आज की ताजा खबर, 11 नवंबर, 2022 : क्या इस बार जीतेंगे नंदलाल, हिमाचल में शनिवार को वोटिंग
झारखंड विधानसभा में नौकरियों में 77% आरक्षण का बिल पास
Jharkhand reservation bill: झारखंड विधानसभा में स्थानीयता और आरक्षण से जुड़े दो महत्वपूर्ण बिल पारित किए गए। 1932 के खतियान के आधार पर राज्य में स्थानीयता की नीति तय करने और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण 14% से बढ़ा कर 27% करने के फैसले के साथ विभिन्न वर्गों के लिए कुल आरक्षण 77% करने का संशोधन बिल ध्वनिमत से पास कर दिया। पूरी खबर पढ़ेंGujarat Election: BJP ने जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी और अमित शाह सहित पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल का नाम शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ेंAAP ने MCD चुनाव के लिए राजेंद्र गौतम को बनाया स्टार प्रचारक
आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। पार्टी के स्टार प्रचारकों में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल , दिल्ली सरकार में उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पार्टी के बड़े नाम शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ेंभारत में निवेश के लिए निवेशकों का आज अभूतपुर्व विश्वास : पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरू में कहा कि आज पूरी दुनिया में, भारत में निवेश के लिए जो अभूतपुर्व विश्वास बना है उसका बहुत बड़ा लाभ कर्नाटक को भी मिल रहा है। पिछले 3 साल जब पूरी दुनिया कोविड से प्रभावित रही तब कर्नाटक में लगभग 4 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ। बेंगलुरु अंतराष्ट्रीय शहर है। इसे हमें अपनी विरासत को संवारते हुए आधुनिक आधारभूत संरचना से समृद्ध करना है और ये सभी के प्रयास से ही संभव है।राजीव गांधी हत्याकांड के 6 दोषी रिहा
राजीव गांधी हत्याकांड में आजीवन सजा काट रहे 6 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी नलिनी और पी रविचंद्रन समेत 6 दोषियों की रिहाई करने के संबंध में फैसला सुनाया है।छात्र ने छुट्टी के लिए बुंदेलखंडी में लिखा मजेदार पत्र
सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Post) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते। वहीं, कुछ मामलों को देखकर यूजर दंग रह जाते हैं। मामला जो भी हो लोग जमकर चटकारे लेते हैं। इस कड़ी में एक मजेदार पत्र वायरल (Viral Letter) हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके लगाएंगे।सहवाग ने भारतीय टीम के सेलेक्शन पर उठाए सवाल
भारत के बाहर होने के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने ऑस्ट्रेलिया में रोहित ब्रिगेड के प्रदर्शन की आलोचना की है। इस लिस्ट में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने टीम सेलेक्शन पॉलिसी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों का द्विपक्षीय सीरीज के दौरान आराम करना जारी है, जिससे युवा प्लेयर्स को मैदान पर उतरने का मौका मिलता है।क्या इस बार जीतेंगे नंदलाल?
हिमाचल की रामपुर सीट पर हमेशा से चुनाव दिलचस्प रहा है, लेकिन इस बार बिना वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस (Congress) के लिए कई चुनौतियां सामने हैं। इस सीट पर वीरभद्र सिंह की तूती बोलती थी। कहा जाता है कि कांग्रेस को इस सीट को जीतने के लिए सिर्फ एक दिन का प्रचार चाहिए होता है। वो एक दिन वीरभद्र सिंह इस क्षेत्र में आते और कांग्रेस उम्मीदवार यहां से चुनाव जीत जाते, लेकिन पिछले तीन बार से लगातार इस सीट से विधायक बनने वाले नंद लाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि इस बार वीरभद्र सिंह उनके साथ नहीं हैं, उनके निधन के बाद से यह सीट जीतना काफी मुश्किल हो सकता है।निचली एवं शीर्ष अदालत में ज्ञानवापी केस की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के उस हिस्से की सुरक्षा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई करेगा जहां कथित तौर पर एक शिवलिंग पाया गया था। 12 नवंबर को समाप्त होने वाले संरक्षण के अंतरिम आदेश के साथ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने गुरुवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़ से अनुरोध किया कि वह पहले के आदेश को जारी रखने के लिए अपने आवेदन की सुनवाई के लिए तत्काल तिथि प्रदान करें। बता दें कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के साथ साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट और जिला अदालत वाराणसी में भी सुनवाई होनी है।यूपी: मदरसों के सर्वे में हुआ खुलासा
