आज की ताजा खबर, 13 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमित शाह आज जाएंगे बस्तर, CM रेवंत रेड्डी से फ्रेंडली मैच खेलेंगे मेसी; राहुल गांधी भी होंगे शामिल
Aaj Ki Taza Khabar: कोलकाता पहुंचे लियोनेल मेस्सी
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।Aaj Ki Taza Khabar: ड्रग कार्टेल के खिलाफ जंग लड़ रहे: ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका की लड़ाई सिर्फ वेनेजुएला के खिलाफ नहीं, बल्कि उन ड्रग कार्टेल और तस्करों के खिलाफ है जो देश में नशे की आपूर्ति कर हजारों अमेरिकियों की जान ले रहे हैं। ट्रंप ने अमेरिका में बढ़ते ओवरडोज संकट को सीधे तौर पर “युद्ध” करार दिया।ट्रंप के मुताबिक, हर साल ड्रग ओवरडोज से मरने वालों की संख्या 3 लाख के करीब या उससे भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी युद्ध में एक साल में इतनी मौतें होतीं, तो उसे अब तक का सबसे भयानक और अभूतपूर्व युद्ध माना जाता। उनका कहना था कि इस संकट का असर सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन परिवारों पर भी पड़ता है, जो अपने बच्चों और प्रियजनों को खो देते हैं।
Aaj Ki Taza Khabar: अमित शाह जाएंगे बस्तर
सुरक्षा मोर्चे पर भी आज अहम दौरा है। नक्सली कमांडर हिडमा के खात्मे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर जाएंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे में क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और आगे की रणनीति पर समीक्षा की जाएगी।Aaj Ki Taza Khabar: दिग्गज फुटबॉलर मेसी का आज कोलकाता दौरा
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के बीच आज फ्रेंडली मैच खेला जाएगा। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे।मेसी का कोलकाता दौरा भी आज ही प्रस्तावित है। इस दौरान उनकी अभिनेता शाहरुख खान से मुलाकात का कार्यक्रम है, जिसे लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है।
'लोकतंत्र में अधिकारों की रक्षा जरूरी, आत्मविश्वास वाली सत्ता असहमति का करती है सम्मान', थरूर का मोदी सरकार पर तंज
'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
विजय चौक पर विपक्षी दलों का धरना, राष्ट्रपति से मिलने जा रहे सांसद; राहुल बोले- अब सरकार को बर्खास्त करना होगा
CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, 24 घंटे तक रहेगी पाबंदी; छावनी में तब्दील हुई राजधानी
'युवाओं को उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुरूप कौशल विकसित करने की जरूरत', PM मोदी ने क्यों कही यह बात
© 2026 Times Horizon Private Limited
