LIVEआज की ताजा खबर, 18 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़: जयपुर के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, देहरादून में लड़की से गैंगरेप, अपराधियों ने रोडवेज बस में घटना को दिया अंजाम

आज की ताजा खबर, 18 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़: जयपुर के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, देहरादून में लड़की से गैंगरेप, अपराधियों ने रोडवेज बस में घटना को दिया अंजाम
हिंदी न्यूज़, 18 अगस्त 2024 आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार: राजस्थान के जयपुर में कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अस्पतालों को सुबह 7 बजे ई-मेल मिला जिसके बाद अस्पतालों में हड़कंप मच गया। देहदादून में युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार जिस लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है वह मुरादाबाद की रहने वाली है। वारदात के बाद से नाबालिग लड़की की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। आज की ताजा खबर लाइव, 18 अगस्त 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के कथित बलात्कार और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टर की हड़ताल रविवार को भी जारी रही, जिससे राज्य में लगातार 10वें दिन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। सरकारी अस्पतालों में रविवार को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहने के कारण मरीजों की भीड़ कम रही, लेकिन वरिष्ठ चिकित्सकों ने आपातकालीन विभाग में सेवाएं जारी रखीं। एक प्रदर्शनकारी चिकित्सक ने कहा कि ‘‘हम स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करने के पक्ष में नहीं हैं। हम मरीजों की परेशानियों को समझ सकते हैं, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के संदर्भ में हमारा विरोध बहुत प्रासंगिक है।’’ चिकित्सक ने कहा, ‘‘क्या हम काम पर आते समय यही अपेक्षा करते हैं? जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिल जाता और सरकार हमारी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं कर देती, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।’’ हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को झटका देते हुए उसके चार विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, अनूप धानक, राम करण काला, देवेंद्र बबली और ईश्वर सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ दी। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि हरियाणा में एक अक्टूबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे तथा चुनाव परिणम चार अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे। जेजेपी ने 2019 के पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 सीट जीती थीं। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने शनिवार को कहा कि रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट पर 51 किमी (32 मील) की गहराई पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से सुनामी का खतरा है। लेकिन रूस के आपातकालीन मंत्रालय की कामचटका शाखा ने बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
- हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के चार विधायकों ने पार्टी छोड़ी
- रूस में आया भूकंप; रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई तीव्रता
- लड़कियों से ‘यौन इच्छा' पर काबू पाने की सलाह पर 20 अगस्त को आएगा शीर्ष अदालत का आदेश
तृणमूल कांग्रेस के सांसद को समन जारी किया
कोलकाता पुलिस ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय को तलब किया। इससे कुछ घंटे पहले ही रॉय ने मांग की थी कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोलकाता के पुलिस आयुक्त और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य से पूछताछ करे। सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के बलात्कार और हत्या मामले की जांच अब सीबीआई के पास है। रॉय ने इससे पहले दिन में सीबीआई से निष्पक्ष कार्रवाई करने का आह्वान किया था और मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य तथा पुलिस आयुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की थी ताकि पता चल सके कि ‘‘आत्महत्या की बात किसने और क्यों फैलाई।’’
दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
त्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में जल निगम के एक अधिशासी अभियंता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक संविदा सहायक अभियंता समेत दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोतवाली नगर के विनोवापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार (40) की शनिवार को उनके कमरे में अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
सिद्धरमैया ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 22 अगस्त को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक बुलाई है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) में कथित भूखंड आवंटन घोटाले में मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने के बाद यह बैठक बुलाई गयी है।
मप्र : किशोरी से बलात्कार के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने 69 वर्षीय एक बुजुर्ग को एक किशोरी से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि यह घटना 14 अगस्त को ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुई और पुलिस को 15 अगस्त को इसकी सूचना मिली।
देश की पहली वंदे भारत मेट्रो दौड़ने के लिए तैयार
अब वंदे भारत मेट्रो यात्रियों के सफर को और आसान बनाएगी। रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स आर्गेनाइजेशन इस मेट्रो ट्रेन का परीक्षण करेगा उसके बाद इसे यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। वंदे मेट्रो ट्रेन कवच प्रणाली से भी लैस होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर जयपुर के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी
राजस्थान के जयपुर में कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अस्पतालों को सुबह 7 बजे ई-मेल मिला जिसके बाद अस्पतालों में हड़कंप मच गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर देहरादून में लड़की से गैंगरेप
