LIVE

आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 24 प्रतिशत घटा, गाजा में इजराइल के ताजा हमले में 11 लोगों की मौत

Shashank Shekhar MishraUpdated Oct 19, 2024, 18:57 IST

पिछले कुछ दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित लगभग 40 उड़ानों में बम होने की धमकियां मिली थीं, हालांकि बाद में ये सभी झूठी साबित हुईं। नागर विमानन मंत्रालय, विमानन कंपनियों को मिल रहीं बम की झूठी धमकियों की घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों को ‘नो-फ्लाई’ सूची में डालने समेत सख्त नियम लागू करने की योजना बना रहा है। इस सूची का मकसद उपद्रवी यात्रियों की पहचान करना और उन्हें विमान में चढ़ने से प्रतिबंधित करना है। लेबनान में हिजबुल्ला की ओर से इजरइाल में ताजा ड्रोन अटैक किया गया है। इस हमले के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की गई। इजराइली सेना (IDF) के मुताबिक, हाइफा के कैसरिया में यह ड्रोन अटैक हुआ, इसी इलाके में बेंजामिन नेतन्याहू का घर भी है। बहराइच हिंसा में गिरफ्त में आए सभी आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। बहराइच पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया, उनके नाम मोहम्मद फहीन (नामजद), मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज (नामजद), अब्दुल हमीद (नामजद) और मोहम्मद अफजल हैं। महाराष्ट्र में NCP के नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच में गिरफ्तार आरोपी के फोन से जीशान सिद्दीकी की तस्वीर मिली है। आरोपियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से स्नैपचैट (Snapchat) पर निर्देश मिलते थे, जिनके बाद संदेशों को डिलीट कर दिया जाता था। बिहार के बांका में एक गाड़ी ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। एसडीएम अविनाश कुमार का कहना है कि हम तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना में करीब 10-11 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। 4 लोगों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 24 प्रतिशत घटा, गाजा में इजराइल के ताजा हमले में 11 लोगों की मौत
आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 24 प्रतिशत घटा, गाजा में इजराइल के ताजा हमले में 11 लोगों की मौत

पिछले कुछ दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित लगभग 40 उड़ानों में बम होने की धमकियां मिली थीं, हालांकि बाद में ये सभी झूठी साबित हुईं। नागर विमानन मंत्रालय, विमानन कंपनियों को मिल रहीं बम की झूठी धमकियों की घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों को ‘नो-फ्लाई’ सूची में डालने समेत सख्त नियम लागू करने की योजना बना रहा है। इस सूची का मकसद उपद्रवी यात्रियों की पहचान करना और उन्हें विमान में चढ़ने से प्रतिबंधित करना है। लेबनान में हिजबुल्ला की ओर से इजरइाल में ताजा ड्रोन अटैक किया गया है। इस हमले के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की गई। इजराइली सेना (IDF) के मुताबिक, हाइफा के कैसरिया में यह ड्रोन अटैक हुआ, इसी इलाके में बेंजामिन नेतन्याहू का घर भी है। बहराइच हिंसा में गिरफ्त में आए सभी आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। बहराइच पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया, उनके नाम मोहम्मद फहीन (नामजद), मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज (नामजद), अब्दुल हमीद (नामजद) और मोहम्मद अफजल हैं। महाराष्ट्र में NCP के नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच में गिरफ्तार आरोपी के फोन से जीशान सिद्दीकी की तस्वीर मिली है। आरोपियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से स्नैपचैट (Snapchat) पर निर्देश मिलते थे, जिनके बाद संदेशों को डिलीट कर दिया जाता था। बिहार के बांका में एक गाड़ी ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। एसडीएम अविनाश कुमार का कहना है कि हम तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना में करीब 10-11 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। 4 लोगों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाएगी योगी सरकार

  • बिहार के बांका में तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को कुचला; 4 की मौत

  • बंगाल : चिकित्सकों ने मांगें पूरी न होने पर 22 अक्टूबर को हड़ताल पर जाने की धमकी दी

  • जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रस्ताव पारित


OCT 19, 2024 18:56 IST

दक्षिण सूडान में भारी बारिश लाई विनाशकारी बाढ़, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

दक्षिण सूडान के कई हिस्सों में भारी बारिश विनाशकारी बाढ़ का कारण बनी है। बाढ़ से करीब दस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक देश के 78 में से 42 काउंटियों में लगभग 271,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। यह जानकारी मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने शुक्रवार शाम को दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में जारी एक अपडेट में दी।
OCT 19, 2024 17:43 IST

आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 24 प्रतिशत घटा

आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 24 प्रतिशत घटकर 223 करोड़ रुपये रह गया है। आरबीएल बैंक ने शनिवार को बताया कि क्रेडिट कार्ड और छोटे कर्ज खातों से उत्पन्न परिसंपत्ति गुणवत्ता चुनौतियों के कारण मुनाफा घट गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 294 करोड़ रुपये रहा था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 372 करोड़ रुपये रहा था।
OCT 19, 2024 15:25 IST

