दो नाबालिग बच्चों से सफाई कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आयी है। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिला और बच्चों पर अत्याचार करने वाले लोगों को बीच चौराहे पर लटकाकर फांसी देनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 22, 2024 06:06 IST

झारखंड में लापता विमान की तलाश में नौसेना की मदद मांगी गयी

झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लापता हुए दो सीट वाले विमान का पता अभी तक नहीं चल सका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने दो सीट वाले विमान का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना से मदद मांगी है।
ऐसा संदेह है कि एक निजी विमानन कंपनी का विमान, जिसमें एक पायलट और एक प्रशिक्षु पायलट सवार थे, जिले के चांडिल बांध में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन ने विशाखापत्तनम स्थित नौसेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय से मदद मांगी है, जहां की एक टीम बृहस्पतिवार से तलाशी अभियान शुरू कर सकती है।
AUG 22, 2024 06:05 IST

ओडिशा जहरीली शराब मामला: मृतकों की संख्या बढ़कर दो हुई, 13 लोगों का इलाज जारी

ओडिशा में कथित तौर पर नकली देशी शराब पीने से तबीयत बिगड़ने पर एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार करवा रहे एक और व्यक्ति की मौत होने से गंजाम में जहरीली शराब मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोमवार को अवैध देशी शराब पीने से बीमार पड़े कम से कम 15 लोगों का इस चिकित्सा केंद्र में इलाज चल रहा था।
इस घटना ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है और यह मुद्दा ओडिशा विधानसभा में उठाया गया जहां विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने इस घटना की आरडीसी (राजस्व संभागीय आयुक्त) स्तर के अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। गंजाम जिले के चिकिटी इलाके में देशी शराब पीने से करीब 20 लोग बीमार हो गए थे।
AUG 22, 2024 06:04 IST

युवक ने सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की से की दोस्ती, किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक युवक को 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर हुई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक (21) उसे गुजरात ले गया। आरोपी शहर के गोरेगांव इलाके में एक होटल में काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन लड़की खुद ही घर लौट आई और उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
AUG 22, 2024 06:04 IST

यूक्रेन यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: भारत इस क्षेत्र में शांति का समर्थन करता है

यूक्रेन की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत अशांत क्षेत्र में शांति का समर्थन करता है। उन्होंने दोहराया कि ‘‘यह युद्ध का युग नहीं है’’ और किसी भी संघर्ष को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। पोलैंड की राजधानी में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘दशकों तक भारत की नीति सभी देशों से दूरी बनाकर रखने की रही थी। हालांकि आज के भारत की नीति सभी देशों के करीब रहने की है।’’ उन्होंने ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच कहा, ‘‘भारत भगवान बुद्ध की धरती है। इसलिए भारत इस क्षेत्र में स्थायी शांति का समर्थक है। हमारा रुख बहुत स्पष्ट है - यह युद्ध का युग नहीं है। यह उन चुनौतियों के खिलाफ एक साथ आने का समय है जो मानवता को खतरे में डालती हैं। इसलिए, भारत कूटनीति और संवाद में विश्वास करता है।’’
AUG 22, 2024 06:03 IST

आंध्र प्रदेश में फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लगने से 17 की मौत, 33 घायल

आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में बुधवार को एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लग जाने की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा दो बजे एसेंटिया एडवांस्ड साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई। कृष्णन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘फैक्ट्री में दो पालियों में 381 कर्मचारी काम करते हैं। विस्फोट दोपहर को भोजनावकाश के समय हुआ। इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी।"
AUG 22, 2024 06:03 IST

कोलकाता रेप-मर्डर केस में CBI आज सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट करेगी दाखिल

सीबीआई आज सुप्रीम कोर्ट में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी। कोर्ट को बताएगी की 9 दिन की जांच में अब तक क्या हुआ और क्या जानकारी मिली। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को ये केस सीबीआई को सौंपा था।
AUG 22, 2024 06:03 IST

वक्फ बिल पर चर्चा के लिए बनी JPC की पहली बैठक आज

आज वक्फ अधिनियम (संशोधन) विधेयक-2024 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की पहली बैठक होगी। यह बैठक भाजपा सदस्य जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित संसद भवन एनेक्सी में सुबह 11 बजे होगी।