LIVEआज की ताजा खबर: भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक रहेगी छुट्टी

आज की ताजा खबर: भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक रहेगी छुट्टी
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 22 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 22 अगस्त (मंगलवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग पहुंच चुके हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। होटल में भी प्रवासी भारतीयों ने उनके स्वागत में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जोरदार नारे लगाए। दूसरी तरफ भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। कल यानी 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान को चंद्रमा की सतह पर लैंड कराने की कोशिश की जाएगी। चंद्रयान के लिए आखिरी 15 से 17 मिनट काफी अहम होने वाले हैं। वहीं कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव से पहले बड़ा दांव चला है। पार्टी ने यहां सरकार बनने के बाद जातिगत जनगणना कराने का ऐलान किया है। इसके अलावा घाटी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। हाईवे पर देर रात IED होने की सूचना मिली थी। आतंकियों ने IED ब्लास्ट के जरिए दहलाने का प्लान बनाया था। बम निरोधक दस्ता ने IED को डिफ्यूज किया। आगे पढ़ें देश-दुनिया के ताजा अपडेट्स...
भारत होगा विश्व का ग्रोथ इंजन- पीएम मोदी
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आने वाले वर्षों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा। ये इसलिए है क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों के अवसर में बदल दिया। पिछले कुछ वर्षों में हमने मिशन मोड में जो सुधार किए हैं उनसे भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, हमने सार्वजनिक सेवा वितरण और सुशासन पर ध्यान केंद्रित किया है। आज भारत में UPI का उपयोग सभी स्तरों पर किया जाता है ..आज दुनिया के सभी देशों में भारत सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन वाला देश है।
भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन 7-10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे।
दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक रहेगी छुट्टी
सीएम अरविंद केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन तारीखों पर एमसीडी कार्यालयों सहित सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
BRICS समिट में हिस्सा लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी
BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। होटल में प्रवासी भारतीयों ने 'वंदे मातरम' के नारे के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया।
देश के कई शहरों में किराया हुआ महंगा
देश के प्रमुख शहरों में किराए पर रहना महंगा हो गया है। बेंगलुरु से लेकर नवी मुंबई तक प्रमुख शहरों में किराए में 8.1 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इस बात का खुलासा मैजिकब्रिक्स (Magicbricks) की एक ताजा रिपोर्ट में हुआ है। मैजिकब्रिक्स के 2023 की अप्रैल-जून तिमाही के रेंटल इंडेक्स के मुताबिक तिमाही दर तिमाही आधार पर यानी जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले भारत के प्रमुख 13 शहरों में किराए के घरों की मांग (Rental Demand) में 18.1 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं किराए के मकानों की सप्लाई में 9.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही किराए में 4.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
पाकिस्तान में आतंकी हमले में 6 सैनिकों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीटीपी द्वारा सुरक्षा बलों के एक काफिले पर किए गए हमले में कम से कम 10 सैनिकों की मौत हो गई जबकि जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी भी मारे गए। सेना ने यह जानकारी दी।
जी-20 समिट के दौरान दिल्ली में रहेगी छुट्टी
दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक जी-2 देशों का शिखर सम्मेलन आयोजित होने वाला है। जब यह आयोजन हो रहा होगा, जब स्थिति पूरी तरह से लॉकडाउन जैसी होगी। ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सरकारी छुट्टी घोषित करने के लिए दिल्ली सरकार से सिफारिश की है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ने दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेटरी को चिट्ठी भी लिखी है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान सभी स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी कार्यालयों को भी बंद किया जा सकता है।
बिहार के मोतिहारी में बवाल
बिहार के मोतिहारी में उस वक्त हंगामा मच गया जब अचानक महावीरी झंडा यात्रा के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि पथराव होने लगा। इस दौरान कई गाड़ियों में आगजनी की गई। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर लोग घायल हुए हैं।जानकारी के मुताबिक बिहार के 3 क्षेत्रों में जमकर विवाद हुआ है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने चला बिहार वाला दांव
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा दावं चला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान किया है कि सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएगी।
Chandrayaan-3 के लिए 'खौफ के 15 मिनट' होंगे सबसे अहम
चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने की घड़ी करीब आई गई है। लैंडर को 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे 25 किमी की ऊंचाई से सॉफ्ट लैंड कराने की कोशिश की जाएगी। इस प्रक्रिया में 15 से17 मिनट लगेंगे। इस अवधि को 'खौफ के 15 मिनट' यानि '15 मिनिट्स ऑफ टेरर' (15 Minutes Of Terror) यानी कहा जाता है। अगर भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफल रहता है तो वो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा। लेकिन इसके लिए विक्रम लैंडर का चंद्रमा की सतह पर सफलता से लैंडिंग करना जरूरी है। इस दौरान क्या-क्या होगा आपको बता रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...लक्षद्वीप के सांसद को सुप्रीम कोर्ट से झटका
सुप्रीम कोर्ट ने लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की निचली अदालत की सजा को निलंबित करने के केरल हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने हाईकोर्ट से इस पर नए सिरे से सुनवाई करने और छह सप्ताह में इस पर फिर से विचार करने को कहा।
भारत के लिए 'गेमचेंजर' साबित होगी ये बैठक!
