LIVE

आज की ताजा खबर, 20 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: केंद्र ने दिल्ली-NCR के अधिकारियों को हवा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर अल्टीमेटम दिया...भारतीय H-1B प्रोग्राम में धांधली करने के लिए रिश्वत का इस्तेमाल कर रहे

Nitin AroraUpdated Dec 20, 2025, 14:37 IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [दिल्ली-NCR प्रदूषण], [H-1B Visa], [अमेरिका की सीरिया पर स्ट्राइक] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक हफ्ते के अंदर पूरे इलाके में हवा की क्वालिटी में साफ सुधार सुनिश्चित करें। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। आम जनता को बेवजह परेशानी नहीं होनी चाहिए। भारतीय मूल की अमेरिकी डिप्लोमैट महवश सिद्दीकी ने एक एंटी-इमिग्रेशन थिंक टैंक के लिए लिखते हुए आरोप लगाया कि H-1B वीजा प्रोग्राम असल में भारत के दबदबे वाला इमिग्रेशन शॉर्टकट बन गया है। उन्होंने दावा किया कि अयोग्य भारतीय एप्लीकेंट धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी का इस्तेमाल करके अमेरिका में घुसते हैं, और साथ ही उन्होंने अमेरिका से अपील की कि पूरी ऑडिट होने तक इस वीजा प्रोग्राम को रोक दिया जाए।

आज की ताजा खबर, 20 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: केंद्र ने दिल्ली-NCR के अधिकारियों को हवा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर अल्टीमेटम दिया...भारतीय H-1B प्रोग्राम में धांधली करने के लिए रिश्वत का इस्तेमाल कर रहे
आज की ताजा खबर, 20 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: केंद्र ने दिल्ली-NCR के अधिकारियों को हवा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर अल्टीमेटम दिया...भारतीय H-1B प्रोग्राम में धांधली करने के लिए रिश्वत का इस्तेमाल कर रहे

आज की ताजा खबर लाइव, 20 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [दिल्ली-NCR प्रदूषण], [H-1B Visa], [अमेरिका की सीरिया पर स्ट्राइक] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: अमेरिका ने शुक्रवार को अमेरिकी कर्मियों पर हुए जानलेवा हमले के जवाब में सेंट्रल सीरिया में इस्लामिक स्टेट (IS) के दर्जनों ठिकानों पर हवाई हमले किए। सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण में सुधार को लेकर एक हफ्ते का समय दिया। उधर, भारत अमेरिका में एंट्री के लिए क्या कर रहे हैं, इसको लेकर H-1B वीजा प्रोग्राम पर अहम जानकारी सामने आई है।

-अमेरिका की सीरिया में स्ट्राइक
-दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर केंद्र ने अल्टीमेटम दिया
-भारतीय H-1B प्रोग्राम में धांधली करने के लिए रिश्वत का इस्तेमाल कर रहे

DEC 20, 2025 14:37 IST

चक्रवात ‘दित्वा' से हुए नुकसान से उबरने के लिए आईएमएफ ने श्रीलंका को 20.6 करोड़ डॉलर की मदद दी

श्रीलंका में ‘‘विनाशकारी चक्रवात ‘दित्वा’ से उत्पन्न तत्कालिक जरूरतों को पूरा करने और व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने’’ में मदद करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपने त्वरित वित्तीय प्रपत्र के तहत 20.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन सहायता मंजूर की है।
नवंबर में आए ‘दित्वा’ चक्रवात ने श्रीलंका में व्यापक तबाही मचाई थी जिसमें 643 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
DEC 20, 2025 14:36 IST

कांग्रेस को भगवान राम के नाम से चिढ़ क्यों है : मोहन यादव

‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक 2025’ को लेकर कांग्रेस के विरोध पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि वह आज तक समझ नहीं सके हैं कि इस पार्टी को भगवान राम के नाम से चिढ़ क्यों है।

संसद से हाल में पारित यह विधेयक कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली सरकार में लागू महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का स्थान लेगा।

मुख्यमंत्री यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आज तक नहीं समझ पाया हूं कि कांग्रेस को रामजी के नाम से चिढ़ क्यों है? उन्हें आखिर किस बात का गुस्सा रहता है? पहले उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण में अड़ंगे लगाए। फिर उन्होंने इस मंदिर के निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम की अनदेखी की।’’
DEC 20, 2025 14:36 IST

