LIVE
आज की ताजा खबर, 12 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज Live: आप किस स्टोरी को 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? पोल में दीजिए अपनी राय
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [भारत बंद] [संसद का बजट सत्र], [नरवणे की किताब] [बांग्लादेश में चुनाव], [डोनाल्ड ट्रंप] [भारत-यूएस ट्रेड डील] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: देश के 10 से ज्यादा व्यापारी एवं किसान संगठनों ने 12 फरवरी को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है। यह भारत बंद सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया गया है। समझा जाता है कि इस भारत बंद से सड़क, रेल और कुछ सरकारी विभाग प्रभावित होंगे। इस भारत बंद के बारे में 10 केंद्रीय व्यापार संघों ने दावा किया है कि उसके इस देशव्यापी हड़ताल में करीब 30 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे। वहीं, आज भी संसद का बजट सत्र जारी रहेगा और इस दौरान भारत-यूएस ट्रेड डील पर चर्चा जारी रह सकती है। बुधवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर इस डील को लेकर हमला बोला था। उधर, बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। अगस्त 2024 में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद यह पहला चुनाव है। देश भर के 300 संसदीय क्षेत्रों में से 299 में सुबह 7:30 बजे (स्थानीय समय) से मतदान शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक चलेगा। वहीं, पिछले महीने ईरान में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई में मरने वालों की संख्या कम से कम 7,002 हो गई है और कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है। अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी, जिसने नवीनतम आंकड़े जारी किए हैं, ईरान में पहले हुई मौतों की गिनती में सटीक रही है। यह मौतों की पुष्टि के लिए ईरान में कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क पर निर्भर करती है। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
- आज व्यापारी एवं किसान संगठनों का भारत बंद
- संसद का बजट सत्र जारी, यूएस-भारत ट्रेड डील पर चर्चा
- बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी
- जमात-ए-इस्लामी ने कहा, भारत से चाहते हैं मजबूत संबंध
- ईरान में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में 7000 की मौत
FEB 12, 2026 13:41 IST
राज्यसभा में खरगे ने कार्यस्थलों पर जाति आधारित भेदभाव को लेकर जताई चिंता
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यस्थलों पर जाति आधारित भेदभाव को लेकर उच्च सदन में चिंता जताई और सरकार से ऐसे मामलों की समयबद्ध जांच का आग्रह किया। शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए खरगे ने कहा कि ओडिशा में एक समुदाय के लोग अपने बच्चों को दलित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बनाए गये भोजन का सेवन नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास की नींव हैं। उन्होंने कहा, ऐसा भेदभाव बच्चों के विकास को प्रभावित करेगा और यह संविधान के अनुच्छेद 21 ए के तहत दिए गए शिक्षा के अधिकार को भी प्रभावित करता है। खरगे ने कहा कि कार्यस्थलों पर जातिगत भेदभाव देश के कई हिस्सों में लगातार सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर जांच की जाती, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था। उन्होंने मध्यप्रदेश के एक मामले का भी जिक्र किया, जहां कुछ साल पहले एक व्यक्ति ने एक आदिवासी व्यक्ति पर कथित तौर पर पेशाब किया था। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में पिछले साल एक दलित सरकारी अधिकारी ने जातिगत भेदभाव के कारण आत्महत्या कर ली थी। खरगे ने कहा कि ये घटनाएं दर्शाती हैं कि जाति आधारित भेदभाव केवल सामाजिक और राजनीतिक जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्यस्थलों में भी मौजूद है। इसका प्रभाव लोगों की गरिमा, करियर में प्रगति और व्यक्तिगत सुरक्षा पर पड़ता है।
FEB 12, 2026 13:14 IST
FEB 12, 2026 13:12 IST
हल्द्वानी में युवक-युवती के शव मिले, हत्या की आशंका
उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को एक युवक और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंडी परिसर के गल्ला मंडी क्षेत्र में मिले इन शवों के सिर को पत्थर से कुचले जाने के निशान हैं और यह देखकर प्रथमदृष्टया लगता है कि उनकी हत्या की गई है।
पुलिस के मुताबिक, युवक और युवती की उम्र करीब 24-25 साल है। शवों के बारे में सूचना मिलने के बाद हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक (नगर) मनोज कत्याल सहित अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कत्याल ने कहा कि प्रथमदृष्टया युवक और युवती की पत्थरों से कुचल कर हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि शवों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है लेकिन मौके से मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कत्याल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, युवक और युवती की उम्र करीब 24-25 साल है। शवों के बारे में सूचना मिलने के बाद हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक (नगर) मनोज कत्याल सहित अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कत्याल ने कहा कि प्रथमदृष्टया युवक और युवती की पत्थरों से कुचल कर हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि शवों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है लेकिन मौके से मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कत्याल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