गाजा में इजराइल के ताजा हमले में 11 लोगों की मौत

इजराइल द्वारा गाजा में किए गए ताजा हमले में तीन बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कुछ घंटे पहले किए गए एक अन्य हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए थे।
OCT 19, 2024 15:05 IST

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पारित

उमर अब्दुल्ला कैबिनेट ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के समक्ष उठाने के लिए अधिकृत भी किया। प्रस्ताव पारित होने के बाद CM उमर आने वाले दिनों में पीएम और केंद्रीय मंत्रियों से मिलने नई दिल्ली जाएंगे। जम्मू कश्मीर का पहला विधान सभा सत्र 4 नवंबर से श्रीनगर में शुरू होगा।
OCT 19, 2024 13:44 IST

करहल सीट पर बसपा ने उतारा उम्मीदवार, जानें किसे मिला टिकट

बसपा ने करहल विधानसभा उप चुनाव के लिए अवनीश कुमार शाक्य को उम्मीदवार घोषित किया है। अवनीश कुमार शाक्य इस समय भोगांव विधानसभा प्रभारी हैं। इस सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2024 13:38 IST

नेतन्याहू की हत्या की साजिश रच रहा हिजबुल्ला, घर को बनाया निशाना

लेबनान में हिजबुल्ला की ओर से इजरइाल में ताजा ड्रोन अटैक किया गया है। इस हमले के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की गई। इजराइली सेना (IDF) के मुताबिक, हाइफा के कैसरिया में यह ड्रोन अटैक हुआ, इसी इलाके में बेंजामिन नेतन्याहू का घर भी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2024 13:38 IST

Akasa, Vistara और Air India समेत 20 उड़ानों को मिली बम की धमकी

पिछले कुछ दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित लगभग 40 उड़ानों में बम होने की धमकियां मिली थीं, हालांकि बाद में ये सभी झूठी साबित हुईं। नागर विमानन मंत्रालय, विमानन कंपनियों को मिल रहीं बम की झूठी धमकियों की घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों को ‘नो-फ्लाई’ सूची में डालने समेत सख्त नियम लागू करने की योजना बना रहा है। इस सूची का मकसद उपद्रवी यात्रियों की पहचान करना और उन्हें विमान में चढ़ने से प्रतिबंधित करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2024 12:11 IST

सत्येंद्र जैन ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि अगर लोकतंत्र और संविधान नहीं होता तो केंद्र सरकार अब तक उन्हें फांसी पर लटका चुकी होती। आप नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह किसी भी तरह से आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहते हैं। हम सब लोगों को इसलिए गिरफ्तार किया गया ताकि पढ़े लिखे लोग आगे ना आएं। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2024 11:15 IST

त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया के तहत संचालित एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना में सुरक्षा के लिए तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह ने अपने एके-47 राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
OCT 19, 2024 11:15 IST

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस के ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक से टकरा जाने से एक यात्री की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पुणे जिले के लोनावाला के निकट शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे हुई। उन्होंने कहा, "अहमदनगर के पाथर्डी डिपो की बस मुंबई जा रही थी, तभी वह एक ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे।" अधिकारी ने बताया कि इस घटना में विश्वनाथ भगवान वाघमारे नामक एक यात्री की मौत हो गई, जबकि सात से आठ यात्री घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन अधिकारियों ने जल्द ही इसे बहाल कर दिया।
OCT 19, 2024 11:14 IST

विस्तारा की तीन उड़ानों को मिली बम से उड़ाने की धमकियां झूठी निकलीं

विमानन कंपनी ‘विस्तारा’ के तीन अंतरराष्ट्रीय विमानों में बम होने की धमकी मिली थी, जो बाद में यह झूठी निकलीं। एहतियात के तौर पर एक विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे फ्रैंकफर्ट ले जाया गया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। विस्तारा’ के एक प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि दिल्ली से उड़ान भरने वाले तीन विमानों को सोशल मीडिया पर शुक्रवार को सुरक्षा संबंधी धमकियां मिली थीं और प्रोटोकॉल के तहत, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया था।
OCT 19, 2024 10:40 IST

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हत्यारे के मोबाइल से मिली जीशान सिद्दीकी की फोटो

महाराष्ट्र में NCP के नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच में गिरफ्तार आरोपी के फोन से जीशान सिद्दीकी की तस्वीर मिली है। आरोपियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से स्नैपचैट (Snapchat) पर निर्देश मिलते थे, जिनके बाद संदेशों को डिलीट कर दिया जाता था। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2024 09:26 IST

मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर के ‘इंफाल ईस्ट’ जिले में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के मुतुम इनाओ सिंह (31) और ख्वैराकपाम राजेन सिंह (25) के रूप में की गयी है। उन्हें वसूली और ‘‘अन्य हानिकारक गतिविधियों’’ के आरोपों में शुक्रवार को पुरेरोम्बा खोंगनांगखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक दुपहिया वाहन, तीन मोबाइन फोन और 7,600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
OCT 19, 2024 09:07 IST

