आज की ताजा खबर, 10 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? पढ़ें- आज की दूसरी बड़ी खबरें
-नरवणे की किताब नहीं हुई है प्रकाशित
-सर्जियो गोर की पार्टी में एस जयशंकर, पीयूष गोयल
-अमेरिका ने बांग्लादेश पर ट्रैरिफ घटाया
-आज संसद में बजट सत्र के दौरान हंगामे के आसार
जयपुर से दो जापानी पर्यटक लापता : राजस्थान पुलिस
राजस्थान की राजधानी जयपुर में घूमने आए दो जापानी पर्यटकों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अशोक नगर के थाना प्रभारी मोती लाल शर्मा ने बताया कि इन पर्यटकों द्वारा किराए पर ली गई टैक्सी के चालक ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों पुरुष पर्यटक नयी दिल्ली से जयपुर आए थे और सात फरवरी को एक होटल में रुके। टैक्सी का चालक दोनों पर्यटकों को शनिवार रात अशोक नगर थाना क्षेत्र के एक रेस्तरां ले गया लेकिन वे टैक्सी में वापस नहीं आए।
उन्होंने कहा, "चालक ने रविवार सुबह तक पर्यटकों का इंतजार किया लेकिन उन्होंने उससे संपर्क नहीं किया। वे अपने होटल भी नहीं पहुंचे जिसके बाद टैक्सी चालक ने पुलिस थाने जाकर सोमवार को शिकायत दर्ज कराई।"
थाना प्रभारी के अनुसार इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
फिल्म ‘घूसखोर पंडत' का नाम बदला जाएगा : नेटफ्लिक्स ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा
’नेटफ्लिक्स इंडिया’ ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ’घूसखोर पंडत’ का नाम बदल दिया जाएगा।नेटफ्लिक्स ने यह बयान न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव के सामने दिया, जो फिल्म के ’आपत्तिजनक’ और ’बदनाम करने वाले’ नाम की वजह से इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे।
न्यायमूर्ति कौरव ने कहा, ’’निर्माता ने फिल्म का नाम ’घूसखोर पंडत’ से बदलकर दूसरा नाम रखने का सोच-समझकर फैसला किया है, जो फिल्म की कहानी और मकसद को ज्यादा सही तरह से दिखाता है।’’
नेटफ्लिक्स के वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि फिल्म का संपादन किया जा रहा है और यह एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है, और फिल्म के नाम की वजह से ’अनजाने में रुकावटें’ आईं, जो फिल्म के कंटेंट से मेल नहीं खाती है।
अदालत को बताया गया कि सभी प्रचार सामग्री को हटा लिया गया है।
किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 10, 2026
POLL में भाग लीजिए👉 https://t.co/b2vXyao05S #ChakraViewWithSumitAwasthi के साथ बताइए अपनी राय #ChakraView @awasthis pic.twitter.com/mtBulBnkof
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की हालत में तेजी से सुधार : डॉक्टर
सीने में संक्रमण के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये गये राकांपा (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार तेजी से ठीक हो रहे हैं। डॉक्टरों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।राज्यसभा के 85 वर्षीय सदस्य शरद पवार ने सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें सोमवार दोपहर पुणे जिले के बारामती कस्बे स्थित उनके आवास से रूबी हॉल क्लिनिक लाया गया था।
अस्पताल के चिकित्सक और न्यासी डॉ. साइमन ग्रांट ने बताया कि शरद पवार तेजी से ठीक हो रहे हैं।
नेतृत्व परिवर्तन मुद्दे पर कांग्रेस आलाकमान का निर्णय अंतिम : सिद्धरमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री पद में बदलाव के मुद्दे पर कांग्रेस आलाकमान का जो भी फैसला होगा उसे अंतिम माना जाएगा और वह नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए दिल्ली नहीं जा रहे हैं और केवल तभी जाएंगे जब उन्हें आलाकमान द्वारा बुलाया जाएगा।
सिद्धरमैया अपने उप मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार डी. के. शिवकुमार द्वारा दिन में ही इससे पहले की गई टिप्पणियों का जवाब दे रहे थे।
शिवकुमार ने कहा था कि नेतृत्व के मुद्दे पर उन्हें ’’कोई भ्रम नहीं है’’, क्योंकि उन्होंने और सिद्धरमैया ने कांग्रेस आलाकमान की उपस्थिति में इस मामले पर चर्चा की है।
मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ’’मैं अभी इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा और आलाकमान का फैसला अंतिम होगा। आपके द्वारा अनावश्यक प्रश्न पूछने का कोई फायदा नहीं।’’
पत्रकारों द्वारा यह कहे जाने पर कि वे केवल ये पूछ रहे थे कि शिवकुमार ने क्या कहा तो स्पष्ट रूप से परेशान सिद्धरमैया ने कहा, ’’अगर उन्होंने कुछ कहा है, तो आप उनसे पूछें। मुझे नहीं पता। मैं आलाकमान के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’
यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह दिल्ली नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ’’बिना बुलाए मैं क्यों जाऊं? मेरे यहां काम है, बजट तैयार करने का काम है। अगर मुझे बुलाया जाएगा तो मैं जाऊंगा।’’
शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच सत्ता संघर्ष एक बार फिर सामने आ गया है। सिद्धरमैया के पुत्र और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) यतिंद्र ने पिछले सप्ताह इस बात पर जोर दिया था कि उनके पिता अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और पार्टी आलाकमान ने इस संबंध में संकेत दे दिए हैं।
कांग्रेस सरकार द्वारा 20 नवंबर 2025 को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा हिस्सा पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री पद में संभावित बदलाव की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान तेज हो गई है।
