LIVE

आज की ताजा खबर, 16 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा के सेक्टर-63 में एक प्राइवेट कंपनी में लगी आग, तमिलनाडु में मंत्रियों को विभाग आवंटित किये गए

Piyush KumarUpdated May 16, 2026, 22:00 IST

आज की ताजा खबर लाइव, 16 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [पेट्रोल-डीजल रेट], [NEET पेपर लीक NTA कनेक्शन], [ट्रंप-शी मुलाकात ] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: इजरायल और लेबनान युद्धविराम को 45 दिनों के लिए और बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। दिल्ली में शनिवार से राष्ट्रीय जनगणना के महाभियान का पहला चरण आधिकारिक तौर पर शुरू होने जा रहा है। आईपीएल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ है।

आज की ताजा खबर, 16 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा के सेक्टर-63 में एक प्राइवेट कंपनी में लगी आग, तमिलनाडु में मंत्रियों को विभाग आवंटित किये गए
आज की ताजा खबर, 16 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा के सेक्टर-63 में एक प्राइवेट कंपनी में लगी आग, तमिलनाडु में मंत्रियों को विभाग आवंटित किये गए

आज की ताजा खबर लाइव, 16 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [पेट्रोल-डीजल रेट], [NEET पेपर लीक NTA कनेक्शन], [ट्रंप-शी मुलाकात ] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: इजरायल और लेबनान युद्धविराम को 45 दिनों के लिए और बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। इजरायल और लेबनान युद्धविराम को 45 दिनों के लिए और बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। यह जानकारी दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहे अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने दी है।

दिल्ली में शनिवार से राष्ट्रीय जनगणना के महाभियान का पहला चरण आधिकारिक तौर पर शुरू होने जा रहा है। जिसके तहत 14 जून तक चलने वाले इस 30 दिवसीय विशेष अभियान के तहत पूरी दिल्ली में मकानों की सूचीकरण और गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य पूरा किया जाएगा। आईपीएल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को 51वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश सतत विकास और सामाजिक सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से देश को प्रेरित करता रहा है।
तमांग ने कामना की कि यह अवसर राज्य के लोगों में एकता और प्रगति की भावना को और मजबूत करे।
तमांग ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, "अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य, जीवंत परंपराओं और कंचनजंगा पर्वत की भव्य मौजूदगी से समृद्ध सिक्किम सतत विकास, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से देश को प्रेरित करता रहा है।"
उन्होंने कहा कि सिक्किम के भारत में विलय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्ष भर चलने वाले समारोहों ने राज्य की ’शांति, लोकतंत्र, सांस्कृतिक गौरव और प्रगतिशील विकास की उल्लेखनीय यात्रा’ को प्रतिबिंबित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति ने समापन समारोह को अपार गौरव और महत्व प्रदान किया। उन्होंने कहा, "इस अवसर पर आइए हम राष्ट्र और राज्य के व्यापक हित में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा मितव्ययिता उपायों के आह्वान का समर्थन करते हुए अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहरायें।" सिक्किम 1975 में भारत का 22वां राज्य बना था।

MAY 16, 2026 22:00 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में वाहन खाई में गिरने से गुजरात के दो पर्यटकों की मौत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि गुजरात के पर्यटकों को लेकर दक्षिण कश्मीर जिले के पहलगाम-आरू मार्ग पर जा रही टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक महिला समेत दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि स्थानीय वाहन चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MAY 16, 2026 21:58 IST

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर सपा प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा

ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ बागपत कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बृहस्पतिवार शाम थाने में तहरीर देकर सपा प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि भाटी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाले एक एक वीडियो के संबंध में शर्मा की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, "इस वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

इस बीच, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें भाटी को पार्टी से निष्कासित करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष आचार्य प्रवीण पुलस्त्य ने आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे समुदाय के सदस्यों में गुस्सा फैल गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित एक एक वीडियो में कथित तौर पर भाटी ब्राह्मण समुदाय के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं।
MAY 16, 2026 20:04 IST

एक रैली के दौरान पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "जो लोग कानून हाथ में लेंगे, उन पर कार्रवाई होगी"