FEB 12, 2026 13:01 IST
RERA पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी RERA की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह संस्था अपने मूल मकसद से भटक गई है और खरीदारों की बजाय बिल्डरों की मदद करती नजर आती है। कोर्ट ने यहां तक कह दिया कि अब राज्यों को इस संस्था को बनाए रखने या खत्म करने पर गंभीरता से सोचना चाहिए। यह टिप्पणी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने हिमाचल प्रदेश सरकार बनाम नरेश शर्मा मामले की सुनवाई के दौरान की। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा, सभी राज्यों को यह सोचना चाहिए कि RERA संस्था आखिर किसके लिए बनाई गई थी। आज हाल यह है कि यह सिर्फ डिफॉल्ट करने वाले बिल्डरों को राहत देने का काम कर रही है। आम खरीदारों को कोई फायदा नहीं मिल रहा। बेहतर होगा कि इस संस्था को ही खत्म कर दिया जाए। कोर्ट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब देशभर में RERA को लेकर आम लोगों की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। कई मामलों में घर खरीदारों का कहना है कि RERA से राहत मिलने की बजाय उन्हें लंबी कानूनी प्रक्रिया में उलझा दिया जाता है।
FEB 12, 2026 12:32 IST
Ghazipur News: अब गाजीपुर में गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत
गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे–124डी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक बड़ा हादसा जन्म दिया। मंगलवार देर शाम शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास अंडरपास निर्माण के दौरान बने 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 30 वर्षीय रविंद्र पासवान की मौत हो गई। मौके पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और रोशनी की व्यवस्था न होने से हादसा हुआ। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवार रविंद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में जा गिरे। करीब 30 मिनट देरी से मदद मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एडीएम आयुष चौधरी ने माना कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यह दुर्घटना हुई है। प्रशासन ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और मृतक परिवार को शासन से अनुमन्य लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
FEB 12, 2026 11:52 IST
कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार
पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी के. के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी शिवम मिश्रा (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। रविवार को दोपहर करीब तीन बजे पॉश ग्वाल्टोली इलाके में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली इतालवी लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो ने पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी थी।
इस हादसे में घायल हुए लोगों में शामिल ई-रिक्शा चालक मोहम्मद तौफीक (18) ने बाद में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, शिवम के वकील धर्मेंद्र सिंह ने बाद में दावा किया कि तौफीक का आरोपी पक्ष से समझौता हो गया है और अब वह इस मामले में चालक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता। इस मामले में बुधवार को उस समय नया मोड़ आया जब खुद को कार का ड्राइवर बताने वाले मोहन नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया कि दुर्घटना के समय वाहन वही चला रहा था, न कि शिवम मिश्रा। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों से स्पष्ट रूप से साबित होता है कि जब यह हादसा हुआ, उस समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था।
इस हादसे में घायल हुए लोगों में शामिल ई-रिक्शा चालक मोहम्मद तौफीक (18) ने बाद में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, शिवम के वकील धर्मेंद्र सिंह ने बाद में दावा किया कि तौफीक का आरोपी पक्ष से समझौता हो गया है और अब वह इस मामले में चालक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता। इस मामले में बुधवार को उस समय नया मोड़ आया जब खुद को कार का ड्राइवर बताने वाले मोहन नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया कि दुर्घटना के समय वाहन वही चला रहा था, न कि शिवम मिश्रा। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों से स्पष्ट रूप से साबित होता है कि जब यह हादसा हुआ, उस समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था।
FEB 12, 2026 11:48 IST
