आज की ताजा खबर, 19 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नितिन नवीन का BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ जीत पर गर्व, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान से रोकने पर भड़की कांग्रेस, पढ़ें- देश-विदेश की हर छोटी बड़ी खबर
आज की ताजा खबर लाइव, 19 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ जीत पर गर्व,,आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर मौसम के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ने नॉमिनेशन दाखिल कर दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व इस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहा है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड का असर तेज बना हुआ है, जबकि झारखंड में शीतलहर चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते दिल्ली, यूपी,बिहार सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर दक्षिणी स्पेन में एक ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद हाई-स्पीड ट्रेनें टकरा गईं, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को गाजा पीस बोर्ड का हिस्सा बनने का निमंत्रण भेजा। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह निमंत्रण एक पत्र के माध्यम से भेजा, जिसे भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ जीत पर गर्व है। वहीं, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान से रोकने पर कांग्रेस भड़क गई है। पढ़ें- देश-विदेश की हर छोटी बड़ी खबर
आज की ताजा खबर 19 जनवरी 2026 (Aaj Ki Taja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़),BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, स्पेन में ट्रेनों की टक्कर,आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ने नॉमिनेशन दाखिल कर दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व इस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहा है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड का असर तेज बना हुआ है, जबकि झारखंड में शीतलहर चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते दिल्ली, यूपी,बिहार सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर दक्षिणी स्पेन में एक ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद हाई-स्पीड ट्रेनें टकरा गईं, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को गाजा पीस बोर्ड का हिस्सा बनने का निमंत्रण भेजा। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह निमंत्रण एक पत्र के माध्यम से भेजा, जिसे भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ जीत पर गर्व है। वहीं, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान से रोकने पर कांग्रेस भड़क गई है। पढ़ें- देश-विदेश की हर छोटी बड़ी खबर
शाह और उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में बैठक की; जम्मू कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि ‘‘जम्मू कश्मीर से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने’’ के लिए राष्ट्रीय राजधानी में बैठक हुई।
समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने जम्मू कश्मीर के नागरिकों, विशेषकर व्यापारियों और छात्रों पर हुए हमलों, आगामी बजट, अन्य राज्यों की जेलों में केंद्र शासित प्रदेश के कैदियों की स्थिति और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
राहुल ने लेखिका लीलावती को प्रदान किया प्रियदर्शिनी साहित्य पुरस्कार
लीलावती को उनके साहित्यिक कार्यों के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
राहुल गांधी ने इस अवसर पर कहा कि 98 वर्षीय लीलावती न केवल केरल बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में प्रेरणादायक है कि वह सुबह तीन बजे उठती है, इस उम्र में लिखती-पढ़ती है।"
उनका कहना था, "पूरे देश में हम ऐसे लोगों को देखते हैं जो सोचते कुछ हैं और मानते कुछ हैं, लेकिन कहने का साहस नहीं रखते। महान राष्ट्र खामोशी से नहीं बनते। वे अपनी राय व्यक्त करने से बनते हैं।"
राहुल गांधी ने कहा कि कई महान हस्तियों की तरह, लीलावती सरल और विनम्र हैं।
मुद्राकोष ने 2025-26 के लिए भारत का वृद्धि दर अनुमान बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत किया
वाशिंगटन स्थित बहुपक्षीय वित्तीय संस्था ने अपनी 'विश्व आर्थिक परिदृश्य' रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है, जो पहले 6.2 प्रतिशत था।
आईएमएफ ने कहा, “भारत में 2025 (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए वृद्धि अनुमान को 0.7 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका कारण तीसरी तिमाही में अपेक्षा से बेहतर आर्थिक प्रदर्शन और चौथी तिमाही में मजबूत रफ्तार है।”
हालांकि, मुद्राकोष ने कहा कि आने वाले समय में भारत की वृद्धि दर में कुछ नरमी आ सकती है। वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 में भारत की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, क्योंकि चक्रीय एवं अस्थायी कारकों का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर आठ प्रतिशत रही। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह वृद्धि 8.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान से रोकने के मामले में हस्तक्षेप करें प्रधानमंत्री: कांग्रेस
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि पूरा देश देख रहा है कि भाजपा के शासन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को ‘ जेड प्लस ’ श्रेणी की सुरक्षा मिलती है , लेकिन एक शंकराचार्य के साथ इस तरह का सुलूक किया जा रहा है।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि यदि प्रधानमंत्री हस्तक्षेप नहीं करते हैं और हिंदुओं से माफी नहीं मांगते हैं तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह ‘ सनातनी ’ नहीं , ‘ धनातनी ’ हैं।
खेड़ा ने कहा , ‘‘ नरेन्द्र मोदी 12 साल से सत्ता में हैं और जिनकी मेहरबानी से ये सत्ता में बैठे हैं , उनके साथ कैसा सलूक किया जा रहा है , यह दुनिया देख रही है। क्या शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का अपराध यही है कि वह आपकी जय - जयकार नहीं करते , निंदा करते हैं , आधे - अधूरे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर आपत्ति जताते हैं , महाकुंभ की कुव्यवस्था पर सवाल उठाते हैं , कोविड के दौरान मां गंगा के आंचल में तैरती लाशों पर बात करते हैं। ’’
उन्होंने दावा किया , ‘‘ सच्चाई यही है कि नरेन्द्र मोदी न काम के हैं , न राम के हैं। ’’
खेड़ा ने कहा , ‘‘ माघ मेले में ' शाही स्नान ' की परंपरा पुरानी है , जिसे आज तक न अंग्रेजों ने रोका , न मुगलों ने रोका , लेकिन यह सरकार विघ्न डाल रही है। ’’
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग धर्म के पीछे छिपकर , सबको मूर्ख बनाते हैं और सिर्फ अमीरों का ध्यान रखते हैं।
उनका कहना था , ‘‘ ये जो हुआ है , उसमें प्रधानमंत्री को सामने आकर हस्तक्षे़प करना चाहिए , नहीं तो अपने आप को सनातनी मत कहिए , आप धनातनी ही रहेंगे। सवाल यह है कि क्या प्रधानमंत्री हिंदुओं से माफी मांगेंगे ?’’
