LIVE
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: देशभर में दिवाली की धूम, पीएम मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं ने दीं शुभकामनाएं...दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' हुई; ग्रैप 2 लागू
देशभर में दिवाली की धूम है। 20 अक्टूबर को देश में दिवाली मनाई जा रही है। कई जगह 21 अक्टूबर को भी लोग दिवाली मनाएंगे। इस बीच पीएम मोदी ने देशवासियों को त्योहार पर शुभकामनाएं दीं। उधर दिल्ली की हवा बेहद खराब हो चली है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिवाली पर केवल हरित पटाखों का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली की सुरक्षा करें। दूसरी ओर यूक्रेन ने ड्रोन से रूस के बड़े गैस प्लांट पर हमला किया। वहीं, इजरायल और हमास में सीजफायर के बावजूद हमले हुए। यूपी में भव्य दीपोत्सव से जगमगामी अयोध्या, 26 लाख दीये जलाकर बनाया गया विश्व रिकॉर्ड। पढ़ें- देश विदेश की हर बड़ी खबर
-देश में दिवाली की धूम
-दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब
-इजरायल और हमास में सीजफायर के बावजूद हमले
-लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
-भव्य दीपोत्सव से जगमगामी अयोध्या, 26 लाख दीये जलाकर बनाया गया विश्व रिकॉर्ड
-दिवाली पर केवल हरित पटाखों का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली की सुरक्षा करें: मुख्यमंत्री गुप्ता
-यूक्रेन ने ड्रोन से रूस के बड़े गैस प्लांट पर हमला किया
OCT 20, 2025 15:05 IST
कांगड़ा के पहाड़ों में लापता हुई कनाडाई पैराग्लाइडर का पता चला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धौलाधार पर्वतमाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान लापता हुई 27 वर्षीय कनाडाई महिला का पता चल गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट्स पैराग्लाइडिंग कर रही थीं, तभी उनका ग्लाइडर विमान पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रॉबर्ट्स ने शनिवार को बीर-बिलिंग से अकेले उड़ान भरी थी। उनके द्वारा सैटेलाइट फोन से भेजे गए निर्देशांकों के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी।
OCT 20, 2025 15:05 IST
मिठाई वाले ने राहुल से कहा: आप जल्दी शादी करिये...
पुरानी दिल्ली की एक मशहूर मिठाई की दुकान के मालिक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से दीपावली की अवसर पर मुलाकात के दौरान कहा कि वह उनके परिवार की कई पीढ़ियों को अपनी मिष्ठान सेवा उपलब्ध करा चुके हैं और अब वह उनकी (राहुल) शादी का इंतजार कर रहे हैं।
मिठाई वाले ने कहा कि राहुल गांधी को जल्द शादी करनी चाहिए।
राहुल गांधी दीपावली के अवसर पर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुछ मिठाइयां बनाने में अपना हाथ आजमाया। राहुल राहुल गांधी ने इसका वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया।
मिठाई वाले ने कहा कि राहुल गांधी को जल्द शादी करनी चाहिए।
राहुल गांधी दीपावली के अवसर पर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुछ मिठाइयां बनाने में अपना हाथ आजमाया। राहुल राहुल गांधी ने इसका वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया।
OCT 20, 2025 11:02 IST
आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
AAP ने पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, पार्टी लीडर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, सत्येंद्र जैन, दिल्ली की पूर्व CM आतिशी, AAP दिल्ली प्रेसिडेंट सौरभ भारद्वाज, AAP पंजाब प्रेसिडेंट, मंत्री अमन अरोड़ा, दिल्ली के पूर्व मिनिस्टर गोपाल राय और इमरान हुसैन के नामों की घोषणा की।
OCT 20, 2025 10:50 IST
'साइक्लोन अलर्ट' जारी
इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में 'साइक्लोन अलर्ट' जारी किया है, जिसके 21 अक्टूबर से और तेज होने की संभावना है।
OCT 20, 2025 10:50 IST
कफ परेड इलाके में आग लगने से एक की मौत
महाराष्ट्र: BMC ने बताया कि कफ परेड इलाके में आग लगने से एक की मौत और तीन घायल हो गए। आज सुबह करीब 4:30 AM बजे आग पर काबू पाया गया।
OCT 20, 2025 07:42 IST
देश में दिवाली की धूम
देश में दिवाली की धूम है। सड़कों पर लोगों की भीड़ है। पटाखे फोड़े जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली की देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, 'सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।' वहीं, दुनियाभर के नेता दिवाली की शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