Samastipur News: बदमाशों ने महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ ने एक को पीटकर मार डाला
बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज में देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में पप्पू पासवान और रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुरानी अदावत के चलते यह हमला हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
FEB 12, 2026 11:18 IST
इटली ने नए प्रवासी विधेयक को मंजूरी दी
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली रूढ़िवादी सरकार ने अवैध आव्रजन से निपटने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी है जिसके तहत इतालवी तटों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासी पोतों के लिए नौसैनिक नाकाबंदी लगाए जाने का प्रावधान भी शामिल है। इस विधेयक को बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई। अब इस पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा किए जाने और इसे मंजूरी दिए जाने की आवश्यकता है। इसी के बाद यह विधेयक प्रभावी हो सकेगा। इस नए विधेयक के तहत सीमाओं पर कड़ी निगरानी और यूरोपीय एजेंसियों के साथ सहयोग का प्रावधान भी शामिल है। यह विधेयक प्रवासन और शरण संबंधी नए यूरोपीय संघ समझौते को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद पारित किया गया है। इस विधेयक में ऐसे नए अधिकार शामिल हैं, जो इटली के क्षेत्रीय जल में प्रवेश की कोशिश करने वाले प्रवासियों के जहाजों पर इटली के अधिकारियों को कुछ शर्तों के तहत नौसैनिक नाकेबंदी लगाने में सक्षम बनाएंगे।
FEB 12, 2026 10:44 IST
FEB 12, 2026 10:32 IST
सूडान में नील नदी में यात्री नौका पलटी, कम से कम 15 लोगों की मौत
सूडान में नील नदी में एक यात्री नौका पलट जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सकों के एक समूह ने यह जानकारी दी। देश में जारी युद्ध पर नजर रखने वाले चिकित्सकों के समूह सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 27 लोगों को लेकर जा रही नौका उत्तरी नील नदी प्रांत में डूब गई। समूह ने कहा कि कम से कम 15 लोगों के शव बरामद किए गए हैं तथा स्थानीय निवासी एवं बचाव दल अब भी कम से कम छह अन्य लोगों की तलाश कर रहे थे। उसने बताया कि छह लोगों को बचा लिया गया।
FEB 12, 2026 10:15 IST
दिल्ली के गाजीपुर में कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) टोल प्लाजा के पास एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा को दुर्घटना की सूचना सुबह 7:05 बजे मिली। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार में सवार पांच लोग दिल्ली लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
FEB 12, 2026 10:13 IST
ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अमेरिका इस देश तथा अन्य उन देशों को कोयले के निर्यात में वृद्धि करेगा जिनके साथ उसने व्यापार समझौते किए हैं। ट्रंप ने चैंपियन ऑफ कोल शीर्षक वाले एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को कहा, और हमारे नेतृत्व में हम एक विशाल ऊर्जा निर्यातक बन रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में ही हमने जापान, कोरिया, भारत और अन्य के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौते किए हैं ताकि हमारे कोयला निर्यात को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा, हम अब दुनिया भर में कोयला निर्यात कर रहे हैं और हमारे कोयले की गुणवत्ता को दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है। अमेरिका और भारत ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वे व्यापार पर एक अंतरिम समझौते की रूपरेखा पर पहुंच गए हैं जिसके तहत नयी दिल्ली सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं, खाद्य एवं कृषि उत्पादों की एक व्यापक श्रृंखला पर शुल्क समाप्त करेगी या घटाएगी और अगले पांच साल में 500 अरब अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी उत्पादों की खरीद करेगी।
FEB 12, 2026 09:52 IST
लाखों मजदूर और किसानों के अधिकारों पर चोट: राहुल गांधी
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने श्रमिकों और किसानों के भविष्य से संबंधित फैसला लेते समय उनकी आवाजों को अनदेखा किया है। राहुल ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब उनकी बात सुनेंगे या वह किसी की जकड़ में हैं। राहुल का मोदी सरकार पर यह हमला उनके उस आरोप के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को पूरी तरह से आत्मसमर्पण बताया था और कहा था कि इसमें भारत की ऊर्जा सुरक्षा अमेरिका को सौंप दी गई और किसानों के हितों से समझौता किया गया। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल ने कहा, आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद करने सड़कों पर हैं। मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा। और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आखिरी सहारा भी छिन सकता है। जब उनके भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, उनकी आवाज को नजरअंदाज किया गया। राहुल ने कहा, क्या मोदी जी अब सुनेंगे? या उन पर किसी तरह की पकड़ इतनी मजबूत हो गई है? मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और संघर्षों के साथ मजबूती से खड़ा हूं।
