LIVE13 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली-NCR के आवारा कुत्तों को मिल सकती है राहत, मामले पर गौर करने का CJI ने दिया भरोसा IOA ने भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की दावेदारी को दी मंजूरी, सुशील कुमार को बड़ा झटका
13 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: IOA ने बुधवार को अपनी विशेष आम बैठक के दौरान 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए देश की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी। भारत ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहमदाबाद को मेजबान शहर बनाते हुए पहले ही आश्य पत्र जमा कर दिया है। भारत को हालांकि 31 अगस्त की समय सीमा से पहले अंतिम बोली के लिए प्रस्ताव जमा करने होंगे। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सुशील कुमार की जमानत रद्द करते हुए उन्हें एक हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है। जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले मे सुशील कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी सुशील कुमार की दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत को सागर के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से रद्द करने की मांग की थी। सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। सेना ने इलाके में घुसपैठ रोधी और BAT अभियान शुरू कर दिया है और तलाशी अभियान जारी है। राजीव प्रताप रूडी ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब प्रबंधन में अपना 25 साल पुराना दबदबा बरकरार रखा और अपने साथी भाजपा नेता संजीव बालियान को इस बेहद रोमांचक चुनाव में मात दी। इस चुनाव में भाजपा के अमित शाह और कांग्रेस की सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया। दौसा में मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर एक पिकअप वैन और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

13 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली-NCR के आवारा कुत्तों को मिल सकती है राहत, मामले पर गौर करने का CJI ने दिया भरोसा IOA ने भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की दावेदारी को दी मंजूरी, सुशील कुमार को बड़ा झटका
13 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: IOA ने बुधवार को अपनी विशेष आम बैठक के दौरान 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए देश की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी। भारत ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहमदाबाद को मेजबान शहर बनाते हुए पहले ही आश्य पत्र जमा कर दिया है। भारत को हालांकि 31 अगस्त की समय सीमा से पहले अंतिम बोली के लिए प्रस्ताव जमा करने होंगे। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सुशील कुमार की जमानत रद्द करते हुए उन्हें एक हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है। जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले मे सुशील कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी सुशील कुमार की दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत को सागर के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से रद्द करने की मांग की थी। सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। सेना ने इलाके में घुसपैठ रोधी और BAT अभियान शुरू कर दिया है और तलाशी अभियान जारी है। राजीव प्रताप रूडी ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब प्रबंधन में अपना 25 साल पुराना दबदबा बरकरार रखा और अपने साथी भाजपा नेता संजीव बालियान को इस बेहद रोमांचक चुनाव में मात दी। इस चुनाव में भाजपा के अमित शाह और कांग्रेस की सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया। दौसा में मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर एक पिकअप वैन और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव में रूडी को मिली जीत
- दौसा में बड़ा हादसा; खाटूश्यामजी से लौट रही पिकअप की कंटेनर से भिड़ंत, 10 लोगों की मौत
- मासूम से ‘डिजिटल' दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा
- राजस्थान उच्च न्यायालय ने आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए निर्देश जारी किए
- हरियाणा: कांग्रेस ने 32 जिला समिति अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की
राहुल गांधी की जान को खतरा!
पुणे की एक विशेष अदालत में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में उनके वकील ने लिखित बयान दाखिल कर उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। यह मुकदमा विनायक सावरकर पर राहुल गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।
मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को निर्वाचन आयोग ने जारी किया नोटिस
निर्वाचन आयोग (Election Commision) ने बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर की मेयर और भाजपा नेता निर्मला देवी को कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने के मामले में नोटिस जारी किया है। उन्हें दोहरी वोटर आईडी को लेकर नोटिस भेजा गया है। बिहार में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निर्मला देवी की दोहरी वोटर आईडी पर चुनाव आयोग को घेरा था।
विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले हफ्ते जाएंगे रूस
एस जयशंकर 20 और 21 अगस्त को रूस जाएंगे और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत करेंगे। यह यात्रा अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के कुछ दिनों बाद हो रही है।
'पाकिस्तानी पीएम शहबाज की गीदड़ भभकी पर ओवैसी ने दिया करारा जवाब