हिमंत शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों को 'दुर्भावनापूर्ण' बताया; मानहानि का मुकदमा किया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा हाल में एक प्रेस वार्ता में लगाए गए आरोपों को मंगलवार को "दुर्भावनापूर्ण" करार दिया और कहा कि उन्होंने उनके (कांग्रेस नेताओं के) खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।यहां चार फरवरी को एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दावा किया था कि पार्टी की "जांच" से पता चला है कि "राज्य भर में मुख्यमंत्री और उनके परिवार द्वारा लगभग 12,000 बीघा जमीन पर कब्जा किया गया है।"
शर्मा ने ’एक्स’ पर कहा,"आज मैंने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ प्रेस वार्ता के माध्यम से मेरे खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक आरोप लगाने के लिए 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है।"
संवाददाता सम्मेलन के दौरान गोगोई के आरोपों के कुछ घंटों बाद, शर्मा ने घोषणा की कि वह "झूठे और दुर्भावनापूर्ण" बयान देने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
गोगोई ने सोमवार को एक अन्य पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री पर अपने वीडियो के माध्यम से मुसलमानों के खिलाफ "नरसंहार भड़काने" का भी आरोप लगाया था।
किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 10, 2026
POLL में भाग लीजिए👉 https://t.co/2eiC2DaidH #ChakraViewWithSumitAwasthi के साथ बताइए अपनी राय #ChakraView @awasthis pic.twitter.com/5aw88xwWGI
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी सारंग लखानी से तय
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले का विवाह नागपुर के एक उद्योगपति के बेटे सारंग लखानी से तय हुआ है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले के बेटे विजय सुले ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रेवती और सारंग की एक तस्वीर साझा करते हुए बधाई संदेश पोस्ट किया और लिखा, "रेवती और सारंग को बधाई।’’
कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे ने भी सोशल मीडिया पर इसी तरह का बधाई संदेश और तस्वीर साझा की।
रेवती सुले ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की है और इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से लोक प्रशासन में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की।
सारंग लखानी वर्तमान में अपने पिता के स्वामित्व वाली कंपनी ’विश्वराज ग्रुप’ में कार्यकारी निदेशक हैं। वह एक बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं और उन्होंने अमेरिका के कोलंबिया बिजनेस स्कूल से प्रबंधन की पढ़ाई की है।
इस बीच, सुप्रिया सुले के पिता एवं राकांपा (शप) के अध्यक्ष शरद पवार को छाती में संक्रमण की शिकायत के बाद सोमवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजस्थान में मौसम शुष्क रहने एवं तापमान बढ़ने का अनुमान
राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने एवं तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने मंगलवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में (31.2 डिग्री सेल्सियस) और सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली में (5.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।
इसके अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है हालांकि एक कमजोर परिसंचरण तंत्र के कारण कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
इसके साथ ही राज्य के अधिकतर भागों में आगामी चार से पांच दिन तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
असम: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के कथित वीडियो को लेकर भाजपा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
कांग्रेस की असम इकाई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के एक कथित विवादित वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पार्टी के विधायक शिवमणि बोरा और दिगंत बर्मन ने गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का एक कथित वीडियो भारतीय जनता पार्टी की असम इकाई ने सात फरवरी को अपने आधिकारिक ’एक्स’ खाते से साझा किया था जिसमें शर्मा को राइफल से दो लोगों की ओर निशाना साधते हुए देखा जा सकता है -जिनमें से एक ने टोपी पहनी है और दूसरे ने दाढ़ी रखी है।
वीडियो के कैप्शन में ’प्वाइंट-ब्लैंक शॉट’ लिखा हुआ था।
व्यापक राजनीतिक विरोध के बाद वीडियो को हटा लिया गया।
शर्मा ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस वीडियो की जानकारी नहीं है।
वहीं, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री पर अपने वीडियो के माध्यम से मुसलमानों के खिलाफ "नरसंहार उकसाने" का आरोप लगाते हुए पुलिस से स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया था।
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कार्यभार संभाला
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने पति एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के 13 दिन बाद मंगलवार को राज्य सचिवालय मंत्रालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया।उपमुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सीट ग्रहण करते समय उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे के अलावा उनके बेटे पार्थ पवार भी मौजूद थे।