पीएनबी का तीसरी तिमाही में मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 5,100 करोड़ रुपये
कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 4,508 करोड़ रुपये रहा था।
पीएनबी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर बढ़कर 37,253 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 34,752 करोड़ रुपये थी।
ब्याज से होने वाली आय भी 31,340 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,231 करोड़ रुपये हो गई।
ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में लॉस एंजिलिस में इकट्ठा हुए हजारों लोग
ये प्रदर्शनकारी शहर के बीचोंबीच लॉस एंजिलिस सिटी हॉल के पास एकत्र हुए, जिनमें से कुछ लोग इस्लामी क्रांति से पहले का ईरानी ध्वज लहरा रहे थे।
पुलिस विभाग के अनुमान के अनुसार, “ईरान के लोगों के प्रति एकजुटता” दिखाने के लिए तकरीबन 4,000 लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए। विभाग ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और कोई गिरफ्तारी नहीं की गई।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईरान में धार्मिक शासन के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शनों पर की गई सख्ती में हजारों लोगों की मौत हुई है। ईरान की राजधानी तेहरान और देश के दूसरे सबसे बड़े शहरों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं।
ईरान के बाहर सबसे बड़ा ईरानी समुदाय लॉस एंजिलिस में रहता है।
हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा की झील में पक्षियों की दो नई प्रजातियां देखी गईं, पहचान की प्रतीक्षा
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, वन्यजीव विभाग द्वारा उक्त पक्षियों की अभी तक पहचान नहीं की गई है।
सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की एक टीम ने पक्षियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बाराबंकी में डबल डेकर बस के पलटने से 12 यात्री घायल
पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजे भाजपा कार्यालय के निकट ग्राम नारेपुर में उस समय हुआ जब गोरखपुर से दिल्ली जा रही गोला बस सर्विस की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
उसने बताया कि इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 50 यात्री सवार थे।
पुलिस ने बताया कि बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह और सीओ सिटी संगम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
शिवसेना पार्षदों को होटल में स्थानांतरित क्यों किया गया, कौन किससे डर रहा है? : राउत ने पूछा
हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गठबंधन ने 227 सदस्यीय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जिसमें भाजपा और शिवसेना ने क्रमशः 89 और 29 सीटें जीतीं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) ने 65 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने छह सीटों पर जीत हासिल की।
शिवसेना ने अपने 29 सदस्यों को मुंबई के एक होटल में स्थानांतरित कर दिया है। पार्टी का कहना है कि यह कदम एक कार्यशाला के लिए उठाया गया है जिसका उद्देश्य उन्हें देश के सबसे धनी नगर निकाय बीएमसी के कामकाज से अवगत कराना है।
यह कदम बीएमसी चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद उठाया गया। चुनाव परिणामों से यह पता चलता है कि शिवसेना द्वारा जीती गई सीटें भाजपा के लिए महायुति का महापौर बनाने की रणनीति तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
असम: काजीरंगा में बाघिन मृत मिली
गश्त कर रहे गार्डों ने रविवार शाम को बागोरी के पश्चिमी क्षेत्र के काठपोरा इलाके में बाघिन का शव बरामद किया।
पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि केएनपीटीआर अधिकारियों ने बाघ का पोस्टमार्टम करने और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुसार उसे दफनाने के लिए एक समिति का गठन किया है।
पंजाब-हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, अमृतसर सबसे ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी रात ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब के लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.6 डिग्री और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 5.7 डिग्री, गुरदासपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत पर गर्व है: मिचेल
न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में 41 रन से जीत दर्ज करके भारतीय धरती पर पहली द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला जीती।
भारत ने शतकवीर विराट कोहली और हर्षित राणा की अहम साझेदारी के दम पर 338 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने की उम्मीद जगाई, लेकिन यह साझेदारी टूटने के बाद उसकी उम्मीद पर पानी फिर गया।
राजस्थान में विपक्षी वोट कटवाने के प्रयास में भाजपा, फॉर्म की फॉरेंसिक जांच हो : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष और गृह मंत्री अमित शाह के हालिया राजस्थान दौरे के बाद यह सब शुरू हुआ।
उन्होंने यह भी कहा कि नाम कटवाने के लिए जमा किए गए सभी फॉर्म की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए।
उन्नाव बलात्कार मामला
नोएडा सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला
NEET छात्रा मौत मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
की है।
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकवादियों की तलाश में अभियान फिर से शुरू
चतरू क्षेत्र के मन्द्राल-सिंहपुरा के पास सोनार गांव में रविवार को अभियान शुरू किया गया और इस दौरान वहां छिपे आतंकवादियों के हमले में आठ सैनिक घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में पेड़ होने और ढलानों वाले दुर्गम इलाके में दृश्यता और आवागमन सीमित होने के कारण रविवार देर रात अभियान रोक दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कई टीम ड्रोन और खोजी कुत्तों के साथ इलाके में तलाश अभियान संचालित कर रही हैं और साथ ही कड़ी सुरक्षा घेराबंदी किए हुए हैं ताकि आतंकवादी भाग नहीं सकें।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो से तीन आतंकवादी इलाके में छिपे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह होते ही अभियान फिर से शुरू कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