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा भारत को दी गई धमकी के जवाब में, एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने पड़ोसी देश के नेता को चेतावनी दी कि नई दिल्ली के पास ब्रह्मोस मिसाइल है। उन्होंने शहबाज शरीफ को 'ऐसी बकवास न करने' की सलाह दी।
दिल्ली-NCR के आवारा कुत्तों को मिल सकती है राहत
दिल्ली-एनसीआर के आवारा कुत्तों को आश्रयस्थलों में भेजे जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना होने पर प्रधान न्यायाधीश ने प्रतिक्रिया दी है। सीजेआई ने बुधवार को आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर गौर करेंगे। दरअसल, सीजेआई से आवारा कुत्तों से जुड़ी याचिका पर तुरंत सुनवाई करने की मांग की गई थी। इसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। यह याचिका कॉन्फ्रेंस फॉर ह्यूमन राइट्स (इंडिया) की ओर से सीजेआई एवं जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ के समक्ष दायर की गई थी।
बिहार चुनाव में अपनी हार देख कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही : अनुराग ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने 'मतदाता सूची' को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी हार देखकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मचिंतन करने की बजाय कांग्रेस ने हर हार के बाद नया बहाना ढूंढने का काम किया।
झारखंड : रांची में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने ‘तिरंगा यात्रा' में हिस्सा लिया
भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले बुधवार को यहां 'तिरंगा यात्रा' में भाग लिया। करीब दो किलोमीटर की यह रैली रांची के मोराबादी इलाके से भाजपा की युवा शाखा ने निकाली। यह रैली कचहरी चौक और शहीद स्मारक चौक सहित शहर के कई इलाकों से गुजरी और अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त हुई। रैली का मुख्य आकर्षण 940 फुट लंबा तिरंगा झंडा था। भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट, पेशेवर और आम लोग भी इस यात्रा में शामिल हुए।
पुरी में दीवार पर जगन्नाथ मंदिर को ‘ध्वस्त' करने की धमकियां लिखी मिलीं
ओडिशा के पुरी में 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के समीप एक छोटे मंदिर की दीवार पर बुधवार को चेतावनियां लिखी मिली हैं, जिनमें धमकी दी गयी है कि ‘‘आतंकवादी जगन्नाथ मंदिर को ध्वस्त कर देंगे।’’ इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गयी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उड़िया भाषा में लिखी यह धमकी बाली साही स्थित मां बूढ़ी ठकुराणी मंदिर की दीवार पर लिखी मिली है। दीवार पर लिखी एक चेतावनी में कहा गया है, ‘‘आतंकवादी श्रीमंदिर को ध्वस्त कर देंगे। मुझे फोन करो, नहीं तो विनाश होगा।
आधिकारिक संवादों में ‘हरिजन' शब्द का उपयोग बंद करें सभी विभाग: ओडिशा सरकार
ओडिशा सरकार ने अपने सभी विभागों, सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को आधिकारिक संवादों में ‘हरिजन’ शब्द का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अनुसूचित जाति (एससी) विकास और अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के आयुक्त-सह-सचिव द्वारा मंगलवार को जारी एक पत्र के अनुसार, सरकार ने संबंधित प्राधिकारियों से कहा कि ‘‘संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत अधिसूचित अनुसूचित जातियों से संबंधित व्यक्तियों को दर्शाने के लिए अंग्रेजी में 'अनुसूचित जाति' और उड़िया या अन्य राष्ट्रीय भाषाओं में 'अनुसूचित जाति' जैसे शब्दों का इस्तेमाल’’ किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि यह पत्र सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और आयुक्त-सह-सचिवों को भेजा गया है।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि आधिकारिक संवादों, अभिलेखों, लेन-देन, जाति प्रमाण पत्र, प्रकाशन, विभागीय नामों या किसी अन्य रूप में ‘हरिजन’ शब्द का उपयोग नहीं किया जाए।
ED के सामने पेश हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए है।
ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट ने सुशील कुमार की जमानत को रद्द कर दिया है। जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी सुशील पहलवान की दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत को सागर के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से रद्द करने की मांग की थी। मई 2021 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम मे हुई जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक पहलवान सागर धनखड़ के पिता अशोक धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट से आरोपी सुशील कुमार की जमानत रद्द करने की मांग SC से की थी। सागर धनखड़ के पिता का दावा है कि आरोपी पहलवान सुशील कुमार की तरफ से पहले भी गवाहों पर दबाव बनाया गया था और अब फिर से उनके परिवार पर समझौते का दबाव डाला जा रहा है। 5 मई 2021 की रात को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में उनके बेटे सागर को डंडे से बुरी तरह से पीटा गया था। इसके चलते सागर की अस्पताल में मौत हो गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ हमारे संबंध ‘अच्छे' हैं: अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका के भारत एवं पाकिस्तान दोनों के साथ संबंध ‘‘अच्छे’’ हैं और राजनयिक ‘‘दोनों देशों को लेकर प्रतिबद्ध’’ हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका का दोनों देशों के साथ मिलकर काम करना क्षेत्र और विश्व के लिए अच्छी बात है तथा इससे लाभकारी भविष्य को बढ़ावा मिलेगा।