देहदादून में युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार जिस लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है वह मुरादाबाद की रहने वाली है। वारदात के बाद से नाबालिग लड़की की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबरजूनियर डॉक्टर का आंदोलन जारी, पूरे बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के कथित बलात्कार और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टर की हड़ताल रविवार को भी जारी रही, जिससे राज्य में लगातार 10वें दिन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। सरकारी अस्पतालों में रविवार को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहने के कारण मरीजों की भीड़ कम रही, लेकिन वरिष्ठ चिकित्सकों ने आपातकालीन विभाग में सेवाएं जारी रखीं। एक प्रदर्शनकारी चिकित्सक ने कहा कि ‘‘हम स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करने के पक्ष में नहीं हैं। हम मरीजों की परेशानियों को समझ सकते हैं, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के संदर्भ में हमारा विरोध बहुत प्रासंगिक है।’’ चिकित्सक ने कहा, ‘‘क्या हम काम पर आते समय यही अपेक्षा करते हैं? जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिल जाता और सरकार हमारी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं कर देती, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।’’
लंदन में एयर इंडिया की एयर होस्टेस पर हमला
लंदन के एक होटल के कमरे में एयर इंडिया की एक एयर होस्टेज पर एक शख्स ने हमला कर दिया। हमले में एयर होस्टेज को कई चोटें लगी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। घायल एयर होस्टेज अब भारत लौट आई है। हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर बंगाल सरकार ने 42 डॉक्टरों का तबादला किया रद्द
बंगाल सरकार ने 42 डॉक्टरों के तबादले के अपने पहले के फैसले को वापस ले लिया है। स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब राज्य सरकार ने 42 डॉक्टरों के तबादले के अपने पहले के फैसले को वापस ले लिया है। सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर भाजपा ने राज्य में आलोचना और अशांति फैलाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर पाकिस्तान में क्वेटा के पास हुए आईईडी विस्फोट में तीन घायल
पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान के एक निजी चैनल पर प्रसारित खबर में बताया गया कि पुलिस ने क्वेटा में एक विश्वविद्यालय के पास सड़क पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट किये जाने और उसमें तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। सरकारी समाचार एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान' (एपीपी) के अनुसार, इस विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे शहर में दहशत फैल गई।
पुलिस ने बताया कि बचाव और सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पिछले दस वर्षों में 700 किलोमीटर तक नयी मेट्रो लाइन चालू हुईं : मनोहर लाल
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में 700 किलोमीटर नयी मेट्रो लाइन चालू की गई हैं जिससे मेट्रो लाइन की कुल लंबाई 945 किलोमीटर हो गई है। उन्होंने कहा कि अब देश के 21 शहरों में मेट्रो सेवाएं हैं जबकि 2014 से पहले यह सेवा केवल पांच शहरों में थीं। अतिरिक्त ‘रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस)’ गलियारे से जुड़े मुद्दे के बारे में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने इसमें देरी के लिए दिल्ली सरकार के विरोध का जिक्र किया, लेकिन आश्वासन दिया कि गुरुग्राम, मानेसर और धारूहेड़ा तथा राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर में सोनीपत और पानीपत को जोड़ने वाले बाकी दो प्राथमिक गलियारों को शीघ्र मंजूरी मिल जायेगी। मंत्री के दावे के कुछ ही घंटे बाद दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि उसकी तरफ से कोई देरी नहीं हुई। उसने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार परियोजना के वित्तपोषण के सिलसिले में अपने हिस्से की राशि दे चुकी है।’’
ईडी ने क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित जबरन वसूली मामले में गुजरात के एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गुजरात के एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपहरण और जबरन वसूली के मामलों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 1,200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित मामला भी शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह जानकारी दी। उसने एक बयान में बताया कि गुजरात के शैलेष बाबूलाल भट्ट नामक इस व्यक्ति को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। धनशोधन की यह जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सूरत पुलिस सीआईडी द्वारा सतीश कुंभानी नामक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकियों का संज्ञान लेने के बाद शुरू हुई।
'नकदी बांटने' के आरोप में दिल्ली यातायात के तीन पुलिसकर्मी निलंबित
नकदी बांटने के आरोप में दिल्ली यातायात पुलिस के तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे कथित तौर पर नकदी बांटते हुए नजर आ रहे थे। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शनिवार को एक पोस्ट में कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच जारी है।
रूस में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई तीव्रता
यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने शनिवार को कहा कि रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट पर 51 किमी की गहराई पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से सुनामी का खतरा है। लेकिन रूस के आपातकालीन मंत्रालय की कामचटका शाखा ने बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के चार विधायकों ने पार्टी छोड़ी
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को झटका देते हुए उसके चार विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, अनूप धानक, राम करण काला, देवेंद्र बबली और ईश्वर सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ दी। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि हरियाणा में एक अक्टूबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे तथा चुनाव परिणम चार अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे।
जेजेपी ने 2019 के पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 सीट जीती थीं।