OCT 20, 2025 07:42 IST
दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब
दिवाली से एक दिन पहले राजधानी में स्मॉग की परतें और प्रदूषण की चादर छाई हुई थी, जिसके कारण कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (Grap) के तहत स्टेज 2 के उपाय करने पड़े। त्योहार के मुख्य दिल आने से पहले हीलोगों को जहरीली हवा में रहना पड़ रहा है, जहां अब स्थिति और खराब होने की उम्मीद है।
OCT 20, 2025 07:42 IST
इजरायल और हमास में सीजफायर के बावजूद हमले
इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि गाजा में सीजफायर फिर से शुरू हो गया है। दरअसल, इससे पहले एक हमले में उसके दो सैनिक मारे गए थे और फिर हवाई हमलों की एक लहर शुरू हो गई थी, जिसमें फिलिस्तीनियों ने कहा कि 26 लोग मारे गए। यह इस महीने अमेरिका की मध्यस्थता से हुए सीजफायर का अब तक का सबसे गंभीर टेस्ट था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके द्वारा मध्यस्थता किया गया सीजफायर अभी भी लागू है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि हमास लीडरशिप उल्लंघन में शामिल नहीं हो सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके द्वारा मध्यस्थता किया गया सीजफायर अभी भी लागू है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि हमास लीडरशिप उल्लंघन में शामिल नहीं हो सकती है।
OCT 20, 2025 07:42 IST
लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर बिहार के वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
OCT 20, 2025 07:42 IST
भव्य दीपोत्सव से जगमगामी अयोध्या, 26 लाख दीये जलाकर बनाया गया विश्व रिकॉर्ड
पवित्र नगरी अयोध्या में रविवार शाम दिव्य नजारा देखने को मिला। दीपोत्सव के नौवें संस्करण में भगवान श्री राम की पावन धरा को 26 लाख 17 हजार 215 दीपों से जगमगा कर एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया गया। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने 'श्री राम, जय राम, जय जय राम' के जयकारों से शहर को गुंजायमान कर दिया।
राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के तट पर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अयोध्या का हर मंदिर, गली और घर भक्ति की आभा से जगमगा उठा।
राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के तट पर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अयोध्या का हर मंदिर, गली और घर भक्ति की आभा से जगमगा उठा।
OCT 20, 2025 07:42 IST
दिवाली पर केवल हरित पटाखों का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली की सुरक्षा करें: मुख्यमंत्री गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से दिवाली के दौरान केवल हरित पटाखों का इस्तेमाल करके राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण से बचाने की अपील की। गुप्ता ने लोगों को दीये जलाकर, रंगोली बनाकर और मिठाइयां बांटकर पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
दिल्लीवासियों को दिए संदेश में उन्होंने कहा कि रोशनी का त्योहार दिवाली शांति और सद्भाव के माहौल में मनाया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'इस रोशनी के त्योहार पर मेरा दिल आप सभी के लिए खुशी और उल्लास से भर गया है।'
दिल्लीवासियों को दिए संदेश में उन्होंने कहा कि रोशनी का त्योहार दिवाली शांति और सद्भाव के माहौल में मनाया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'इस रोशनी के त्योहार पर मेरा दिल आप सभी के लिए खुशी और उल्लास से भर गया है।'
OCT 20, 2025 07:41 IST
यूक्रेन ने ड्रोन से रूस के बड़े गैस प्लांट पर हमला किया
रूसी और कजाख अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यूक्रेन ने ड्रोन से दक्षिणी रूस में एक बड़े गैस प्रोसेसिंग प्लांट पर हमला किया, जिससे आग लग गई और प्लांट को कजाकिस्तान से गैस लेना बंद करना पड़ा। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मॉस्को के साढ़े तीन साल से ज्यादा के हमले को खत्म करने के बदले कीव को अपना इलाका छोड़ना पड़ सकता है, जो शांति बनाने के तरीकों पर साफ तौर पर हुए बदलावों में सबसे नया है। दरअसल, ट्रंप कभी रूस को धमकी देते हैं और यूक्रेन के साथ खड़े हो जाते हैं और लंबी दूरी की मिसाइलें देनी की बात करते हैं, लेकिन अब वे कह रहे हैं कि यूक्रेन को अपनी जमीन छोड़नी पड़ सकती है और इस युद्ध को रोकना है तो।
