LIVEआज की ताजा खबर हिंदी न्यूज : महाकुंभ मेला क्षेत्र 'नो व्हीकल जोन' घोषित, राहुल के खिलाफ मानहानि मामले में 24 फरवरी को अगली सुनवाई
11 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। परिवादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब 24 फ़रवरी को मामले में अदालत सुनवाई करेगी जहां गवाह से जिरह होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय फ्रांस दौरा चल रहा है। इस दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पेरिस में आयोजित डिनर में पीएम मोदी का गले मिलकर स्वागत किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी कि सभी बंधकों को शनिवार दोपहर तक रिहा करें, नहीं तो इजरायल-हमास सीजफायर को रद्द करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई होगी। महाराष्ट्र के ठाणे में एक लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक महिला यात्री के मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार रात आठ बजकर 12 मिनट पर कलवा स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-कल्याण उपनगरीय ट्रेन में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज : महाकुंभ मेला क्षेत्र 'नो व्हीकल जोन' घोषित, राहुल के खिलाफ मानहानि मामले में 24 फरवरी को अगली सुनवाई
11 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। परिवादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब 24 फ़रवरी को मामले में अदालत सुनवाई करेगी जहां गवाह से जिरह होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय फ्रांस दौरा चल रहा है। इस दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पेरिस में आयोजित डिनर में पीएम मोदी का गले मिलकर स्वागत किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी कि सभी बंधकों को शनिवार दोपहर तक रिहा करें, नहीं तो इजरायल-हमास सीजफायर को रद्द करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई होगी। महाराष्ट्र के ठाणे में एक लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक महिला यात्री के मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार रात आठ बजकर 12 मिनट पर कलवा स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-कल्याण उपनगरीय ट्रेन में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
- PM मोदी का फ्रांस में भव्य स्वागत।
- ग्वाटेमाला में बस पुल से नीचे गिरी।
- ग्वाटेमाला बस हादसे में 51 की मौत।
- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई।
मेरे आंकड़े गलत हुए तो इस्तीफा दे दूंगा: जगदंबिका पाल
भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल ने भारत की आर्थिक विकास दर की तुलना दुनिया की कुछ अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से करते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि यदि उनके आंकड़े गलत हुए तो वह माफी मांगेंगे और सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए पाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था का पुनरुत्थान हो रहा है। उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से लोकसभा सदस्य ने कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत है। उन्होंने पड़ोसी देशों और कई अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर की तुलना भारत की विकास दर से की।
LoC पर दो जवान शहीद
Army Jawan Martyred: जम्मू के अखनूर में नियंत्रण रेखा पर एक धमाके में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं। एक जवान घायल भी हुआ है। हमले में दोनों जवानों की हालत गंभीर थी और उन्हें उन्नत इलाज के लिए हवाई मार्ग से ले जाया गया था। लेकिन दोनों जवानों की जान नहीं बच सकी। सीमा पर गश्त के दौरान अखनूर सेक्टर के लालेली में संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोट में दोनों जवान शहीद हुए। घटना के बाद सैन्य जवान इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस संबंध में सेना ने सूचना देते हुए कहा कि व्हाइट नाइट कोर दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है और श्रद्धांजलि देता है।
सोशल मीडिया के विनियमन के लिए कानून बनाया जाए: शिवसेना सांसद ने लोकसभा में मांग उठाई
शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने मंगलवार को लोकसभा में मांग उठाई कि सोशल मीडिया के विनियमन के लिए एक कानून बनाया जाए और ओटीटी मंचों पर आपत्तिजनक सामग्री को नियंत्रित किया जाए। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की हाल में सामने आई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जारी विवाद का हवाला देते हुए महाराष्ट्र के ठाणे से सांसद म्हास्के ने कहा कि सरकार को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा इस्तेमाल की जा रही भाषा पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने शून्यकाल में कहा, सोशल मीडिया और ओटीटी मंचों पर विषयवस्तु को नियंत्रित किए जाने की जरूरत है। शिवसेना सांसद ने मांग की कि इलाहाबादिया के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और सोशल मीडिया पर सामग्री के विनियमन के लिए कड़ा कानून लागू किया जाना चाहिए।
