Aaj Ki Taza Khabar: मंत्रिमंडल ने 2027 की जनगणना के लिए मंजूरी दी, कांग्रेस की बैठक से शशि थरूर ने बनाई दूरी
दिल्ली ब्लास्ट केस: 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए 5 आरोपी
शशि थरूर ने राहुल की बैठक से बनाई दूरी
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर एक बार फिर पार्टी बैठक में शामिल नहीं हुए। इस बार लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह बैठक बुलाई थी जिसमें पार्टी के लोकसभा सांसदों ने हिस्सा लिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शशि थरूर ने अपनी अनुपलब्धता के बारे में पहले ही नेतृत्व को सूचित कर दिया था।मंत्रिमंडल ने 2027 की जनगणना के लिए मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने भारत की जनगणना 2027 के संचालन के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जनगणना कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जो अपनी तरह की पहली डिजिटल जनगणना होगी।जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके तहत अप्रैल से सितंबर 2026 तक मकानों की सूची बनाने और आवास जनगणना का काम होगा; और फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के बर्फ से ढके दूर दराज के क्षेत्रों के लिए जनगणना कवायद सितंबर 2026 में होगी।Aaj Ki Taza Khabar: अमृतसर में कई प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की आई धमकी
पंजाब में अमृतसर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल मैनेजमेंट को ईमेल से धमकी दी गई है।
पुलिस अभी इस मामले पर कुछ नहीं बोल रही लेकिन जानकारी के अनुसार कई और स्कूलों को धमकी की ईमेल आई हैं। स्कूल प्रबंधन ने पैरेंट्स से कहा है कि अपने बच्चों को स्कूल से ले जाएं।
Aaj Ki Taza Khabar: जामताड़ा से ऑनलाइन फ्रॉड का हुआ भंडाफोड़
दिल्ली के सेंट्रल जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए जामताड़ा (झारखंड) से एक तकनीकी ठग को गिरफ्तार किया है आरोपी उमेश कुमार राजक पीड़ितों के मोबाइल फोन पर FUD (Fully Undetected) कस्टमर सपोर्ट APK इंस्टॉल करवाकर उनका फोन रिमोटली कंट्रोल कर लेता था
शिकायतकर्ता से भी बिजली कनेक्शन कटने का डर दिखाकर ऐसा ही APK इंस्टॉल करवाया गया, जिसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल की पूरी एक्सेस लेकर ₹1,20,999 की ठगी कर ली
Aaj Ki Taza Khabar: प्रयागराज में 44 दिनों तक चलेगा माघ मेला
उत्तर प्रदेश में संगमनगरी प्रयागराज में अगले साल होने वाला माघ मेला सिर्फ आस्था का ही नहीं, बल्कि भगवा रंग की भव्यता का भी गवाह बनने जा रहा है।पांटून पुल भगवा रंग से रंगे जा रहे हैं तो वहीं पवित्र नदियों की लहरों पर भगवा रंग में लहराती नावें त्रिवेणी संगम की भव्यता को और बढ़ाएंगी।
भगवा रंग त्याग, बलिदान, साहस, वीरता, ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। ये रंग माघ मेले के प्रायश्चित और मोक्ष पर केंद्रित होने का भाव दिखाता है। ये साधु-संतो के वस्त्रों और भगवान हनुमान से जुड़ाव से भी मेल खाता है।
Aaj Ki Taza Khabar: पीएम नरेंद्र मोदी का तीन देशों का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने मध्य-पूर्व और अफ्रीकी देशों के कूटनीतिक दौरे पर निकलेंगे। वे 15 से 18 दिसंबर के दौरान जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा करेंगे। यह यात्रा क्षेत्रीय सुरक्षा, ऊर्जा, निवेश और रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विदेशी मंत्रालय ने बताया कि विज़िट के दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों पर चर्चा हो सकती है।Aaj Ki Taza Khabar: दादरी अखलाक लिंचिंग केस: ट्रायल कोर्ट आज करेगा समीक्षा
दादरी में 2015 में हुए चर्चित अखलाक लिंचिंग प्रकरण में ट्रायल कोर्ट आज सुनवाई करेगा। पिछले कई महीनों से केस की प्रगति धीमी रही है, और आज की सुनवाई में अदालत गवाहों की स्थिति और आगे की प्रक्रिया पर गौर करेगी। इस मामले को देश में मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून की बहस के एक बड़े उदाहरण के तौर पर देखा जाता है।आज की ताजा खबर लाइव: राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले पर आज होगी सुनवाई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता के आरोप से जुड़ा मामला आज एक बार फिर कोर्ट के सामने होगा। मामले में दायर याचिका पर आज की सुनवाई राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह मुद्दा समय-समय पर सियासी टकराव का कारण बनता रहा है। अदालत आज आरोपों की वैधता और आगे की कार्यवाही पर विचार करेगी।अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
VIDEO: 'एक नई उम्मीद जगी...', सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी ने नेहरू को किया याद; पढ़कर सुनाया ऐतिहासिक भाषण
'लोकतंत्र में अधिकारों की रक्षा जरूरी, आत्मविश्वास वाली सत्ता असहमति का करती है सम्मान', थरूर का मोदी सरकार पर तंज
'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
© 2026 Times Horizon Private Limited
