LIVE
आज की ताजा खबर 15 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अंकिता भंडारी के मां-बाप को हिरासत में लेकर छोड़ा गया...SIR पर राहुल की याचिका पर आज सुनवाई
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 15 अक्टूबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [इंडिया गेट प्रोटेस्ट] [अंकिता भंडारी केस] [जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन] [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [कॉकरोच जनता पार्टी] [SIR विवाद] [ज्ञानेश कुमार] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE:अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन पर बैठे उनके माता-पिता और विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने सभी को रिहा कर दिया। उधर, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को लेकर दायर अवमानना याचिका के मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। आज होने वाली सुनवाई से पहले केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने अदालत के समक्ष बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के किसी भी निर्देश का जानबूझकर या सोच-समझकर उल्लंघन नहीं किया गया। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन इंडी गठबंधन के नेताओं की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज, 15 अक्टूबर को सुनवाई होने की संभावना है। यह याचिका मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया और चुनाव आयोग के फैसलों को चुनौती देते हुए दायर की गई है। उधर, अमेरिका के इलिनोइस (Illinois) राज्य में एक हिंदू प्रार्थना स्थल को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
- अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मां-बाप का इंडिया गेट पर धरना-प्रदर्शन
- पुलिस ने अंकिता भंडारी के मां-बाप को हिरासत में लेकर छोड़ा
- जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
- राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की याचिका पर आज सुनवाई संभव
- इलिनोइस में हिंदू प्रार्थना स्थल को निशाना बनाने की साजिश
OCT 15, 2026 10:00 IST
जानवरों की दवा को बच्चों की दवाई बताकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर मालिक, हुआ अरेस्ट
Surat News: सूरत में एक मेडिकल स्टोर के मालिक का खतरनाक कारनामा सामने आया है। आरोप है कि इस दुकानदार ने जानवरों के लिए बने टॉनिक को दोबारा पैक करके बच्चों की दवा के रूप में दोगुनी कीमत पर बेचा, जिसने सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूरत स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (FDCA) की एक टीम ने मंगलवार को शहर के गोपीपुरा इलाके में 'शांतिनाथ मेडिकल स्टोर' पर छापा मारा और इसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पीटीआई के मुताबिक, इसकी पहचान मोहम्मद साजिद इब्राहिम मुल्ला (51) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (DCP) राजदीपसिंह नाकुम ने बुधवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
OCT 15, 2026 09:43 IST
भोपाल में एक बार फिर महिला तस्कर अरेस्ट
राजधानी भोपाल में एक बार फिर महिला तस्कर पकड़ी गई है। भोपाल में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की बड़ी कार्रवाई हुई है। महिला तस्कर से ₹2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई है। महिला यात्री के पास से 2.604 किलो नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। महिला दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस में सफर कर रही थी।
भोपाल आईएसबीटी पर महिला को डीआरआई ने रोका, बैग की गुप्त जेब से 1,885 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पर्स की गुप्त जेब से 719 ग्राम नशीला पदार्थ मिला
फील्ड टेस्ट में मेथाम्फेटामाइन होने की पुष्टि का दावा किया गया है। एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत महिला को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ जारी है।
भोपाल आईएसबीटी पर महिला को डीआरआई ने रोका, बैग की गुप्त जेब से 1,885 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पर्स की गुप्त जेब से 719 ग्राम नशीला पदार्थ मिला
फील्ड टेस्ट में मेथाम्फेटामाइन होने की पुष्टि का दावा किया गया है। एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत महिला को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ जारी है।
OCT 15, 2026 09:25 IST
सीजेपी मार्च पर पुलिस कमिश्नर का सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा
Jantar Mantar Protest: दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाबी हलफनामे में कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर के मार्च की अनुमति नहीं देने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई का बचाव किया है। पुलिस कमिश्नर का दावा है कि यह फैसला कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संभावित हिंसा रोकने और लोगों की जान-माल व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए लिया गया था। उन्होंने कहा कि किसी ऐसे संगठन को राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिसकी पिछली गतिविधियों को पुलिस हिंसा, संपत्ति को नुकसान और लोगों के घायल होने की घटनाओं से जोड़ती है। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से अवमानना नोटिस से मुक्त करने की मांग की है। यह मामला प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के कथित उल्लंघन से जुड़ा है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि 10 अक्टूबर को उठाए गए कदम तत्कालीन परिस्थितियों, खुफिया सूचनाओं और संभावित खतरे के आकलन पर आधारित थे। पुलिस ने अपने हलफनामे में पुराने प्रदर्शनों और अक्टूबर में हुए मार्चों को अनुमति नहीं देने के फैसले के समर्थन में पेश किया है।