भारत-पाक सीमा के करीब खेत से ग्लॉक पिस्तौल दो मैगजीन बरामद
पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट खेत से एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार शाम को तलाशी अभियान चलाया और फिरोजपुर के कामलेवाला गांव से सटे एक खेत से एक ग्लॉक पिस्तौल, दो मैगजीन और 35 ग्राम संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि पिस्तौल, मैगजीन और नशीले पदार्थ पीले रंग की टेप की मदद से चिपकाए गए थे ।
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ीं मुश्किलें
आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम उनकी तलाशी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही खान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ जामिया नगर में अपराध शाखा के ऑपरेशन में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज की है।
यहां पढ़ें पूरी खबरभारत-मिस्र के सैनिकों का संयुक्त अभ्यास ‘साइक्लोन' राजस्थान में शुरू
भारत और मिस्र की सेनाओं की ‘स्पेशल फोर्स’ का संयुक्त अभ्यास सोमवार को राजस्थान के ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ में शुरू हुआ। एक सैन्य प्रवक्ता के अनुसार अभ्यास 23 फरवरी तक चलेगा। सैन्य प्रवक्ता कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि ‘स्पेशल फोर्स’ के संयुक्त अभ्यास ‘साइक्लोन’ का तीसरा संस्करण महाजन में शुरू हुआ। शर्मा के अनुसार यह अभ्यास वार्षिक कार्यक्रम है, जो बारी-बारी से भारत और मिस्र में आयोजित किया जाता है। अभ्यास का पिछला संस्करण जनवरी 2024 में मिस्र में आयोजित हुआ था। एक बयान के मुताबिक इस अभ्यास में भारतीय सैन्य दल की तरफ से ‘स्पेशल फोर्स’ की दो बटालियनों के 25 सदस्य शामिल होंगे। मिस्र का दल भी 25 सदस्यीय होगा।
मैं महाकुंभ गई हूं, वहां सब ठीक है: हेमा मालिनी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन की व्यवस्था से जुड़े विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि वहां सबकुछ ठीक है और वह खुद वहां जाकर यह देख चुकी हैं। उन्होंने बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से अब यमुना नदी की सफाई को लेकर उम्मीद की किरण दिख रही है। हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘यह (यमुना की सफाई) मोदी की गारंटी है।’’ उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा ने कहा, ‘‘मैं उत्तर प्रदेश से सांसद हूं, जहां भारत की महान सांस्कृतिक परंपरा का महाकुंभ चल रहा है।’’
उन्होंने कहा कि वह महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताती हैं। मशहूर अभिनेत्री ने विपक्षी सदस्यों की टोका-टोकी के बीच कहा, ‘‘वहां सबकुछ ठीक है, मैं वहां गई हूं।’’
चित्रकूट में पानी के गड्ढे में डूबने से मजदूर की दो बेटियों की मौत
चित्रकूट जिले की सदर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के नजदीक मंगलवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक मजदूर दो बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सदर कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोहल्ला बलदाऊ गंज में रेलवे स्टेशन में कमरे और बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर पानी इकट्ठा किया गया है। मंगलवार को दोपहर इसके पानी में डूबकर वहीं मजदूरी कर रहे मजदूर नीलू की दो बेटियों संध्या उर्फ कल्ली (सात) और सुधा (तीन) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गड्ढे से दोनों बच्चियों के शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
पंजाबः भारत-पाक सीमा के करीब एक खेत से ग्लॉक पिस्तौल, दो मैगजीन बरामद
पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट खेत से एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार शाम को तलाशी अभियान चलाया और फिरोजपुर के कामलेवाला गांव से सटे एक खेत से एक ग्लॉक पिस्तौल, दो मैगजीन और 35 ग्राम संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि पिस्तौल, मैगजीन और नशीले पदार्थ पीले रंग की टेप की मदद से चिपकाए गए थे ।
हिमाचल के श्रद्धालुओं की बस पलटी, 15 लोग घायल
सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला से आए श्रद्धालुओं की पर्यटक बस एक पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें सवार 15 यात्री घायल हो गए।