MAY 16, 2026 18:50 IST

प्रयागराज आग में जांबाज मां की मौत

प्रयागराज में बच्चों को बचाने की कोशिश में एक मां की जान चली गई। भीषण आग और धुएं के बीच वह करीब 30 मिनट तक अपने बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष करती रही। तेजी से फैल रही आग के बीच उसने एक साल के मासूम को चादर में लपेटकर छत से पड़ोसियों की ओर बढ़ाया। पड़ोसियों ने किसी तरह हाथ बढ़ाकर बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद उसने अपनी छत से गली के उस पार पड़ोसी की छत तक सीढ़ी लगाकर दो बेटियों और एक भतीजे को भी सुरक्षित बाहर निकाल दिया। हालांकि, इस दौरान वह खुद आग और धुएं के बीच फंस गई। धुएं के कारण उसका दम घुटने लगा और देखते ही देखते वह आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई। 12 मई को प्रयागराज में एक क्रॉकरी कारोबारी के घर में लगी भीषण आग के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ था।
MAY 16, 2026 18:46 IST

सुवेंदु अधिकारी ने डायमंड हार्बर में की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को डायमंड हार्बर में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार की सख्ती का संकेत दिया। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन सीआईडी और अन्य एजेंसियों का अभी पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया है। पहले सभी के बीच डर का माहौल था, जिसकी वजह से व्यवस्था बिगड़ गई थी। अब हम इसे ठीक करने जा रहे हैं।"
MAY 16, 2026 17:58 IST

तमिलनाडु में मंत्रियों को विभाग आवंटित किये गए

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिफारिश पर 10 मई को उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिये हैं। लोकभवन ने शनिवार को यह जानकारी दी। लोक भवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय लोक प्रशासन, सामान्य प्रशासन, पुलिस, महिला एवं युवा कल्याण, बच्चों, वृद्धों, दिव्यांगजनों के कल्याण, नगरपालिका प्रशासन और शहरी एवं जल आपूर्ति विभाग संभालेंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक, एन आनंद को ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग आवंटित किया गया है। इसी प्रकार, अधव अर्जुन को लोक निर्माण (भवन, राजमार्ग और छोटे बंदरगाह) और खेल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। लोकभवन के मुताबिक, डॉ. के. जी. अरुणराज तमिलनाडु के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्री होंगे। के ए सेंगोट्टियन विजय सरकार के वित्त मंत्री होंगे। लोकभवन के मुताबिक, पी. वेंकटरमनन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और आर. निर्मलकुमार को ऊर्जा एवं विधि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
MAY 16, 2026 16:56 IST

बंगाल के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं शुभेंदु अधिकारी- मिथुन चक्रवर्ती

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने शुभेंदु अधिकारी को "पश्चिम बंगाल के लिए सबसे अच्छा मुख्यमंत्री" बताया। शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मिथुन के आवास पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने कोलकाता के निकट स्थित न्यू टाउन में चक्रवर्ती के आवास का दौरा किया और विभिन्न जिलों के अपने पहले दौरे पर निकलने से पहले लगभग एक घंटे तक चर्चा की। मुख्यमंत्री के दौरे का पहला गंतव्य राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दक्षिण 24 परगना का डायमंड हार्बर है। चक्रवर्ती ने इस मुलाकात के बाद शुभेंदु को "पश्चिम बंगाल का अब तक का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री" बताया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा नेता आने वाले दिनों में राज्य में "वास्तविक बदलाव" लाएंगे। चक्रवर्ती ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, "मैं लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि उनसे (शुभेंदु से) बेहतर मुख्यमंत्री कोई नहीं हो सकता। वह सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने शपथ लेने के बाद पहले दिन से काम शुरू कर दिया है।"
MAY 16, 2026 16:17 IST

नोएडा के सेक्टर-63 में एक प्राइवेट कंपनी में लगी आग

MAY 16, 2026 15:54 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने इराक के नए प्रधानमंत्री को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अली फलीह काजिम अल-जैदी को इराक के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और कहा कि भारत इराक के साथ अपने दीर्घकालिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को बहुत महत्व देता है तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। इराक में अगली सरकार का नेतृत्व करने के लिए सर्वसम्मति वाले उम्मीदवार का चयन करने के उद्देश्य से समन्वय ढांचे के सदस्य दलों के बीच हफ्तों की आंतरिक चर्चा के बाद, व्यवसायी अल-जैदी प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के रूप में उभरे। प्रधानमंत्री मोदी ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’इराक के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अली फलीह काजिम अल-जैदी को हार्दिक बधाई। भारत इराक के साथ अपने दीर्घकालिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को अत्यंत महत्व देता है तथा सभी क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।’’ पीएम मोदी ने कहा, ’’मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और हमारे दोनों देशों की साझा प्रगति एवं समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।’’
MAY 16, 2026 15:53 IST

