LIVE
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे फोड़ने को सुप्रीम मंजूरी...उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली बुलाए गए, सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी के बीच अमित शाह से मिलेंगे
दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे फोड़ने को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी आज 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत बिहार के बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। अमेरिका भारत के साथ अपने ट्रेड रिश्तों को लेकर एक नया रास्ता अपनाता दिख रहा है। वहीं, ट्रंप ने हमास को चेताया है। उधर रूस से युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप एक बार फिर कहा है। भारत में बिहार चुनाव से पहले NDA में सब ठीक नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा को मनाने के लिए अब उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। वह अमित शाह से बात करेंगे। दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता का दोस्त गिरफ्तार हुआ है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने राजस्थान में बस में आग लगने से हुई मौतों पर शोक जताया है। पढ़े- देश और विदेश की हर बड़ी खबर
-उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली बुलाए गए
- दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे फोड़ने की मिली इजाजत
-पीएम मोदी आज करेंगे बिहार के बूथ कार्यकर्ताओं से बात
-जैसलमेर बस अग्निकांड में 20 लोगों की मौत
-ट्रंप से रूस से युद्ध खत्म करने को कहा
-अमेरिका ने चीन से जुड़े मामले में भारत से संपर्क बढ़ाया
-ट्रंप ने हमास से हथियार छोड़ने को कहा
-बिहार चुनावों से पहले NDA में सब ठीक नहीं
-दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला: पीड़िता का दोस्त गिरफ्तार
OCT 15, 2025 15:00 IST
श्रीनगर में आतंकवादियों के सहयोगियों के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में पुलिस ने आतंक के परिवेशी तंत्र को ध्वस्त करने के लिए बुधवार को विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'श्रीनगर पुलिस ने आतंक के परिवेशी तंत्र को ध्वस्त करने और गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अपने अनवरत प्रयास के तहत शहर में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की।' उन्होंने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत जारी जांच के सिलसिले में आतंकवादियों के सहयोगियों और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के आवास पर तलाशी ली गई।
OCT 15, 2025 14:40 IST
IPS वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला
हरियाणा IPS वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में अपडेट है। पूरन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के बाद पीजीआई से उनके आवास पर लाया गया है। वाई पूरन कुमार के शव को सेक्टर 24 सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन किए रखा गया है। करीब तीन बजे वाई पूरन कुमार अंतिम यात्रा शुरू होगी और 4:00 बजे सेक्टर 25 के शमशान घाट में अंतिम संस्कार होगा।
OCT 15, 2025 13:14 IST
विजय सिंह सिन्हा ने भरा नामांकन
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंह सिन्हा ने नामांकन किया। उन्होंने लखीसराय सीट से अपना नामांकन भरा है।
OCT 15, 2025 12:57 IST
हाजिर मांग बढ़ने से बिनौलातेल खली की वायदा कीमतों में तेजी
अधिक मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बिनौलातेल खली की कीमत बुधवार को तीन रुपये की बढ़त के साथ 2,905 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले बिनौलातेल खली के अनुबंधों की कीमत तीन रुपये यानी 0.10 प्रतिशत चढ़कर 2,905 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 15,290 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार सूत्रों ने बताया कि मवेशी चारे की बढ़ती मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ा दिया जिसकी वजह से बिनौलातेल खली की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला।
OCT 15, 2025 10:57 IST
उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली में करेंगे अमित शाह से मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली बुलाया है। NDA में सीट शेयरिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच दोनों में बैठक होगी। इससे स्पष्ट हैं कि गठबंधन में बढ़ते तनाव को सुलझाने की कोशिशें तेजी से चल रही हैं।
OCT 15, 2025 10:57 IST
शर्तों के साथ पटाखे फोड़ने को इजाजत
सुप्रीम कोर्ट ने 18-21 अक्टूबर के बीच दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखों की बिक्री हो सकेगी। SC ने कहा कि पुलिस अधिकारी गश्ती दल गठित करेंगे जो इस बात पर नजर रखेंगे कि केवल क्यूआर कोड वाले ग्रीन पटाखे बेचे जाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए नोटिस दिया जाए। ग्रीन पटाखों का उपयोग शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक ही सीमित रहेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइटों से पटाखों की बिक्री नहीं की जाएगी।
OCT 15, 2025 09:52 IST
IPS वाई पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम शुरू