बस में कुल 22 यात्री सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को बचा लिया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया गया। घायलों में अंजना शर्मा, चंद्रकांता, लक्ष्मी, गीता देवी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला श्रद्धालु सुषमा भारद्वाज को आंतरिक चोटों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया है।
‘परीक्षा पे चर्चा’ में अपना अनुभव बताएंगी दीपिका पादुकोण, पीएम मोदी ने शेयर किया प्रोमो
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 8वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में छात्रों से बात करती नजर आएंगी। पीएम ने एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री छात्रों से बात करती नजर आईं। एक्स हैंडल पर ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे एपिसोड के प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, “एग्जाम वॉरियर्स के चर्चा किए जाने वाले सबसे आम विषयों में से एक मानसिक स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती है, इसलिए इस साल की ‘परीक्षा पे चर्चा’ में इस विषय पर विशेष रूप से एक एपिसोड है, जो कल 12 फरवरी को प्रसारित होगा।” पीएम मोदी ने अभिनेत्री के एपिसोड में शामिल होने की जानकारी देते हुए आगे लिखा, “हमारे साथ दीपिका पादुकोण हैं, जो इस विषय के बारे में बहुत भावुक हैं और इस पर बात कर रही हैं। शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में दीपिका न केवल अपने अनुभव को शेयर करती हैं, बल्कि वह छात्रों को यह भी बताती नजर आईं कि इस समस्या से बाहर कैसे निकलें। दीपिका खुद मानसिक स्वास्थ्य की समस्या की शिकार रह चुकी हैं। इससे पहले दीपिका ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 8वें संस्करण में ‘मानसिक स्वास्थ्य’ पर छात्रों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इंस्टाग्राम पर प्रोमो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। दीपिका पादुकोण मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अक्सर लोगों को जागरूक करती नजर आती हैं। ऐसे में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।
बिहार में विपक्ष का गठबंधन चुनाव तक नहीं रह पाएगा : सांसद राजेश वर्मा
एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने विपक्ष की एकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष कितना एक है, यह लोकसभा चुनाव के समय भी पता चला, दिल्ली चुनाव में भी पता चल गया और आने वाले बिहार चुनाव में यह गठबंधन रहेगा या नहीं, यह भी पता चल जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के महागठबंधन को पहले खुद तय कर लेना चाहिए कि उसमें कौन है और कौन नहीं है। आने वाले समय में विपक्ष गठबंधन के एक-दो घटक दल तो एनडीए के साथ आ जाएंगे और जो बचेंगे, उनमें आपसी सिर-फुटौव्वल शुरू हो जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने मंगलवार को कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा और एनडीए 225 सीटों के साथ पूरी तरह से सत्ता में आएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी पार्टी हारी जरूर है, लेकिन हमने 50 हजार से ज्यादा वोट लाए हैं। हमारा संगठन और मजबूत हुआ है।
'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस चला रही जॉइंट ऑपरेशन
आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम उनकी तलाशी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही खान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ जामिया नगर में अपराध शाखा के ऑपरेशन में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। सोमवार को क्राइम ब्रांच ने एक अपराधी को पकड़ने के लिए जामिया क्षेत्र में छापेमारी की थी, लेकिन विधायक अमानतुल्लाह खान की मदद से अपराधी शाहबाज खान भागने में सफल रहा। पुलिस का आरोप है कि खान और उनके समर्थकों ने जानबूझकर कानून प्रवर्तन प्रयासों में हस्तक्षेप किया, जिसके परिणामस्वरूप अपराधी फरार हो गया।
महाकुंभ जा रही तीन महिला श्रद्धालुओं की अज्ञात वाहन से कुचलने से मौत
प्रयागराज जिले के उतरांव थाना अंतर्गत नागनाथपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मंगलवार को महाकुंभ में स्नान करने जा रहीं तीन श्रद्धालुओं की अज्ञात वाहन से कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उतरांव थाने के थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नागनाथपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह साढ़े पांच बजे एक पेट्रोल पंप पर बस रोक दी गई जिसमें से कई श्रद्धालु नीचे उतर गए। इसी दौरान तीन महिलाएं सड़क पर बने डिवाइडर के पास चली गईं।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में दो महीने के लिए ड्रोन पर प्रतिबंध
