Aaj Ki Taza Khabar, 18 फरवरी, 2023: देश और दुनिया की ताजा खबरें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 18, 2023, 03:22 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News, Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 18 फरवरी, 2023 शनिवार : देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 18 फरवरी, 2023: देश में आज महाशिवरात्रि पर्व की धूम है और इसे पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है और मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए भीड़ लगी है। पुलिस सूत्रों के हवाले से निक्की मर्डर केस में बड़ा खुलासे की खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है किसाहिल के साथ हत्या की साजिश रचने में उसका परिवार और उसके दोस्त भी शामिल थे, वहीं पाकिस्तान के कराची पुलिस मुख्यालय पर तहरीक ए तालिबान का हमला हुआ है, देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

AAJ KI TAZA KHABAR 18 February 2023

आज की ताजा खबर, 18 फरवरी, 2023

आम चुनाव 2024 कम से कम दो मामलों में इतिहास के पन्नों में दर्ज होने के लिए तैयार है। पहला यदि बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए दोबारा सत्ता में आने में कामयाब होती है तो जवाहर लाल नेहरू की तरह लगातार तीन बार नरेंद्र मोदी का नाम पीएम की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह भी साफ हो जाएगा भारत की जनता एनडीए सरकार के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं थी।

करीब 28 माह के बाद भारत के गेमराराम की वतन वापसी हो गई है, पाकिस्तान की जेल से रिहाई के बाद शनिवार को गेमराराम को बाड़मेर लाया गया, दरअसल नवम्बर 2020 को गेमराराम अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, परिजनों के डर के कारण गेमराराम भारत की अंतरराष्ट्रीय तारबंदी पारकर पाकिस्तान चला गया गया था इसके बाद से ही लगातार गेमराराम के वतन वापसी की गुहार लगा रहे थे।

End of Feed