BRICS Summit 2023: 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार सुबह दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। कोरोना के चलते करीब 3 साल बाद ऐसा होने जा रहा है जब ब्रिक्स देशों के राष्ट्र प्रमुख आमने-सामने बैठकर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत के दृष्टिकोण से ये अहम है कि चीन के साथ आमने-सामने चर्चा हो सकती है।
पढ़ें पूरी खबरयूपी के कई जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश
मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे तक यूपी के कई जिलों में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ होगी। विभाग ने 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में परिवर्तन हुआ है। कई जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है।
पढ़ें पूरी खबरजम्मू कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
घाटी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है। हाईवे पर देर रात IED होने की सूचना मिली थी। आतंकियों ने IED ब्लास्ट के जरिए दहलाने का प्लान बनाया था। बम निरोधक दस्ता ने IED को डिफ्यूज किया। फिलहाल गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जम्मू कश्मीर नगरोटा में आईवे पर IED ब्लास्ट करने का प्लान था। आतंकियों के निशाने पर सेना का काफिला था। सैन्य ठिकाने उड़ाने की आतंकी साजिश नाकाम कर दी गई।
विपक्षी गठबंधन इंडिया पर मोदी के मंत्री ने कसा तंज
महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि "...उनमें (इंडिया गठबंधन में) इस बात को लेकर मतभेद है कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। हर पार्टी का नेता प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ रहा है। हमें कोई तनाव नहीं है। विपक्ष चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, पीएम मोदी का नेतृत्व इतना मजबूत है कि 2024 के लिए जनता हमारे साथ है। हम 350 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।"
यूके पब में अवैध रूप से काम करने पर भारतीय को सुनाई सजा
ब्रिटेन में एक भारतीय को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के नियमित निरीक्षण के दौरान एक पब में दरवाजा पर्यवेक्षक के रूप में अवैध रूप से काम करते हुए पाए जाने के बाद सजा सुनाई गई है। वॉर्सेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनाई गई सजा में विक्रमजीत शर्मा को 250 पाउंड का जुर्माना और 100 पाउंड का पीड़ित अधिभार देने के लिए कहा गया। इसके अलावा, अदालत ने उन्हें 1,663.80 पाउंड अभियोजन खर्च का भुगतान करने का आदेश दिया। यूके के सुरक्षा उद्योग प्राधिकरण (एसआईए) ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में यह बात कही। मामला तब शुरू हुआ जब वेस्ट मर्सिया पुलिस 4 नवंबर, 2022 को वॉर्सेस्टर की रात्रिकालीन निरीक्षण करने के लिए एसआईए जांचकर्ताओं के साथ निकली। जांचकर्ताओं ने एक प्रसिद्ध पब से संपर्क किया जहां दो व्यक्ति दरवाजा पर्यवेक्षक के रूप में काम कर रहे थे।
नूंह हिंसा के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
पुलिस की नूंह हिंसा के आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। नूंह हिंसा के आरोपी के साथ पुलिस की यह दूसरी मुठभेड़ है। बताया जा रहा है कि वसीम नाम के आरोपी को गोली लगी है। वसीम पर नूंह में हिंसा के दौरान पुलिस के जवानों का हथियार छीन कर फायरिंग करने का आरोप है। यह एनकाउंटर तावडू इलाके में हुआ।
पीएम पद के लिए जेडीयू ने आगे किया नीतीश का नाम
नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं, भाजपा का ये दावा अब सच होता नजर आ रहा है। बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री जमा खान ने दावा किया है कि नीतीश कुमार को जनता पीएम के रूप में देखना चाहती है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर बहस छिड़ गई है।
पढ़ें पूरी खबरदक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ब्रिक्स विभिन्न क्षेत्रों में एक मजबूत सहयोग एजेंडा को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से लगा हुआ है, और पूरे वैश्विक दक्षिण के लिए महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। पीएम मोदी ने कहा कि वह "जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं" के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के लिए उत्सुक हैं
पीएम मोदी की 'बहन' कमर मोहसिन शेख ने खुद बनाई राखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने वाली बहन कमर मोहसिन शेख का कहना है, 'इस बार मैंने 'राखी' खुद बनाई है। मैं उन्हें (पीएम मोदी) कृषि पर एक किताब भी उपहार में दूंगी क्योंकि उन्हें पढ़ने का शौक है। आखिरी के लिए 2-3 साल तक मैं कोविड के कारण नहीं जा सकी लेकिन इस बार मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगी।'