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्रोन के भंडारण, उपयोग और परिवहन पर दो महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। ड्रोन के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है ताकि राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा इनका इस्तेमाल न किया जा सके। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। वहीं, विभिन्न सरकारी विभागों को मानचित्रण, सर्वेक्षण, निर्माण कार्यों की निगरानी और कृषि जैसे कार्यों के लिए ड्रोन का उपयोग करने से पहले उचित अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है।
अमरनाथ यात्रा से पहले आपदा संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश
जम्मू-कश्मीर सरकार ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले दोनों मार्गों पर आपदा संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्य सचिव अटल दुल्लू ने श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की 14वीं उच्च स्तरीय समिति की बैठक में अनंतनाग और गांदरबल के उपायुक्तों को यह निर्देश दिए। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा के लिए सोमवार को यह बैठक आयोजित की गई थी। अमरनाथ गुफा में स्थित प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन के लिए पिछले साल 5.12 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि अनंतनाग जिले में 48 किमी लंबे परंपरागत नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग पर आपदा संभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जाए और इन क्षेत्रों में तंबू (टेंट) न लगाया जाए।
पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय राज शर्मा का निधन
उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय राज शर्मा का सोमवार देर रात को नोएडा के कैलाश अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उनके बेटे यश शर्मा ने यह जानकारी दी। यश ने बताया कि 1966 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रहे शर्मा कई बीमारियों से ग्रस्त थे। उन्हें 25 जनवरी को गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी थी और वह मधुमेह तथा रक्तचाप से भी पीड़ित थे।
भगवंत मान ने आप की पंजाब इकाई में असंतोष के कांग्रेस के दावों को खारिज किया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई में असंतोष के कांग्रेस के दावे को खारिज किया और कहा कि उनके नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं। उनकी यह टिप्पणी पार्टी की पंजाब इकाई में असंतोष की अटकलों के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में मुख्यमंत्री मान, पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक किए जाने के बाद आई। मान ने कहा कि बैठक के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब के सभी मंत्रियों और विधायकों को धन्यवाद दिया। कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाल में दावा किया था कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के 30 से अधिक विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और पाला बदल सकते हैं।
सरकार के आदेश के बाद ‘इंडिया गॉट लैटेंट' के विवादास्पद एपिसोड को ‘ब्लॉक' किया गया
सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘इंडिया गॉट लैटेंट’ के उस एपिसोड को ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां थीं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों वाले ‘इंडिया हैज लैटेंट’ एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है।’’ हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी के बाद उन्हें हर तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर सोमवार को उनकी यह टिप्पणी खूब प्रसारित हुई। बीयरबाइसेप्स’ के नाम से मशहूर यूट्यूबर ने बाद में अपने अपनी इस चूक के लिए माफी मांगी और यह भी कहा कि उन्होंने शो के निर्माताओं से विवादास्पद खंड को हटाने के लिए कहा है।
उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन' सरकार कर रही है ‘डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था में कथित खामियों और कई स्थानों पर यातायात जाम होने का हवाला देते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि वहां की तस्वीरें देखकर सनातन धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति को बहुत दुख पहुंचा है। उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ‘डबल ब्लंडर’ कर रही है। यादव ने आरोप लगाया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बजट में कोई रोडमैप नहीं दिखाई देता है। उन्होंने अमेरिका से वापस भेजे गए ‘अवैध’ भारतीय प्रवासियों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘क्या पिछले 10 बजट इसलिए बनाए गए थे कि दुनिया यह देखे कि भारत के लोग हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बांधकर भेजे गए।’’