दुबई से जयपुर की फ्लाइट में बम की मिली धमकी

दुबई से जयपुर के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान IX-196 में 189 यात्री सवार थे, जिसे ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। विमान रात 1:20 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। सुरक्षा बलों द्वारा गहन जांच के बाद, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ये जानकारी जयपुर एयरपोर्ट पुलिस SHO संदीप बसेरा ने दी थी।
OCT 19, 2024 07:29 IST

दिल्ली के आनंद विहार इलाके में छाया कोहरा, AQI पहुंचा 334

OCT 19, 2024 06:30 IST

सिद्धार्थनगर में बस खाई में गिरने से दो की मौत, 20 घायल

यूपी के सिद्धार्थनगर में ढेबरुआ थाना क्षेत्र में बलरामपुर मार्ग पर एक धार्मिक स्थल से लौट रही एक निजी बस के अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सभी पीड़ित शोहरतगढ़ तहसील के महानकोला गांव के निवासी थे। " बस में मोहनकोला पंचायत के कम से कम 55 लोग सवार थे। बस चरगांव नदी के पास खाई में गिर गई।
OCT 19, 2024 05:50 IST

अजित पवार के कारण भाजपा छोड़ शरद पवार की पार्टी में शामिल हो रहा हूं : लक्ष्मण धोबले

महाराष्ट्र भाजपा नेता लक्ष्मण धोबले ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले कुछ दिनों में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। धोबले ने कहा कि उनका यह कदम अजित पवार के साथ भाजपा के गठबंधन के कारण है। सोलापुर जिले के पूर्व संरक्षक मंत्री धोबले ने दिन में मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की। धोबले ने कहा कि उन्होंने (अविभाजित) राकांपा छोड़ दी क्योंकि वह "अजित पवार से तंग आ चुके थे"। उन्होंने कहा, "भाजपा में शामिल होने के बाद मेरा भी यही हश्र हुआ (अजित पवार के साथ गठबंधन के कारण)। इसलिए मैंने शरद पवार के साथ वापस जाने का फैसला किया है। मैं अपने समर्थकों से सलाह-मशविरा करूंगा और अगले दो दिनों में भाजपा छोड़ने पर फैसला करूंगा।"
OCT 19, 2024 05:49 IST

मोदी और पुतिन के मुलाकात के दौरान, बॉलीवुड को बढ़ावा देने पर चर्चा कर सकता है रूस

राज कपूर की ‘आवारा’ और मिथुन चक्रवर्ती की ‘डिस्को डांसर’ से लेकर शाहरुख खान की ‘पठान’ तक विभिन्न बॉलीवुड फिल्में रूस को बेहद पसंद है, और शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया कि अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान वह भारतीय फिल्मों को और बढ़ावा देने पर चर्चा कर सकते हैं। मोदी 22-23 अक्टूबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के कज़ान की यात्रा पर पहुंच रहे हैं । पुतिन ने विदेशी पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस देश में भारतीय फिल्में कहीं और की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं।’’ पीटीआई के एक प्रश्न के उत्तर में पुतिन ने कहा कि रूस में एक विशेष टीवी चैनल है जो हमेशा भारतीय फिल्में दिखाता है।
OCT 19, 2024 05:48 IST

'बाबा सिद्दीकी कोई भला आदमी थोड़े ही था, उसके तो दाऊद से भी संबंध थे :लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के ‘शूटर'

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गिरोह के ‘शूटर’ योगेश उर्फ राजू ने दावा किया है कि मुंबई में मारे गये (महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री) बाबा सिद्दीकी कोई भला आदमी थोड़े ही थे, उनके तो भारत के अतिवांछित अपराधी दाऊद इब्राहिम तक से संबंध हैं। पुलिस के अनुसार मौजूदा समय में योगेश उर्फ राजू लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में शामिल होकर कई वारदातों को अंजाम देता रहा है और दिल्ली में पिछले माह हुए सनसनीखेज नादिरशाह हत्याकांड का मुख्य ‘शूटर’ भी है। हालांकि उसका मुंबई में 12 अक्टूबर को हुई राजनेता की हत्या से कोई संबंध नहीं है। पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बताया था कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की सूचना के आधार पर रिफाइनरी थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत बदायूं के योगेश कुमार उर्फ राजू (26) को बृहस्पतिवार तड़के रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के बाद पकड़ा।
OCT 19, 2024 05:48 IST

तमिलनाडु को भारत से भाषाई आधार पर अलग करने के प्रयास हो रहे : राज्यपाल

राज्यपाल आर एन रवि ने शुक्रवार को दावा किया कि भाषा के आधार पर तमिलनाडु को शेष भारत से अलग करने का प्रयास किया जा रहा है और आगाह किया कि ऐसा प्रयास सफल नहीं होगा।
रवि ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु देश का एकमात्र राज्य है जो त्रिभाषा फार्मूले में अन्य भारतीय भाषाओं को शामिल करने का विरोध कर रहा है, जबकि 27 अन्य राज्यों ने इस नीति को स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने यहां दूरदर्शन तमिल कार्यालय में आयोजित हिंदी माह के समापन समारोह में राज्य में राजनीतिक दलों द्वारा इस भाषा का विरोध करने का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदी (थोपने) के खिलाफ विमर्श एक बहाना है।