LIVE
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 10 November) Live: सोनिया गांधी की आत्मकथा आज हो रही लॉन्च...Nvidia CEO के खिलाफ FBI जांच शुरू
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 10 नवंबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [Nvidia चीनी जासूस] [सोनिया गांधी किताब] [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [जेनसेन ह्वांग] [पवन कल्याण] [ज्ञानेश कुमार] [SIR विवाद] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की संस्मरण आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नबंवर को रिलीज हो रही है। इस किताब में इटली के शुरुआती दिनों से लेकर राजीव गांधी के साथ प्यार, पारिवारिक उतार-चढ़ाव और भारतीय राजनीति के कई ऐतिहासिक संदर्भों की अनकही कहानियां दर्ज हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला (Anna Konidela) ने शादी के 13 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा कर दी है। उधर, ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ पर शिकंजा कसने लगा है। डेमोक्रेट के साथ रिपब्लिकन भी हेगसेथ डिफेंस सेक्रेटरी पद से हटाना चाहते हैं। डेमोक्रेट सीनेटर चक शूमर ने हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग लाने की मांग की है। उधर, एनविडिया (Nvidia) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसेन ह्वांग (Jensen Huang) से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले ने पूरी टेक और राजनीतिक दुनिया में हलचल मचा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में जेनसेन ह्वांग का बचाव किया है। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
- सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ आज हो रही रिलीज
- आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम औपवन कल्याण पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला अलग हुए
- ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Nvidia के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसेन ह्वांग का बचाव किया
NOV 10, 2026 08:41 IST
Nvidia के CEO जेनसेन ह्वांग के खिलाफ एफबीआई जांच, ट्रंप ने किया बचाव
एनविडिया (Nvidia) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेनसेन ह्वांग (Jensen Huang) से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले ने पूरी टेक और राजनीतिक दुनिया में हलचल मचा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में जेनसेन ह्वांग का बचाव किया है और कहा है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिस महिला के साथ उनके संबंध थे, वह कथित तौर पर चीनी जासूस हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि एफबीआई एनवीडिया के सीईओ जेनसेन ह्वांग के उस महिला के साथ अफेयर की जांच कर रही है, जिस पर चीनी सरकार की एजेंट होने का आरोप है। ट्रंप ने यह भी कहा कि हुआंग को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह महिला जासूसी में शामिल है। व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आज सुबह हुआंग से बात की थी और उन्हें विश्वास है कि एनवीडिया प्रमुख ठीक हैं। ट्रंप ने कहा, मुझे पता है कि एफबीआई किसी और मामले के सिलसिले में इसकी जांच कर रही है, और मुझे लगता है कि वह ठीक हैं। मैंने आज उनसे बात की, बस यह जानने के लिए कि वह ठीक हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह महिला जासूस है।
NOV 10, 2026 08:40 IST
पवन कल्याण और पत्नी हुए अलग
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला (Anna Konidela) ने शादी के 13 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा कर दी है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों और टॉलीवुड में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। देर रात जारी एक आधिकारिक संयुक्त बयान में इस जोड़े ने अपने अलग होने की पुष्टि की है।
NOV 10, 2026 08:39 IST
पीट हेगसेथ पर शिकंजा कसने लगा
ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ पर शिकंजा कसने लगा है। डेमोक्रेट के साथ रिपब्लिकन भी हेगसेथ डिफेंस सेक्रेटरी पद से हटाना चाहते हैं। डेमोक्रेट सीनेटर चक शूमर ने हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग लाने की मांग की है। वहीं, हेगसेथ 180 दिनों बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अमेरिकी सीनेटर शूमर ने ईरान युद्ध को लेकर उन पर गंभीर विफलता का आरोप लगाया है। शूमर ने कहा कि अमेरिकी सीनेट को हेगसेथ के खिलाफ मुकदमा चलाकर उन्हें पद से हटाना चाहिए। वहीं, रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने भी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन नेतृत्व के विरोध के बावजूद हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है।
NOV 10, 2026 08:39 IST
सोनिया गांधी की आत्मकथा आजा रिलीज
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की संस्मरण आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नबंवर को रिलीज हो रही है। इस किताब में इटली के शुरुआती दिनों से लेकर राजीव गांधी के साथ प्यार, पारिवारिक उतार-चढ़ाव और भारतीय राजनीति के कई ऐतिहासिक संदर्भों की अनकही कहानियां दर्ज हैं। किताब के रिलीज होने से पहले ही राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी जिंदगी, गांधी परिवार, निजी संघर्षों और देश की राजनीति से जुड़े कई अहम घटनाक्रमों को अपने नजरिए से सामने रखने की कोशिश की है। किताब की बातों को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हुआ है।
