19 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी 5 आतंकी ढेर, BJP के 2 सांसदों को सिर में लगी चोट; आरएमएल अस्पताल के ICU में दोनों MP
19 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इससे पहले भी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया था। कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकी इस क्षेत्र का इस्तेमाल बांडीपोरा सोपोर और श्रीनगर के रास्ते दक्षिण कश्मीर जाने के लिए करते हैं। भाजपा सांसद सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद धक्का दिया और वह सांसद उनके ऊपर गिरा फिर वह भी नीचे गिर पड़े। नीचे गिरने से उनके सिर में चोट लगी। अस्पताल में दोनों सांसदों के भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों सांसदों से बात की और उनका हाल-चाल जाना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में मुख्य सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होगी, खासतौर पर जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर। महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को बड़ा नाव हादसा हुआ। नाव पलटने की घटना में अब तक 13 लोगों की लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।
19 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी 5 आतंकी ढेर, BJP के 2 सांसदों को सिर में लगी चोट; आरएमएल अस्पताल के ICU में दोनों MP
पंजाब एफसी ने मुशागा बकेंगा के साथ आपसी सहमति से किया समझौता समाप्त
महिला की हत्या के दोषी पति और ससुर को आजीवन कारावास
इटावा सफारी पार्क में इलाज के दौरान 14 वर्षीय तेंदुए की मौत
विदेश सचिव शुक्रवार को मॉरीशस की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे
कुलगाम मुठभेड़: पांच आतंकवादी ढेर, दो सुरक्षाकर्मी घायल
अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए, राजनीति छोड़ देनी चाहिए : लालू
अमित शाह की खाल बचाने के लिए साजिश रची गई: प्रियंका गांधी
आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर कर्नाटक विधानसभा में हंगामा
भूटान ने भारतीय शिक्षाविद अरूण कपूर को दिया राजकीय सम्मान
मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मुझे घुटने में लगी चोट
भाजपा के राम शिंदे महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति निर्वाचित
पांच साल के बच्चे की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या
हनोई के कैफे और कराओके बार में संदिग्ध हमले में 11 लोगों की मौत, दो अन्य घायल
संसद भवन की सीढ़ियों से गिरे सांसद प्रताप सारंगी
वहीं, राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कैमरे में सब कैद होगा। मैं सदन में जाने की कोशिश कर रहा था। इस बीच, भाजपा के सांसदों ने मुझे धकेला और धमकाया। खड़गे जी को भी धक्का लगा। ”
