13 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: यूक्रेन के सूमी शहर पर रूस के मिसाइल हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत, मुर्शिदाबाद में 300 BSF जवानों के साथ-साथ 5 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती; 3 लोगों की हो चुकी है मौत; रूस ने यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर किया हमला
13 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: यूक्रेन के सूमी शहर में रूस के मिसाइल हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। शहर के कार्यवाहक महापौर ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय निवासी रविवार को जब ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे तब बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला हुआ। महापौर अर्टेम कोबजर ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि पाम संडे के अवसर पर हमारे लोगों को भयावह त्रासदी का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले रूस और यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों ने ऊर्जा संरचना पर हमले रोकने के लिए अमेरिका द्वारा कराए गए संभावित समझौते के उल्लंघन का एक-दूसरे पर आरोप लगाया था।पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ जारी हिंसा को शांत करने के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त बलों की तैनाती का आदेश दे दिया है। आज ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर सुनवाई करते हुए सख्त टिरप्पणी की थी और केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया था। जिसके बाद अब केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बीएसएफ के 300 जवानों के साथ-साथ पांच अतिरिक्ट कंपनियों को तैनात करने का आदेश दिया है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार मुर्शिदाबाद हिंसा में अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से दो पिता-पुत्र हैं। भारत में यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि रूस ने शनिवार को यूक्रेन में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर मिसाइल से हमला किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दूतावास ने आरोप लगाया कि यद्यपि रूस, भारत के साथ "विशेष मित्रता" का दावा करता है, लेकिन वह जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय व्यवसाय को निशाना बना रहा है। यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि आज यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में इसने कहा कि भारत के साथ विशेष मित्रता का दावा करते हुए रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाइयों को नष्ट कर रहा है।
13 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: यूक्रेन के सूमी शहर पर रूस के मिसाइल हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत, मुर्शिदाबाद में 300 BSF जवानों के साथ-साथ 5 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती; 3 लोगों की हो चुकी है मौत; रूस ने यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर किया हमला
.मुर्शिदाबाद हिंसा के बीच सोशल मीडिया पोस्ट पर घिरे युसूफ पठान
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अंतिम चरण में: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
जब से वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित हुआ तभी से हिंसा भड़काई जा रही: योगी आदित्यनाथ
गुजरात: जहरीला पदार्थ खाने से दंपति की मौत, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती
एक अधिकारी ने बताया कि वडाली कस्बे में हुई इस घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वडाली पुलिस थाने के उन निरीक्षक रविराज जोशी ने बताया कि दंपति, उनके दो बेटों और एक बेटी को शनिवार सुबह उल्टियां होने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने एम्बुलेंस बुलाई और परिवार के पांचों सदस्यों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में आठ पाकिस्तानी श्रमिकों की हत्या
अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि, पीढ़ियां याद रखेंगी : पीएम मोदी
पीएम मोदी से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक्स पोस्ट में उस नरसंहार को भारत के स्वतंत्रता संग्राम का काला अध्याय बताया। उन्होंने इसे अंग्रेजी हुकूमत की अमानवीयता की पराकाष्ठा बताया।