OCT 15, 2026 08:41 IST
हम अपने विरोध पर अडिग रहेंगे, बोले अंकिता के मां-बाप
अंकिता भंडारी की मां ने कहा, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि जब तक उनकी (दुष्यंत गौतम की) नियुक्ति रद्द नहीं हो जाती, हम अपने विरोध पर अडिग रहेंगे... अगर हमें यहां बैठने की अनुमति नहीं दी गई, तो हम अपने घरों में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं अंकिता के पिता ने कहा, "हम सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं। सिक्किम के राज्यपाल के रूप में दुष्यंत कुमार की नियुक्ति रद्द की जानी चाहिए। अगर इसे रद्द नहीं किया गया, तो पूरे देश के लोग सड़कों पर उतरेंगे और सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
OCT 15, 2026 08:41 IST
अंकिता के मां-बाप को हिरासत में लेकर छोड़ा
अंकिता भंडारी हत्याकांड में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना-प्रदर्शन मामले तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेताओं और अंकिता के मां-बाप को हिरासत में लेकर सुबह 5 बजे छोड़ दिया। इस दौरान इंडिया गेट पर भारी अफरातफरी मची रही। अंकिता के मां-बाप के साथ सैकड़ों कांग्रेसी भी यहां पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस के एक्शन के बावजूद अंकिता के मां-बाप झुकने को तैयार नहीं हैं। इन्होंने ऐलान किया है कि जब तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द नहीं हो जाती विरोध जारी रहेगा।
OCT 15, 2026 08:41 IST
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर इंडिया गेट पर धरना-प्रदर्शन
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन पर बैठे उनके माता-पिता और विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने सभी को रिहा कर दिया। यह प्रदर्शन भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा और मामले में कथित 'वीआईपी एंगल' की जांच की मांग को लेकर किया जा रहा था। प्रदर्शनकारियों और अंकिता के माता-पिता को आज तड़के करीब 4 बजे हिरासत में लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और महिला प्रदर्शनकारियों को सुबह 6 बजे से पहले ही जबरन उठा लिया गया।
OCT 15, 2026 08:41 IST
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानबूझकर अवहेलना के आरोपों से इनकार किया है। गृह सचिव ने अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हलफनामा दाखिल किया। केंद्र का दावा है कि अनुमति नहीं मिलने के बावजूद यहां प्रदर्शन बुलाया गया था। हलफनामे में जुलाई के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं और दिल्ली पुलिस के अनुभवों का हवाला दिया गया है। केंद्र ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर लगाई गई थी रोक। दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर इंटरनेट निलंबित करने का फैसला लिया गया। केंद्र के मुताबिक, इंटरनेट सेवा पर रोक 4 किलोमीटर के दायरे तक सीमित थी। 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहीं। केंद्र का दावा है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उठाया गया कदम आनुपातिक था। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से अवमानना मामले में जारी नोटिस वापस लेने की मांग की है। इंटरनेट बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के निर्देश का हवाला देते हुए केंद्र ने कहा कि निलंबन कानून और वैधानिक सुरक्षा उपायों के अनुरूप ही होना चाहिए और वैसा ही हुआ।
OCT 15, 2026 08:40 IST
राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की याचिका पर आज सुनवाई संभव
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन इंडी गठबंधन के नेताओं की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज, 15 अक्टूबर को सुनवाई होने की संभावना है। यह याचिका मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया और चुनाव आयोग के फैसलों को चुनौती देते हुए दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर मामले की संभावित सुनवाई की तारीख 15 अक्टूबर दिखाई गई है। याचिका 12 अक्टूबर को दायर की गई थी और 13 अक्टूबर को पंजीकृत हुई। इसे रिट पिटीशन सिविल नंबर 1351/2026 के रूप में दर्ज किया गया है। याचिका में चुनाव आयोग की ओर से SIR की प्रक्रिया अपनाने, मतदाता सूची से नाम हटाने और आयोग के भीतर फैसले लेने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं।
OCT 15, 2026 08:40 IST
इलिनोइस में हिंदू प्रार्थना स्थल को निशाना बनाने की साजिश
अमेरिका के इलिनोइस (Illinois) राज्य में एक हिंदू प्रार्थना स्थल को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब दुनियाभर में हिंदू समुदाय नवरात्रि जैसे पावन त्योहार मना रहा है। पैलेटाइन (Palatine) के रहने वाले 19 वर्षीय एलेक्झांड्रोस पापोराकिस (Alexandros Paporakis) को 11 अक्टूबर की शाम को पुलिस ने उस समय धर दबोचा जब वह अपने घर से बाहर निकल रहा था। कुक काउंटी कोर्ट के जज ने उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया है और अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को तय की गई है।