यूपी के बहराइच में मदरसे के सर्वे (Madarsa survey)का काम पूरा हो गया है जिले में इस सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है पूरे जिले में कुल मदरसों की संख्या 792 है जिसमें 491 मदरसे गैर मान्यता मतलब अवैध रूप से चलते पाए गए है जिसमे सबसे ज्यादा नानपारा( madarsa in nanpara area) तहसील इंडोनेपाल बार्डर के क्षेत्र में 107 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मदरसे चलते पाए गए हैं।सिसोदिया समेत दूसरे आरोपियों ने 140 फोन बदले
दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी वैसे तो अब अस्तित्व में नहीं है। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह मसला संवेदनशील हो चुका है। बीजेपी एक तरफ जहां हर रोज आम आदमी पार्टी की सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर आरोप लगा रही है तो दूसरी तरफ आप भी बीजेपी पर एक से बढ़कर एक आरोप लगा रही है। इन सबके बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा दावा किया है कि डिजिटल साक्ष्यों को मिटाने के लिए करीब 140 फोन बदले।रूस-यूक्रेन जंग: मध्यस्थता के सवाल पर जयशंकर बोले
रूस और यूक्रेन के बीच जंग(Russia-Ukraine conflict) में एक नया मोड़ तब आया जब रूस ने खेरोसान शहर से हटने का फैसला लेते हुए हट गई। पुतिन के इस कदम को अमेरिका जहां जंग के अंत का आगाज मान रहा है वहीं कुछ देश इसे उनकी रणनीति बता रहे हैं। इन सबके बीच इस तरह की खबरें आती रहीं हैं कि भारत को मध्यस्थता करनी चाहिए।वायु प्रदूषण की स्थिति में पहले से राहत
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति में पहले से कुछ सुधार हुआ है। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' से 'खराब' श्रेणी में आने के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) आज स्थिति की समीक्षा करेगा। आयोग ग्रैप के तीसरे चरण (बहुत खराब) के तहत दिल्ली-एनसीआर में प्रतिबंध हटाने पर फैसला ले सकता है।देश को आज मिलने जा रही पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
देश को आज पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। यह ट्रेन बेंगलुरु होते हुए चेन्नई से मैसुरु जाएगी। यह दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। प्रधानमंत्री मोदी आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं।बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने का फायदा मिला
मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर और एलेक्स हेल्स को आस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने का फायदा मिला जिन्होंने गुरूवार को टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत पर 10 विकेट की दबदबे भरी जीत दर्ज करने में मदद की।सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला
हिमाचल प्रदेश की जनता के बीच लोकप्रिय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोला। हर रैली में जनता से मुखातिब होकर उन्होंने राम मंदिर, हर घर तिरंगा, कोरोना में फ्री में टेस्ट, वैक्सीन व राशन के जरिए केंद्र व राज्यों में भाजपा सरकारों के कार्यों की चर्चा की तो 55 वर्ष में कांग्रेस की नाकामियों को लोगों के सामने रखा।हार्दिक पटेल को भाजपा ने दी मुश्किल सीट
हार्दिक पटेल ने भले ही कांग्रेस से अपना सियासी सफर शुरू किया हो, लेकिन चुनावी सफर वह भाजपा से शुरू करने जा रहे हैं। भाजपा ने उन्हें पटेलों के गढ़ और कांग्रेस के मजबूत किले विरामगाम से टिकट दिया है।'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ
कारगिल युद्ध में पाकिस्तानियों से लड़ने पहुंच गए थे नाना पाटेकर, 60 दिनों तक इंडियन आर्मी की 'क्विक रिएक्शन टीम' में रहे
बेंगलुरु में SIR के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन: CJP को सपोर्ट करने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- Gyanesh, it’s done bro
प्रियंका पर महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का आरोप, BJP ने कहा-मारपीट की दुकान चला रहे भाई-बहन, Video
विवेक एक्सप्रेस से गायब असम की 20 वर्षीय लड़की का शव आंध्र प्रदेश में मिला; आखिरी कॉल में कहा था- मुझे बहुत डर लग रहा है
© 2026 Times Horizon Private Limited
