19 जुलाई 2024: दुनियाभर में ठप पड़े लैपटॉप, Microsoft की सभी सर्विस बंद; संसद के मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी 6 नए विधेयक
19 जुलाई 2024, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें: आज इन खबरों पर रहेगी नजर, जानिए हर खबर पर अपडेट-
- दुनियाभर में ठप पड़े लैपटॉप, मची अफरा-तफरी, Microsoft की सभी सर्विस बंद
- उत्तर प्रदेश में गुरुवार को पटरी से उतरी चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 600 यात्रियों को लेकर एक विशेष रेलगाड़ी असम के लिए रवाना हुई।
- बांग्लादेश में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण वहां फंसे 300 से अधिक लोग मेघालय पहुंच गए हैं, जिनमें भारतीय, नेपाली और भूटान के नागरिक शामिल हैं। इनमें से अधिकतर छात्र हैं।
- पश्चिमी घाट में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन तथा इसके खतरे के मद्देनजर तीन प्रमुख मार्गों को भारी वाहनों के यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
19 जुलाई 2024: दुनियाभर में ठप पड़े लैपटॉप, Microsoft की सभी सर्विस बंद; संसद के मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी 6 नए विधेयक
किसान प्राकृतिक खेती करें, सरकार सब्सिडी भी देगी : शिवराज चौहान
नहर का तटबंध टूटने के बाद 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में समस्या से एनएसई, बीएसई प्रभावित नहीं
10 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
लॉकहीड मार्टिन के सीईओ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
इंदौर में बैंक डकैती के आरोप में उप्र से सेना का पूर्व जवान गिरफ्तार
सब बंद X चालू, Microsoft का सर्वर ठप होने पर एलन मस्क ने इशारे-इशारे में ली चुटकी
Microsoft Crowdstrike Issue Today: क्या आपका लैपटॉप भी अचानक हो रहा है बंद, MS विंडोज हुआ क्राउडस्ट्राइक अपडेट का शिकार
Microsoft Outage Today: दुनियाभर में ठप पड़े लैपटॉप, मची अफरा-तफरी, Microsoft की सभी सर्विस बंद
ऐसा क्या बोल गए RSS प्रमुख मोहन भागवत, बयान पर कांग्रेस हो गई खुश; जानें क्या है पूरा मामला
पत्नी को बार-बार करता था मैसेज, पति को लग गई भनक; युवक को मारा चाकू
उदयनिधि को डिप्टी CM बनाएंगे एमके स्टालिन
पश्चिमी घाट में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते कई सड़कें बंद
भाजपा के दो सांसद 21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे: कुणाल घोष का दावा
संसद के मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी छह नए विधेयक
हिंसा प्रभावित बांग्लादेश से मेघालय पहुंचे 300 से अधिक लोगों में भारतीय, नेपाली शामिल
ट्रेन दुर्घटना : चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 600 यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन रवाना
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को गोंडा के पास ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पटरी से उतरने वाली जगह पर बचाव अभियान पूरा हो गया है। इसमें कहा गया है, पटरी से उतरी चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 600 यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन रात आठ बजकर 50 मिनट पर मनकापुर से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई। इससे पहले उन्हें बस से मनकापुर लाया गया और उन्हें चाय, पानी दिया गया।