फिरोजाबाद में बैंक घोटाला मामले में दोषी ‘कैशियर' को आजीवन कारावास की सजा

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की अदालत ने 100 से अधिक खातों के जरिये 1.85 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गबन करने के मामले में इंडियन बैंक की एक शाखा के ‘कैशियर’ को आजीवन कारावास और अन्य पांच दोषियों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सर्वेश पांडे ने शुक्रवार को कैशियर जयप्रकाश सिंह को दोषी ठहराते हुए 5.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जबकि अन्य दोषियों प्रवीण कुमार, उसके पिता कुंवरपाल, आकाश मिश्रा, वीर बहादुर और सुखदेव सिंह को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित के अनुसार, यह घोटाला 19 मार्च 2025 को सामने आया था, जब इंडियन बैंक की जसरा शाखा के कई खाताधारकों ने शिकायत की कि उन्होंने जो धनराशि जमा कराई थी, वह खातों में नहीं दिख रही।
DEC 20, 2025 14:35 IST

पूर्व न्यायाधीशों ने न्यायमूर्ति स्वामीनाथन पर महाभियोग चलाने के विपक्ष के कदम की कड़ी आलोचना की

देश के 36 पूर्व न्यायाधीशों ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जी. आर. स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग चलाने के विपक्षी नेताओं के कदम की निंदा करने की सांसदों सहित लोगों से शनिवार को अपील करते हुए कहा कि अगर इस तरह के प्रयास को आगे बढ़ने दिया गया तो यह लोकतंत्र और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की जड़ों को ही काट देगा।
न्यायमूर्ति स्वामीनाथन ने एक दिसंबर को निर्देश दिया था कि अरुलमिघु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर, उच्ची पिल्लैयार मंडपम के पास परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन के अलावा दीपथून में भी दीप जलाए।
DEC 20, 2025 14:35 IST

गृह मंत्री ने एसएसबी के जवानों को स्थापना दिवस पर बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 62वें स्थापना दिवस पर जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी तथा कहा कि इस बल ने सीमाओं की रक्षा कर हमेशा देश को गौरवान्वित किया है।
गृह मंत्री ने X पर पोस्ट कर कहा, 'सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई। हमारी सीमाओं की रक्षा करने से लेकर संकट के समय नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने तक सशस्त्र सीमा बल ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है।'

उन्होंने कहा, 'अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को सलाम।' एसएसबी की स्थापना 1963 में हुई थी और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इस बल में लगभग 90,000 जवान कार्यरत हैं।
इस बल को मुख्य रूप से नेपाल और भूटान के साथ भारत की बिना बाड़ वाली सीमाओं की रक्षा करने का कार्य सौंपा गया है। इसके साथ ही आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में भी यह कई प्रकार के कार्य करता है।
DEC 20, 2025 12:53 IST

मतुआ समुदाय की चिंताओं के बीच मोदी बंगाल में राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के दौरे का कार्यक्रम है जहां वह एक रैली को संबोधित करेंगे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व उनका उद्घाटन करेंगे।
उनकी यह यात्रा राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच होगी।
एसआईआर की मसौदा सूचियों के प्रकाशन के बाद मोदी का यह पहला दौरा होगा और पिछले पांच महीनों में यह उनका तीसरा दौरा है।
DEC 20, 2025 12:52 IST

अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली: हवाई यात्री पर हमले के मामले में पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के हवाई अड्डे पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट द्वारा एक यात्री पर कथित तौर पर हमला किए जाने के संबंध में उसे अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। घटना के वक्त पायलट ड्यटी पर नहीं था।
कथित हमला दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों के कतार में धक्का देकर आगे निकलने को लेकर हुई झड़प से जुड़ा बताया जा रहा है।
DEC 20, 2025 11:09 IST

अफ्रीकी शिशुओं पर हेपेटाइटिस बी टीके का अध्ययन करेंगे डेनमार्क के वैज्ञानिक, अमेरिकी फैसले पर सवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अफ्रीका में नवजात शिशुओं पर हेपेटाइटिस-बी टीकों के अध्ययन के लिए डेनमार्क के एक विश्वविद्यालय को बिना प्रतिस्पर्धा के अनुबंध दिया है, जिसे लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
यह असामान्य अनुबंध उन वैज्ञानिकों को दिया गया है, जिनके काम पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ, खासकर टीका रोधी कार्यकर्ता सवाल उठा चुके हैं। इन वैज्ञानिकों के अध्ययन को कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनैतिक मान रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इस अध्ययन के दौरान संक्रमण के बड़े खतरे से जूझ रहे उन नवजात शिशुओं को टीका नहीं लगाया जाएगा, जिनके लिए यह टीका बहुत जरूरी है।
‘एसोसिएटेड प्रेस’ को पता चला है कि सामान्य नैतिक समीक्षा प्रक्रिया के तहत यह अनुबंध नहीं दिया गया है।
DEC 20, 2025 11:08 IST

