2 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: इजराइल पर हमले के बाद ईरान ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र; पुणे हेलिकॉप्टर क्रैश में दो पायलट समेत तीन की मौत
हिंदी न्यूज़, 2 अक्टूबर 2024 मुख्य समाचार: मिडिल ईस्ट में मंगलवार रात वही हुआ, जिसका दुनिया को डर था। ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं, जिसके बाद उसके नागरिकों को शेल्डर में रहना पड़ा। ईरान के इस मिसाइल हमले के बाद मिडिल ईस्ट में व्यापक युद्ध की आशंका बढ़ गई है। अमेरिका ने संघर्ष बढ़ने को लेकर चेताया है। वहीं, प्रशांत किशोर ने आज बिहार में अपनी जन सुराज पार्टी को लॉन्च कर दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर के पार्टी हाथ आजमाएगी। वहीं, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में मंगलवार को तीसरे और अंतिम चरण में रिकॉर्ड 68.72 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। वहीं, हरियाणा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। उसे 20 दिन की पैरोल पर रिहा कर दिया गया। आग पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के सभी बड़े अपडेट्स...
2 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: इजराइल पर हमले के बाद ईरान ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र; पुणे हेलिकॉप्टर क्रैश में दो पायलट समेत तीन की मौत
