देश

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस चला रही जॉइंट ऑपेरशन

Amanatullah Khan: ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने के आरोप में ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसके बाद से उनकी तलाश जारी है।

Image

अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस चला रही जॉइंट ऑपेरशन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम उनकी तलाशी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही खान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ जामिया नगर में अपराध शाखा के ऑपरेशन में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

बीएनएस की कई धाराओं में दर्ज हुई FIR

सोमवार को क्राइम ब्रांच ने एक अपराधी को पकड़ने के लिए जामिया क्षेत्र में छापेमारी की थी, लेकिन विधायक अमानतुल्लाह खान की मदद से अपराधी शाहबाज खान भागने में सफल रहा। पुलिस का आरोप है कि खान और उनके समर्थकों ने जानबूझकर कानून प्रवर्तन प्रयासों में हस्तक्षेप किया, जिसके परिणामस्वरूप अपराधी फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अमानतुल्लाह खान पर दर्ज की गई एफआईआर में धारा 221, 132 और 121(1) सहित संबंधित बीएनएस धाराओं का हवाला दिया गया है। पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच शाहबाज खान को गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन चला रही थी, जिस पर हत्या के प्रयास का आरोप था और वह घोषित अपराधी भी था। जब अमानतुल्ला खान ने मामले में हस्तक्षेप किया, तो पुलिस अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन उसके बाद आप नेता और पुलिस टीम के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस हंगामे के बीच शाहबाज खान पुलिस की गिरफ्त से भागने में सफल रहा।

इस दौरान यह भी आरोप लगा है कि आप नेता और उनके समर्थकों ने पुलिस पर हमला भी किया। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि झगड़े के बाद दो पुलिस अधिकारियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। इस घटना के बाद पुलिस ने विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की और अब कानूनी कार्यवाही जारी है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमानतुल्ला खान ने ओखला सीट से भाजपा के मनीष चौधरी को 23639 वोटों के अंतर से हराया था। खान को कुल 88392 वोट मिले थे, जबकि चौधरी को 65304 वोट मिले थे। यह खान की ओखला से लगातार तीसरी जीत थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article