आज की ताजा खबर, 16 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव:गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा भाई थाईलैंड से लाए गए भारत, National Herald केस में सोनिया, राहुल को बड़ी राहत!
पश्चिम बंगाल, राजस्थान सहित तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का मसौदा आज जारी किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची के मसौदे की प्रति साझा करेंगे। इसके साथ ही इसे वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।
मेक्सिको के टोलुका एयरपोर्ट के पास प्राइवेट प्लेन क्रैश होने की घटना सामने आई है। अकापुल्को से टोलुका जा रहा एक प्राइवेट जेट सोमवार दोपहर मेक्सिको राज्य की राजधानी टोलुका इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे से कुछ ही मीटर की दूरी पर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 19वें सीजन से पहले होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए मंच सजा हुआ है। इस नीलामी का आयोजन अबु धाबी में किया जा रहा है। इस नीलामी में 379 खिलाड़ियों की किस्मत तय होने वाली है जो कि इस टूर्नामेंट में अपनी जगह पाने की आस से उतरेंगे, जानें आज की बड़ी और अहम खबरें...
Goa Nightclub Fire Breaking: आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा भाई थाईलैंड से लाए गए भारत
आज की ताजा खबर: गोवा अग्निकांड के आरोपी गौरव और सौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाए गए हैं, दोनों को दिल्ली में एयरपोर्ट पर उतरते ही गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 6 दिसंबर को गोवा के नाइटक्लब में आग लगने की घटना के बाद क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे।Mgnrega News: आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: मनरेगा की जगह लेना वाला 'जी राम जी' बिल लोकसभा में पेश
आज की ताजा खबर:मनरेगा की जगह लेने वाला बिल लोकसभा में पेश हो गया है। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAM G) बिल पेश किया। शिवराज सिंह चौहान जैसे ही बिल को पेश करने के लिए अपनी सीट से उठे, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है। खुद प्रियंका गांधी विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAM G) बिल के विरोध में उतरीं और सरकार पर जमकर सवाल उठाए।National Herald Case Breaking: आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: नेशनल हेरल्ड केस में सोनिया, राहुल गांधी को बड़ी राहत!
आज की ताजा खबर : नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने ED द्वारा दाखिल चार्जशीट संज्ञान लेने से इन्कार किया है। बता दें कि कोर्ट के इस कदम से सोनिया ,राहुल समेत सात को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में कोर्ट ने कहा कि ईडी चाहे तो जांच जारी रख सकती है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को नामजद किया था।Goa Fire Update: आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: बैंकॉक से दिल्ली लाए जा रहे लूथरा भाई, जानें-कब भारत पहुंचेगी फ्लाइट
आज की ताजा खबर: 6 दिसंबर को गोवा के नाइटक्लब में आग लगने की घटना के बाद क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे, जिन्हें आज दोपहर करीब 1:45 बजे दिल्ली लाया जाएगा। वह बैंकॉक से दिल्ली लाए जा रहे हैं। वे गोवा के नाइटक्लब बर्च बाय रोमियो लेन में आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों के अंदर थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे।Ukraine Breaking: आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: ट्रंप ने रूस-यूक्रेन पीस डील पर दिया बड़ा अपडेट
आज की ताजा खबर: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का यह कमेंट बर्लिन में US,यूरोपियन और NATO लीडर्स और जेलेंस्की के बीच पीस डील पर बातचीत के लिए घंटों चली डिप्लोमैटिक बातचीत के बाद आया है। अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चार साल से चल रहे झगड़े को खत्म करने के लिए शांति समझौता 'पहले से कहीं ज़्यादा करीब है' ट्रंप की यह बात यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के NATO मिलिट्री अलायंस में शामिल होने की कीव की लंबे समय से चली आ रही इच्छा को छोड़ने पर सहमत होने के एक दिन बाद आई है।Road Accident: आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: अमजेर जा रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत
आज की ताजा खबर :उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमें ट्रक ड्राइवर और बस में सवार लोग शामिल हैं। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिससे बस में सवार दर्जनों यात्री बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़:दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद कई बसों में लगी भयानक आग; 4 की मौत
आज की ताजा खबर: उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह दिल्ली-आगरा (यमुना) एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा और भयावह सड़क हादसा हो गया। मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास घने कोहरे के कारण 7 बसें और कुछ कारें आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद अचानक कई बसों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: मेक्सिको के सैन पेड्रो टोटोलटेपेक में टोलुका एयरपोर्ट के पास प्राइवेट जेट क्रैश, 10 लोगों की मौत
आज की ताजा खबर: मेक्सिको के टोलुका एयरपोर्ट के पास प्राइवेट प्लेन क्रैश होने की घटना सामने आई है। अकापुल्को से टोलुका जा रहा एक प्राइवेट जेट सोमवार दोपहर मेक्सिको राज्य की राजधानी टोलुका इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे से कुछ ही मीटर की दूरी पर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई।आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़:अक्षय ऊर्जा, डिजिटल सहित कई क्षेत्रों में भारत-जॉर्डन के बीच हुए समझौते
आज की ताजा खबर: भारत और जॉर्डन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को मजबूती देने के लिए अक्षय ऊर्जा, जल संसाधन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सांस्कृतिक विरासत सहित कई अहम क्षेत्रों में सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। यही नहीं अम्मान ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस में शामिल होने की भी इच्छा जताई है।आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: घने कोहरे और शीतलहर के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार, हिमाचल में आज बर्फबारी का अलर्ट
आज की ताजा खबर: मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसके कारण विजिबिलिटी भी काफी कम रहेगी। हिमाचल में आज मनाली, लाहौल-स्पीति, किन्नौर में बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में न्यूनतम पारा 5 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: UNSC में PAK को भारत ने लगाई लताड़, बोला-आतंक का वैश्विक धुरी है यह देश
आज की ताजा खबर: भारत ने सोमवार (स्थानीय समय) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 'शांति के लिए नेतृत्व' पर खुली बहस में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारत ने इस्लामाबाद के जम्मू और कश्मीर के 'अनसुलझे विवादों' पर दावों को 'अनुचित' बताते हुए दृढ़ता से खारिज कर दिया। भारत ने दोहराते हुए कहा कि लद्दाख के साथ केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और ये इलाके भारत के थे, हैं और आगे भी रहेंगे।दिल्ली में शनिवार को बंद जैसे हालात! CP में नहीं खुलेंगे रेस्त्रां, दुकानें और ऑफिस; वर्चुअल तरीके से काम करेंगे कोर्ट
Bypoll Results 2026: बंगाल से असम तक BJP ने लहराया जीत का परचम, नंदीग्राम से नगांव तक चौंकाया, पीएम मोदी ने दी बधाई
CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत के दावे और ट्रेन से उतारे गए छात्र! पुलिसियां कार्रवाई पर फिर उठे सवाल; राजधानी में हलचल तेज
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर सात दिन में 27 FIR दर्ज, जानें किन चार धाराओं का सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
क्या 'वोट चोरी' के मुद्दे पर Rahul Gandhi ने खींच दी लंबी लकीर, दूसरी पार्टियां भी हुईं प्रदर्शन को मजबूर!
© 2026 Times Horizon Private Limited