चंडीगढ़ PGI में सुसाइ़ड करने वाले IPS वाई पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमार्टम कर रहा है। साथ में फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और बैलेस्टिक एक्सपर्ट भी मौजूद रहेंगे। साथ ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है। परिवार की सहमति के बाद पोस्टमार्टम हो रहा है और परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं।
OCT 15, 2025 07:32 IST
पीएम मोदी आज 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत बिहार के बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कैंपेन के तहत बिहार के बूथ-लेवल पार्टी वर्कर्स से बातचीत करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उनके सुझाव सुनेंगे।
'मेरा बूथ सबसे मजबूत' पहल एक लंबे समय से चलने वाला, इंटरैक्टिव आउटरीच कैंपेन है जिसका मकसद लोकल या बूथ लेवल पर अपने वर्कर्स और सपोर्टर्स के साथ पार्टी के कनेक्शन को मजबूत करना है।
'मेरा बूथ सबसे मजबूत' पहल एक लंबे समय से चलने वाला, इंटरैक्टिव आउटरीच कैंपेन है जिसका मकसद लोकल या बूथ लेवल पर अपने वर्कर्स और सपोर्टर्स के साथ पार्टी के कनेक्शन को मजबूत करना है।
OCT 15, 2025 07:31 IST
US ने भारत को 'मुख्य ग्लोबल सहयोगी' बताया, चीन के साथ रेयर अर्थ वॉर में मदद मांगी
जैसे-जैसे रेयर अर्थ मिनरल्स को लेकर चीन के साथ तनाव बढ़ रहा है, अमेरिका भारत के साथ अपने ट्रेड रिश्तों को लेकर एक नया रास्ता अपनाता दिख रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, US ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग की सरकार पर आरोप लगाया कि बीजिंग के रेयर अर्थ्स पर एक्सपोर्ट कंट्रोल कड़े करने के बाद उसने 'भड़काऊ आर्थिक कदम' उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जवाब में वाशिंगटन ने भारत, यूरोप और दूसरे एशियाई डेमोक्रेसी जैसे अपने साथियों के साथ कोऑर्डिनेट करना शुरू कर दिया है।
OCT 15, 2025 07:31 IST
ट्रंप ने हमास को चेताया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेताया है कि इस आतंकवादी समूह को हथियार छोड़ने होंगे, अन्यथा उसे ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया जाएगा। सोमवार को हमास ने गाजा से आखिरी जीवित इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया और ट्रंप द्वारा मध्यस्थता किए गए युद्धविराम समझौते के तहत इजराइल ने बसों में भरकर फिलिस्तीनी बंदियों को घर भेज दिया। लेकिन हमास ने अब तक सार्वजनिक रूप से अपने हथियार डालने की प्रतिबद्धता नहीं जताई है।
OCT 15, 2025 07:31 IST
रूस का यूक्रेन से युद्ध पर क्या बोला ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, '... मैं बहुत निराश हूं क्योंकि व्लादिमीर पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे। शायद अब भी हैं। मुझे नहीं पता कि वह इस युद्ध को क्यों जारी रखे हुए हैं। यह युद्ध उनके लिए बहुत बुरा रहा है। वह 4 साल से चल रहे उस युद्ध में जा रहे हैं जिसे उन्हें एक हफ्ते में जीत लेना चाहिए था... उन्होंने लगभग डेढ़ लाख सैनिक खो दिए हैं... यह एक भयानक युद्ध है।
OCT 15, 2025 07:31 IST
दिल्ली- नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में एक कार्डबोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई
दिल्ली: अग्निशमन अधिकारी एस.के. दुआ ने कहा, 'दिल्ली अग्निशमन सेवा को नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में कार्डबोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बारे में सूचना मिली। मौके पर दमकल की 26 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है...'
OCT 15, 2025 07:31 IST
उपेंद्र कुशवाहा नाराज हुए
NDA में बिहार चुनावों से पहले सब ठीक नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा को मनाने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, ऋतुराज सिन्हा पहुंचे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा नथिंग इस वेल इन एनडीए। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा को सीटों में बदलाव से नाराजी है। बताया गया कि महुआ सीट को बदलकर गोह सीट से चुनाव लड़ने का आदेश पर उपेंद्र कुशवाहा नाराज हुए हैं। बताया गया कि नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी उपेंद्र कुशवाहा के घर से वापस लौटे तो कहा कुछ नहीं, बस सम्राट चौधरी ने इशारों में कहा सब कुछ ठीक है। नित्यानंद राय ने कहा चुनाव का समय है इसलिए मिलने के लिए आया हूं
OCT 15, 2025 07:31 IST
चास नगर निगम में सप्लाई पाइप फटा
(बोकारो, झारखण्ड) चास नगर निगम में सप्लाई पाइप फट गया। इससे फव्वारा के साथ तेज धार से पानी निकलने लगा, जहां हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। घंटो पानी की बर्बादी के बाद चास नगर निगम को सूचना दी गई। इसके बाद आखिर पानी को रोका गया।
OCT 15, 2025 07:31 IST
दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला: पीड़िता का दोस्त गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी चिकित्सा महाविद्यालय की छात्रा से हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार शाम को उसके एक मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या छह हो गई है।
OCT 15, 2025 07:31 IST
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने राजस्थान में बस में आग लगने से हुई मौतों पर शोक जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में एक बस में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी मौतों पर शोक व्यक्त किया।
