आज की ताजा खबर, 21 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली-NCR में ऑटो-कैब चालकों की हड़ताल, बंगाल में री-पोलिंग, तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव और दिल्ली में बिजली संकट जैसे हालात
सुपरटेक इको विलेज-2 के 16वें फ्लोर पर लगी आग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज 2 के 16वें फ्लोर पर बंद फ्लैट में अचानक आग लग गई। शुरुआती आशंका है कि दीये की वजह से आग लगी। दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।प्रयागराज में छात्राओं से मारपीट का आरोप, लॉज मालिक के बेटे पर छेड़छाड़ और हमला करने का केस दर्ज
प्रयागराज में लॉज में दो छात्राओं को बाल पकड़कर पीटा गया। पीटने वाला लॉज मालिक का बेटा दीपक द्विवेदी है। छात्राएं लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि लॉज मालिक का बेटा गंदी नीयत से कॉल-मैसेज कर परेशान करता है।18 मई की रात उसने कमरे में घुसने की कोशिश की। मना करने पर उसे और पास में रहने वाली एक अन्य छात्रा को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई।
पूर्वांचल आग सा तप रहा! वाराणसी में दोपहर से पहले 42°C पार, लू ने रोकी रफ्तार
वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में गर्मी का रौद्र रूप दिखाई पड़ रहा है। गर्मी का आलम ये है कि वाराणसी में दोपहर बारह बजे ही तापमान 42डिग्री के ऊपर पहुंच गया। सड़कों पर सियापा पसरा हुआ है। प्रशासन की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। लगभग 20 किमी की रफ्तार से गर्म हवाये चल रही हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए 25 मई तक स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई है। अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।यमुना सफाई को लेकर अमित शाह की बैठक
यमुना सफाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई अहम बैठक, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस बैठक में हिस्सा लेंगीNEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद संसद की स्थायी समिति की अहम बैठक
NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद आज दोपहर 1 बजे संसद की स्थायी समिति की एक अहम बैठक होने जा रही है। राज्यसभा की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों से संबंधित संसदीय स्थायी समिति राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में सुधारों और कथित NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच की प्रगति पर चर्चा करेगी।समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। बैठक में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी और NTA के चेयरपर्सन प्रदीप कुमार जोशी को तलब किया गया है।
TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार को Y कैटेगरी की सुरक्षा
केंद्र सरकार ने TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब अभिषेक बनर्जी समेत TMC के अन्य नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की गई है।दिल्ली-NCR में आज ऑटो-कैब चालकों की हड़ताल, ऑफिस टाइम में लाखों लोग परेशान
दिल्ली-NCR में बुधवार को ऑटो, टैक्सी और दूसरे कमर्शियल वाहन चालकों की हड़ताल का असर सड़कों पर साफ दिखाई दिया। सुबह से ही कई जगहों पर यात्रियों को कैब और ऑटो नहीं मिले, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।ड्राइवर यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ती CNG, पेट्रोल और डीजल कीमतों के कारण उनका खर्च काफी बढ़ गया है, लेकिन किराया दरों में उसी हिसाब से बदलाव नहीं हुआ। इसी को लेकर विभिन्न संगठनों ने किराया संशोधन और अन्य मांगों के समर्थन में हड़ताल का ऐलान किया।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा और अन्य कमर्शियल वाहन चालक भी शामिल हुए। कई जगहों पर ड्राइवर संगठनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि मौजूदा किराया दरों में काम करना मुश्किल हो चुका है।
हड़ताल का असर खासतौर पर दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के रूट्स पर देखा गया। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लंबा इंतजार करने और दोगुना किराया मांगे जाने की शिकायत भी की।
ड्राइवर संगठनों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन और बड़ा किया जा सकता है। वहीं प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से मेट्रो व सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
बंगाल के फाल्टा में आज री-पोलिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पश्चिम बंगाल के फाल्टा क्षेत्र में आज दोबारा मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए हैं और कई बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।राजनीतिक तनाव और विवादों के बाद यह री-पोलिंग कराई जा रही है। इस बीच चर्चित नाम जहांगीर खान अब चुनावी मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। TMC और BJP दोनों इस सीट को प्रतिष्ठा की लड़ाई मान रहे हैं, इसलिए इलाके में राजनीतिक हलचल काफी तेज है।
तमिलनाडु में 59 साल बाद कांग्रेस नेताओं के लिए बड़ी बात
विजय की सरकार में आज दो कांग्रेस नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। बताया जा रहा है कि लगभग 59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की सीधी भागीदारी देखने को मिलेगी।राजनीतिक जानकार इसे राज्य की बदलती राजनीतिक रणनीति और आगामी राज्यसभा समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। कांग्रेस के लिए यह दक्षिण भारत में बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
दिल्ली में गर्मी का कहर, बिजली की मांग 8000 MW पार
दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। राजधानी में पावर डिमांड 8000 मेगावॉट के पार पहुंच गई, जिससे बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। IMD पहले ही दिल्ली-NCR में हीटवेव अलर्ट जारी कर चुका है। ऐसे में एयर कंडीशनर और कूलर के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बिजली खपत तेजी से बढ़ रही है। अधिकारियों का दावा है कि फिलहाल सप्लाई सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में मांग और बढ़ सकती है।जंतर-मंतर नहीं दिल्ली में सिर्फ अब इन 3 जगहों पर कर सकते हैं प्रदर्शन, जारी हो गई लिस्ट
मानवाधिकार आयोग के 33वें स्थापना दिवस पर बोले CJI सूर्यकांत, मानवाधिकारों की रक्षा में आयोग की भूमिका अहम
नए फॉर्म-6 को न मंजूरी दी है और न ही खारिज किया- सुप्रीम कोर्ट ने किया साफ
'ये शिव की बारात है, इसमें कोई भी आ सकता है', विरोध-प्रदर्शनों को लेकर राहुल का नया ऐलान
भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत: समुद्र के उथले पानी में भी दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढ़कर मारेगा 'मंगरोल', मुंबई में बेड़े में शामिल
© 2026 Times Horizon Private Limited