ब्रूस ने कहा, ‘‘दोनों देशों के साथ हमारे रिश्ते जैसे पहले थे, वैसे ही बने हुए हैं जो अच्छी बात है और यही एक ऐसे राष्ट्रपति होने का फायदा है जो सबको जानते हैं, सबसे बात करते हैं...। इसलिए यह स्पष्ट है कि यहां के राजनयिक दोनों देशों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
लॉस एंजिलिस में बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर बेरहमी से हमला, संदिग्ध हिरासत में
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में पीड़ित की खोपड़ी की हड्डी टूट गई और उसे संभवत: मस्तिष्काघात हुआ है। लॉस एंजिलिस के एक गुरुद्वारे के पास चार अगस्त को 70 वर्षीय हरपाल सिंह पर एक ‘‘बेघर’’ व्यक्ति बो रिचर्ड विटाग्लियानो ने उस समय हमला कर दिया था जब वह सैर कर रहे थे। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि 44 वर्षीय विटाग्लियानो को सिंह पर ‘‘क्रूर हमला करने’’ के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ आज सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता इलाके में सुरक्षा बलों के तलाश अभियान के दौरान हुई। कोल्हान के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया।’’ कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तलाश अभियान जारी है।
पंजाब की AAP विधायक का एक्सीडेंट, हरियाणा से लुधियाना किया गया रेफर
पंजाब में लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना का एक्सीडेंट हो गया। दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए। विधायक छीना के चेहरे पर काफी चोट आई हैं। उन्हें पहले कैथल के अस्पताल ले जाया गया, यहां उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राजिंद्रपाल कौर छीना 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी थीं।
उरी में आतंकवादियों के साथ सेना की मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद
सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। सेना ने इलाके में घुसपैठ रोधी और BAT अभियान शुरू कर दिया है और तलाशी अभियान जारी है।
नागपुर में महिला ने पांच वर्षीय बेटे के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या की
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 28 वर्षीय एक महिला ने अपने पांच साल के बेटे के साथ नहर में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार दोपहर जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर परशिवनी तहसील के पटगोवारी गांव में हुई। महिला के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उसने एक महिला स्वयं सहायता समूह से लिया गया ऋण चुकाने में असमर्थ होने के कारण यह कदम उठाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने बेटे को दुपट्टे से कमर से कथित तौर पर बांधा और तेज बहाव वाली पेंच नहर में छलांग लगा दी।
कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और बाद में बचाव दल ने तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन तेज बहाव के कारण अभियान में बाधा आई। पुलिस ने बताया कि शवों को मंगलवार देर रात नहर से बाहर निकाला गया।
महिला की हत्या के जुर्म में पति और दो सौतेले बेटों को उम्रकैद
झांसी जिले की एक अदालत ने एक महिला की हत्या के अपराध में उसके पति और दो सौतेले बेटों को आजीवन कारावास एवं एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा ने बुधवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के झरना गेट निवासी 80 वर्षीय सुदामा प्रसाद यादव का पहला विवाह विश्वा देवी और दूसरा विवाह शिवा देवी के साथ हुआ था। शिवा देवी का भी यह दूसरा विवाह था। उन्होंने बताया कि सुदामा प्रसाद ने अपनी करोड़ों रुपये की संपत्ति का मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) शिवा देवी के नाम किया था तथा इसी बात को लेकर उसकी पहली पत्नी के बेटे पद्मेंद्र, निहाल और ऐलान सिंह यादव शिवा देवी से रंजिश मानते थे। कुशवाहा ने बताया कि चार जनवरी 2014 की शाम शिवा देवी शहर कोतवाली क्षेत्र में झरनागेट स्थित शनि मंदिर के बाहर फूल बेच रही थी, तभी पद्मेंद्र एवं ऐलान मोटरसाइकिल से आये और उन्होंने शिवा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी।
उत्तर कोरिया और रूस के नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर बातचीत कर अपने मजबूत होते संबंधों और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध प्रयासों पर चर्चा की। दोनों देशों के सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। दोनों देशों के नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पुतिन की अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक होनी है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि पुतिन ने मंगलवार को फोन पर बातचीत के दौरान उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा दिखाई गई ‘‘बहादुरी, वीरता और आत्म-बलिदान की भावना’’ की प्रशंसा की। उत्तर कोरिया के बलों ने रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी घुसपैठ को रोकने के लिए रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थी।
केरल में महिला की मौत पर भाजपा ने कार्रवाई की मांग की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल में शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की 23 वर्षीय छात्रा की मौत को ‘‘धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का सबसे बड़ा उदाहरण’’ करार देते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा ने यह मांग ऐसे समय में की है जब छात्रा के परिवार ने यह आरोप लगाया था कि उसके प्रेमी और उसके रिश्तेदारों ने छात्रा पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला था।