शुभेंदु अधिकारी डायमंड हार्बर में प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में नवगठित राज्य सरकार की पहली प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। राज्य सचिवालय नबान्न के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री इस प्रशासनिक बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्र में विकास और शासन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगे। वहीं, एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि बैठक में मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ नौकरशाह और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ’’विकास परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन और जिला स्तर पर समन्वय को मजबूत करने’’ को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा, ’’मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जिला प्रशासन अधिक दक्षता और जवाबदेही के साथ काम करे। डायमंड हार्बर की बैठक में शासन की प्राथमिकताओं और जनसेवा पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि डायमंड हार्बर लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है। वह वर्तमान में डायमंड हार्बर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। शुभेंदु अधिकारी 21 मई को होने वाले पुनर्मतदान से पहले फाल्टा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक अन्य बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे, और इसके बाद नंदीग्राम रवाना हो जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने ईवीएम से छेड़छाड़ और मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोपों सहित भारी अनियमितताओं के बाद 29 अप्रैल को हुए फाल्टा चुनाव को रद्द कर दिया था।
MAY 16, 2026 15:52 IST

जम्मू कश्मीर के राजौरी में जंगली सब्जी खाने से व्यक्ति की मौत, सात व्यक्ति अस्पताल में भर्ती

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में कथित तौर पर एक जंगली सब्जी का सेवन करने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कोत्रांका उपमंडल के मोहरा गांव से सामने आई है, जहां दो परिवार के सदस्यों ने एक जंगली सब्जी का सेवन किया, जिसके बाद शुक्रवार शाम को उनमें खाद्य विषाक्तता के लक्षण दिखाई देने लगे।

प्रभावित व्यक्तियों को पहले कंडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और बाद में विशेष उपचार के लिए राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद हुसैन (60) नामक एक बुजुर्ग व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दोनों परिवारों के सात अन्य सदस्यों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपचाराधीन व्यक्तियों में ज्यादातर बच्चे हैं। एक चिकित्सक ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह खाद्य विषाक्तता का मामला प्रतीत होता है, लेकिन मामले की अभी जांच की जा रही है।" अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
MAY 16, 2026 10:38 IST

सिक्किम राज्य के 51वें स्थापना दिवस पर तमांग ने जनता को शुभकामनाएं दीं

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को 51वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश सतत विकास और सामाजिक सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से देश को प्रेरित करता रहा है।
तमांग ने कामना की कि यह अवसर राज्य के लोगों में एकता और प्रगति की भावना को और मजबूत करे।
तमांग ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, "अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य, जीवंत परंपराओं और कंचनजंगा पर्वत की भव्य मौजूदगी से समृद्ध सिक्किम सतत विकास, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से देश को प्रेरित करता रहा है।"
उन्होंने कहा कि सिक्किम के भारत में विलय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्ष भर चलने वाले समारोहों ने राज्य की ’शांति, लोकतंत्र, सांस्कृतिक गौरव और प्रगतिशील विकास की उल्लेखनीय यात्रा’ को प्रतिबिंबित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति ने समापन समारोह को अपार गौरव और महत्व प्रदान किया।
उन्होंने कहा, "इस अवसर पर आइए हम राष्ट्र और राज्य के व्यापक हित में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा मितव्ययिता उपायों के आह्वान का समर्थन करते हुए अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहरायें।" सिक्किम 1975 में भारत का 22वां राज्य बना था।
MAY 16, 2026 06:49 IST

Census In India: दिल्ली में आज से जनगणना सर्वे शुरू

दिल्ली में शनिवार से राष्ट्रीय जनगणना के महाभियान का पहला चरण आधिकारिक तौर पर शुरू होने जा रहा है। 16 मई से घर-घर जाकर जनगणना का काम शुरू होगा। जिसके तहत 14 जून तक चलने वाले इस 30 दिवसीय विशेष अभियान के तहत पूरी दिल्ली में मकानों की सूचीकरण और गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य पूरा किया जाएगा।
MAY 16, 2026 06:47 IST

Aaj Ki Taza Khabar: इजरायल-लेबनान के बीच 45 दिन बढ़ा युद्धविराम

इजरायल और लेबनान युद्धविराम को 45 दिनों के लिए और बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। यह जानकारी दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहे अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने दी है।

हालांकि अमेरिका की मध्यस्थता में पूर्व में हुए युद्धविराम के दौरान भी लेबनान में इजरायली हमले होते रहे और हिजबुल्ला के प्रभाव वाले दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों की इस्लामी लड़ाकों से लड़ाई चलती रही।