14 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: PM मोदी ने दिखाई हिसार से अयोध्या की फ्लाइट को हरी झंडी, अभिनेता सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी; शिकंजे में आया भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी
14 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पीएम मोदी ने हिसार हवाई अड्डे पर अयोध्या के लिए पहली व्यावसायिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई, नए टर्मिनल की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बहुत जल्द यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। जानताकी के अनुसार, मुंबई के वर्ली में यातायात विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी दी गई है। इस बार अभिनेता सलमान खान को उनके घर में घुसकर मारने की धमकी मिली है। अभिनेता सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। पुलिस ने वर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब नेशनल बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, 65 वर्षीय चोकसी को शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया और वह अभी भी जेल में है। भारत में गिरफ्तारी से पहले ही चोकसी फरार हो गया था और भारत सरकार उसे वापस लाने की कोशिशों में लगी हुई थी। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को माफ कर दिया है, हालांकि आकाश आनंद को माफी तो मिली है, लेकिन उत्तराधिकारी की कुर्सी नहीं मिली है। आकाश के आज ही सार्वजनिक तौर पर एक्स पर मायावती से माफी मांगी थी और ससुराल वालों से दूरी बनाए रखने की बात कही थी, जिसके बाद अब मायावती ने उन्हें पार्टी में वापस लेने का ऐलान कर दिया है, हालांकि आकाश आनंद के ससुर से मायावती साफ तौर पर नाराज दिखीं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अपने ओमानी समकक्ष बद्र अलबुसैदी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने पश्चिम एशिया में समग्र स्थिति पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आज ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी के साथ फोन पर हुई बातचीत की सराहना करता हूं। हालिया क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा हुई।" यह जानकारी मिली है कि जयशंकर और अलबुसैदी ने गाजा में स्थिति पर चर्चा की।
14 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: PM मोदी ने दिखाई हिसार से अयोध्या की फ्लाइट को हरी झंडी, अभिनेता सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी; शिकंजे में आया भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी
धार्मिक शोभायात्रा पर 'पत्थरबाजी' के बाद झारखंड के गांव में स्थिति शांतिपूर्ण
नागपुर कारखाना विस्फोट: सुरक्षा में चूक पायी गई, तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
मेहुल चोकसी के वकील ने कहा : मेरे मुवक्किल को भारत लाना नहीं होगा आसान
तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जाति वर्गीकरण पर आदेश जारी किया
दक्षिण-पूर्व एशिया के दौरे पर चीन के राष्ट्रपति बोले : 'शुल्क युद्ध' में किसी की जीत नहीं
नोएडा में 148 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
PM मोदी ने दिखाई हिसार से अयोध्या की फ्लाइट को हरी झंडी
अमेरिकी शुल्क में बढ़ोतरी के बाद चीन का निर्यात बढ़ा, आयात में गिरावट
अभिनेता सलमान खान को फिर मिली धमकी
इस बार अभिनेता सलमान खान को उनके घर में घुसकर मारने की धमकी मिली है। अभिनेता सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। पुलिस ने
वर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पवन कल्याण की पत्नी ने तिरुमला मंदिर में अपने बाल अर्पित किए
तटरक्षक बल, गुजरात एटीएस ने 1,800 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए
एटीएस और तटरक्षक बल ने 12 तथा 13 अप्रैल की रात को गुजरात के तट से सटे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास संयुक्त अभियान को अंजाम दिया।
मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण: पुलिस
हिंसा प्रभावित इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सड़कें सुनसान दिखीं और दुकानें बंद रहीं।
शिकंजे में आया भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी
मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे एजेंसियों का हाथ- कुणाल घोष
पीडीपी की महबूबा और कांग्रेस के नासिर हुसैन ने हज कोटे में कटौती पर चिंता जताई
हजारीबाग के एक गांव में धार्मिक शोभायात्रा पर पथराव, सुरक्षा बढ़ाई गई
आप ने रेखा गुप्ता को बताया ‘रबर स्टांप मुख्यमंत्री', भाजपा ने किया पलटवार
रविवार को आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने हमला जारी रखते हुए दावा किया कि रेखा गुप्ता ‘रबर स्टांप सीएम’ हैं और भाजपा के इस फैसले को ‘‘लोकतंत्र का मजाक’’ करार दिया।
