देश

हरियाणा: BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर हुआ जानलेवा हमला

Haryana Crime: हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के बेटे पर बीती रात कुछ युवकों ने हमला कर दिया। गाड़ियों में आए बदमाशों ने सिर पर बेसबॉल बैट से वार किए। जिस कारण धनखड़ का बेटा घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर हुआ हमला

Photo : Twitter

Haryana Crime: हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ से बुधवार रात करीब आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की। आरोपियों ने आशुतोष के सिर पर बेसबॉल बैट से कई वार किए और फरार हो गए। आशुतोष ने तुरंत मामले की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। ओपी धनखड़ खुद बेटे को मेडिकल के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 जनरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वे अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक बेटे के साथ रहे। इस दौरान उनके बेटे के सिर का सिटी स्कैन और एक्स रे हुआ।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी के अनुसार, आशुतोष अपनी गाड़ी से सेक्टर 12-ए रैली चौक से सेक्टर-14 स्थित घर की ओर जा रहे थे। घर से करीब 200 मीटर पहले ही एक गाड़ी ने आगे से ओवरटेक किया। एक गाड़ी ने आशुतोष की गाड़ी के पीछे गाड़ी लगा दी। मौके पर सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने तीनों क्राइम यूनिट और सेक्टर 14 पुलिस को शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की एक टीम शहर में लगे सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में घटना की फुटेज खंगाल रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article