FEB 12, 2026 09:01 IST
संसद का बजट सत्र जारी, हंगामे के आसार
आज भी संसद का बजट सत्र जारी रहेगा और इस दौरान भारत-यूएस ट्रेड डील पर चर्चा जारी रह सकती है। बुधवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर इस डील को लेकर हमला बोला था। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट भी किया था। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश को अमेरिका के हाथों बेच दिया है।
FEB 12, 2026 09:00 IST
ईरान में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में 7000 की मौत
पिछले महीने ईरान में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई में मरने वालों की संख्या कम से कम 7,002 हो गई है और कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है। अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी, जिसने नवीनतम आंकड़े जारी किए हैं, ईरान में पहले हुई मौतों की गिनती में सटीक रही है। यह मौतों की पुष्टि के लिए ईरान में कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क पर निर्भर करती है। मरने वालों की संख्या में धीमी बढ़ोतरी इसलिए नजर आ रही है क्योंकि एजेंसी धीरे-धीरे सूचनाओं की पुष्टि कर पा रही है, और ईरान के अंदर के लोगों से संचार अभी भी मुश्किल है।
FEB 12, 2026 09:00 IST
जमात-ए-इस्लामी ने कहा, भारत से चाहते हैं मजबूत संबंध
बांग्लादेश में आज चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में बांग्लादेश की आठ पार्टियां हिस्सा ले रही हैं। चुनाव से पहले जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने कहा है कि अगर चुनाव में जीत हासिल कर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह भारत के साथ 'मजबूत, सम्मानजनक और पारस्परिक रूप से लाभकारी’ संबंध बनाने के लिए काम करेगी। रहमान ने आम चुनाव की पूर्व संध्या पर ढाका में संवाददाताओं के एक समूह के साथ बैठक के दौरान ये टिप्पणियां कीं।
रहमान ने राष्ट्रीय एकता, समान नागरिकता और भारत सहित पड़ोसी देशों के साथ रचनात्मक संबंधों पर बल दिया। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख ने कहा, 'हम अपने पड़ोसी देशों और दुनियाभर के मित्रों के साथ सकारात्मक और बेहतर संबंध स्थापित करना चाहते हैं। भारत हमारा निकटतम पड़ोसी है और यह हमारी प्राथमिकता बना रहेगा। हमारा लक्ष्य संघर्ष उत्पन्न करना नहीं, बल्कि विकास और शांति के लिए साझेदारी का निर्माण करना है। इसके लिए आपसी सम्मान और विश्वास अत्यंत आवश्यक हैं।
रहमान ने राष्ट्रीय एकता, समान नागरिकता और भारत सहित पड़ोसी देशों के साथ रचनात्मक संबंधों पर बल दिया। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख ने कहा, 'हम अपने पड़ोसी देशों और दुनियाभर के मित्रों के साथ सकारात्मक और बेहतर संबंध स्थापित करना चाहते हैं। भारत हमारा निकटतम पड़ोसी है और यह हमारी प्राथमिकता बना रहेगा। हमारा लक्ष्य संघर्ष उत्पन्न करना नहीं, बल्कि विकास और शांति के लिए साझेदारी का निर्माण करना है। इसके लिए आपसी सम्मान और विश्वास अत्यंत आवश्यक हैं।
FEB 12, 2026 09:00 IST
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी
Bangladesh Election: बांग्लादेश में महत्वपूर्ण आम चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। अगस्त 2024 में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद यह पहला चुनाव है। देश भर के 300 संसदीय क्षेत्रों में से 299 में सुबह 7:30 बजे (स्थानीय समय) से मतदान शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होने की उम्मीद है। एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया गया है। 13वें संसदीय चुनाव एक जटिल 84-सूत्रीय सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ-साथ आयोजित किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है और लगभग 10 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है - जो देश के चुनावी इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। यह मुकाबला मुख्य रूप से बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच है, क्योंकि हसीना की अब भंग हो चुकी अवामी लीग अनुपस्थित है। मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने पिछले वर्ष अवामी लीग को भंग कर दिया था और उसे चुनाव लड़ने से रोक दिया था।
FEB 12, 2026 08:59 IST
आज व्यापारी एवं किसान संगठनों का भारत बंद
देश के 10 से ज्यादा व्यापारी एवं किसान संगठनों ने 12 फरवरी को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है। यह भारत बंद सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया गया है। समझा जाता है कि इस भारत बंद से सड़क, रेल और कुछ सरकारी विभाग प्रभावित होंगे। इस भारत बंद के बारे में 10 केंद्रीय व्यापार संघों ने दावा किया है कि उसके इस देशव्यापी हड़ताल में करीब 30 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) के महासचिव अमरजीत कौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का भारत बंद पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और व्यापक होगा।