दिल्ली में छाई घने कोहरे की चादर, वायु गुणवत्ता 384 रही

दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही और राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी के काफी करीब है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई को 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
DEC 20, 2025 08:43 IST

दिल्ली के प्रेम नगर में विवाद के बाद मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में विवाद के बाद शुक्रवार को एक मजदूर की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सूचना मिली कि इंदर एन्क्लेव में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला है।
पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान बिहार के बांका जिले के जगतपुर गांव निवासी मुकेश (40) के रूप में हुई और वह एक मजदूर था।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला कि मुकेश का दो अन्य मजदूरों से विवाद हुआ था, जो सभी एक ही ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गया और मुकेश पर कथित तौर पर ईंट से हमला किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसने बताया कि पुलिस इस घटना में कथित तौर पर शामिल दो मजदूरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
DEC 20, 2025 07:15 IST

'सख्त कदम उठाने होंगे'...दिल्ली-एनसीआर हवा की गुणवत्ता का मामला

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक हफ्ते के अंदर पूरे इलाके में हवा की क्वालिटी में साफ सुधार सुनिश्चित करें। शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के एक्शन प्लान की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें संबंधित नगर निकाय भी शामिल थे। शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 376 के साथ बहुत खराब था। यादव ने इस बात पर जोर दिया कि जब तक एक हफ्ते के अंदर हवा की क्वालिटी में साफ सुधार नहीं हो जाता, तब तक कार्रवाई की चलती रहनी चाहिए।

यादव ने कहा, 'डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, लेकिन साथ ही आम जनता को बेवजह परेशानी नहीं होनी चाहिए। पहचानी गई समस्याओं को सुधार के कदम उठाकर हल किया जाएगा, और 15 दिनों में इसकी समीक्षा की जाएगी।'
DEC 20, 2025 07:15 IST

भारतीय जबरदस्ती अमेरिका में घूस रहे

भारतीय मूल की अमेरिकी डिप्लोमैट महवश सिद्दीकी ने अमेरिका से अपील की है कि वह पूरे प्रोग्राम की ऑडिट होने तक H-1B वीजा प्रोग्राम को तुरंत रोक दे। उन्होंने आरोप लगाया है कि अयोग्य भारतीय आवेदक सिस्टमैटिक फ्रॉड और रिश्वत का इस्तेमाल करके इस प्रोग्राम का गलत फायदा उठा रहे हैं। एंटी-इमिग्रेंट थिंक टैंक सेंटर फॉर इमिग्रेंट स्टडीज के लिए लिखते हुए, उन्होंने चेन्नई में अमेरिकी दूतावास में जूनियर ऑफिसर के तौर पर अपने अनुभव का जिक्र किया और कहा कि 20-45 साल की उम्र के ज्यादातर भारतीय नागरिक H-1B को एक परफेक्ट लूपहोल के तौर पर इस्तेमाल करके गलत या बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए क्रेडेंशियल्स के साथ अमेरिका में घुस रहे हैं, जिससे योग्य अमेरिकी IT और STEM वर्कर्स की जगह छिन रही है।
DEC 20, 2025 07:15 IST

सीरिया पर हमले

ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि उसने सीरिया में मिलिट्री हमले किए, ताकि इस्लामिक स्टेट ग्रुप के लड़ाकों और हथियारों के ठिकानों को 'खत्म' किया जा सके। यह हमला लगभग एक हफ्ते पहले हुए एक घात लगाकर किए गए हमले के बदले में किया गया था, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी इंटरप्रेटर मारे गए थे।

एक अमेरिकी अधिकारी ने इसे 'बड़े पैमाने का' हमला बताया, जिसमें सेंट्रल सीरिया के उन इलाकों में 70 ठिकानों को निशाना बनाया, जहां IS का इंफ्रास्ट्रक्चर और हथियार थे। एक और अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि और भी हमलों की उम्मीद की जानी चाहिए।