Aaj Ki Taza Khabar: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए मतदान जारी, ओडिशा के अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बंगाल में शनिवार शाम चुनाव आचार संहिता लागू होने के कुछ ही घंटों के भीतर निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के दो शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों- मुख्य सचिव और गृह सचिव को देर रात उनके पद से हटा दिया।
चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव पद से नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर उनकी जगह दुष्यंत नरियाला (आइएएस- 1993 बैच) को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वहीं, संघमित्रा घोष (आइएएस- 1997 बैच) को राज्य के गृह व पर्वतीय मामले विभाग का नया प्रधान सचिव बनाया गया है। ये दोनों नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह जानकारी दी। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रॉमा केयर गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) और उससे सटे आईसीयू में 23 मरीज भर्ती थे। उन्होंने कहा कि आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की दम घुटने या जलने से मौत हो गई।
माझी ने पत्रकारों को बताया, ’’इस घटना में कुल 10 मरीजों की मौत हुई है।’’ उन्होंने कहा कि आग शायद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में आग लगी, जहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज किया जा रहा था।
माझी ने इस मामले में न्यायिक जांच की भी घोषणा की और अग्निशमन सेवा के महानिदेशक को मामले की जांच करने तथा तुरंत उन्हें रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।
उन्होंने कहा, ’’मैं अग्निशमन विभाग के महानिदेशक को निर्देश देता हूं कि वह स्वयं एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा करें और अग्निशमन सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें।’’
पश्चिम बंगाल: ईडी ने ‘अवैध' कॉल सेंटर मामले में पश्चिम बंगाल में छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध कॉल सेंटर के संचालन की जांच के तहत सोमवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी की गई। संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि यह जांच एक ’’अवैध’’ कॉल सेंटर की गतिविधियों से संबंधित है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या यह जांच चुनावी प्रक्रिया से जुड़े किसी राजनीतिक वित्तपोषण या प्रलोभन से संबंधित है।
उन्होंने बताया कि सुराश्री कर, सम्राट घोष और सुभाजित चक्रवर्ती के अलावा कुछ अन्य लोगों के ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है। जांच के दायरे में आए कॉल सेंटरों के जरिए कई लोगों को ठगा गया है।
निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया, जिसमें बताया गया कि राज्य में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतों की गिनती चार मई को होगी।
ओडिशा: अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे
ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह जानकारी दी।घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रॉमा केयर गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) और उससे सटे आईसीयू में 23 मरीज भर्ती थे। उन्होंने कहा कि आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की दम घुटने या जलने से मौत हो गई।
माझी ने पत्रकारों को बताया, ’’इस घटना में कुल 10 मरीजों की मौत हुई है।’’ उन्होंने कहा कि आग शायद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में आग लगी, जहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज किया जा रहा था।
माझी ने इस मामले में न्यायिक जांच की भी घोषणा की और अग्निशमन सेवा के महानिदेशक को मामले की जांच करने तथा तुरंत उन्हें रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।
उन्होंने कहा, ’’मैं अग्निशमन विभाग के महानिदेशक को निर्देश देता हूं कि वह स्वयं एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा करें और अग्निशमन सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें।’’
ओडिशा के अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई जनहानि से अत्यंत व्यथित हूं : राष्ट्रपति मुर्मू
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गयी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’ओडिशा के कटक में स्थित एक अस्पताल में भीषण आग लगने से हुई जनहानि से अत्यंत व्यथित हूं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं मृतक के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
भाषा गोला शोभना
तेल का आपातकालीन भंडार जल्द ही वैश्विक बाजारों में पहुंचना शुरू हो जाएगा: आईईए
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने रविवार को कहा कि एशिया और ओशिनिया में उसके सदस्य देश तेल के आपातकालीन भंडार को ’’तत्काल’’ जारी करने की योजना बना रहे हैं और यूरोप तथा अमेरिका का भंडार ’’मार्च के अंत से उपलब्ध कराया जाएगा’’।एजेंसी ने एक बयान में कहा, ’’अब तक की सबसे बड़ी यह आपातकालीन सामूहिक कार्रवाई एक महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है।’’
पेरिस आधारित यह एजेंसी कीमतों को कम करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के समन्वय में मदद कर रही है।
एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे
ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह जानकारी दी। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रॉमा केयर गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) और उससे सटे आईसीयू में 23 मरीज भर्ती थे। उन्होंने कहा कि आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की दम घुटने या जलने से मौत हो गई।
माझी ने पत्रकारों को बताया, ’’इस घटना में कुल 10 मरीजों की मौत हुई है।’’ उन्होंने कहा कि आग शायद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
भाषा गोला शोभना
शोभना
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव को पद से हटाने का आदेश दिया
भारत निर्वाचन आयोग ने दुष्यंत नरियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश दिया है। अब तक नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की मुख्य सचिव थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों से दूर रखा जाएगा।रविवार रात राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में निर्वाचन आयोग ने संघमित्रा घोष को गृह एवं पर्वतीय मामलों की प्रधान सचिव नियुक्त करने का निर्देश भी दिया।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया, ’’...जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उन्हें चुनाव संपन्न होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।’’
आयोग ने कहा कि राज्य में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।
आयोग ने कहा निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट सोमवार अपराह्न तीन बजे तक भेजी जाए।
राज्य में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को होंगे और मतों की गिनती चार मई को होगी
<sup>Bengal Election: बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन</sup>
विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बंगाल में शनिवार शाम चुनाव आचार संहिता लागू होने के कुछ ही घंटों के भीतर निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के दो शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों- मुख्य सचिव और गृह सचिव को देर रात उनके पद से हटा दिया।चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव पद से नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर उनकी जगह दुष्यंत नरियाला (आइएएस- 1993 बैच) को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वहीं, संघमित्रा घोष (आइएएस- 1997 बैच) को राज्य के गृह व पर्वतीय मामले विभाग का नया प्रधान सचिव बनाया गया है। ये दोनों नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए मतदान आज
राज्यसभा चुनाव को लिए आज 11 बजे से मतदान होगा और शाम को नतीजे भी सामने आ जाएंगे। 37 सीटों में से सात राज्यों में हुए चुनावों में 26 नेता निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें शरद पवार, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, थंबी दुरई, विनोद तावड़े और बाबुल सुप्रियो जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन तीन राज्यों- बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।बिहार में, JDU के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर, साथ ही BJP के नितिन नवीन और शिवम कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। लेकिन पांचवीं सीट पर NDA के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के एडी सिंह के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, जिसका फैसला केवल मतदान से ही हो पाएगा।
Exclusive: CWC में नीतीश कुमार पर हुई तीखी चर्चा, सोनिया बोलीं- ‘गद्दार हैं, समय रहते चले गए’, सूत्रों का दावा
नितिन नवीन के आवास पर BJP की अहम बैठक, अमित शाह-राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे; संगठन को लेकर हुई चर्चा
'NCPCR सिर्फ कागजों पर नहीं रह सकता’, शिक्षा के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
JMB के ऑफशूट की आतंकी साजिश का NIA ने किया भंडाफोड़, असम-बंगाल-केरल में 16 ठिकानों पर छापे, 13 आरोपी गिरफ्तार
CEC कानून पर SC के 23 सितंबर के विभाजित फैसले को वापस लेने की मांग, जस्टिस शर्मा की सुनवाई पर उठे हितों के टकराव के सवाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