यह पल राज्य नेतृत्व के लिए एक मार्मिक परिवर्तन वाला था। सुनेत्रा पवार मंगलवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगी। यह अजित पवार की मृत्यु के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक है।
वह 23 फरवरी को होने वाले बजट सत्र के लिए कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में भी भाग लेंगी। राकांपा नेता अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
आयरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
हाल के खराब प्रदर्शन और दो प्रमुख तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड आधुनिक क्रिकेट की सबसे मजबूत तेज गेंदबाजी इकाइयों में से एक हैं और ऑस्ट्रेलिया को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उनकी कमी खलेगी।
जहां कमिंस और हेज़लवुड चोटों के कारण बाहर हो गए, वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रारूप से संन्यास ले लिया है।
उनकी अनुपस्थिति में नाथन एलिस तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर सकते हैं, लेकिन उन पर भी चोट का साया मंडरा रहा है। हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बिग बैश लीग (बीबीएल) के फाइनल से बाहर रहने के बाद से उन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।
अनुभवी लेग स्पिनर एडम ज़म्पा कमर की चोट से उबरकर टूर्नामेंट में प्रवेश कर रहे हैं। उपमहाद्वीप की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ज़म्पा टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।
ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2022 में यह टूर्नामेंट जीता था। पिछली बार उसकी टीम सेमीफाइनल में भारत से हार गई थी।
आयरलैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत ग्रुप चरण में उसके प्रदर्शन को सुनिश्चित करने में काफी मददगार साबित हो सकती है।
पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में आयरलैंड को ग्रुप बी के अपने पहले मैच में टूर्नामेंट के सह-मेजबान श्रीलंका से 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था और अब उसे ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
आयरलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे जीत हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
आयरलैंड की टीम में 15 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले टी20 विश्व कप में भी खेले थे। उसकी टीम में टिम टेक्टर, बेन कैलिट्ज़ और मैथ्यू हम्फ्रीज़ नए खिलाड़ी हैं।
आयरलैंड इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नौवीं बार भाग ले रहा है। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 और 2022 में रहा था जब उसने पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी। आयरलैंड निश्चित तौर पर इससे प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा।
दिल्ली: ख्याला में चाकूबाजी की घटना
ख्याला में कल रात कम्युनिटी सेंटर C ब्लॉक के पास खुली जगह में चाकू मारने की घटना हुई। रात करीब 8.45 बजे PCR कॉल मिली। नाबालिग पीड़ित को गुरु गोबिंद सिंह हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। उसके पेट में चाकू मारा गया था। पीड़ित के पिता एक टेलर हैं। उनके दो और भाई हैं - एक बड़ा और एक छोटा।इस मामले में दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। उनका कहना है कि यह घटना झगड़े की वजह से हुई। दोनों CCL स्कूल ड्रॉपआउट हैं। एक के पिता अब नहीं रहे, उसकी मां हाउस हेल्प का काम करती है। दूसरे के माता-पिता फैक्ट्री में काम करते हैं।
त्रिलोकपुरी इलाके में चाकू मारने का मामला
दिल्ली पुलिस ने त्रिलोकपुरी इलाके में हुए चाकू मारकर हत्या के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों यामिन और यासीन को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुए आपसी विवाद के दौरान हुई थी, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।दिल्ली में कारोबारी में हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली
दिल्ली में कारोबारी में हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। कल बवाना में हुई थी प्लास्टिक कारोबारी वैभव गांधी की हत्या। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रणदीप मलिक का आया पोस्ट। पोस्ट में लिखा ये बीच में एंट्री कर रहा था इसलिए एग्जिट कर दिया।संसद भवन में इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक
संसद भवन में इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक शुरू। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, टीएमसी से शताब्दी राय समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव सहित इंडिया ब्लॉक के कई नेता मौजूद। लोकसभा और राज्यसभा की रणनीति तय की जा रही है।जन नायकन के मेकर केस वापस लेंगे
विजय की जन नायकन के प्रोड्यूसर ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी रिट पिटीशन वापस लेने के लिए ऑफिशियली अप्लाई किया है। मद्रास हाई कोर्ट रजिस्ट्री को दिए एक लेटर में, प्रोड्यूसर ने कन्फर्म किया कि उन्होंने लीगल लड़ाई जारी रखने के बजाय फिल्म को रिवाइजिंग कमिटी के सामने ले जाने का ऑप्शन चुना है।पिटीशन आज जस्टिस पीटी आशा के सामने पेश होने वाली है, जिसे खास तौर पर वापस लेने के लिए मार्क किया गया है। यह KVN प्रोडक्शंस LLP के वकील, विजयन सुब्रमण्यम के एक कदम के बाद हुआ है, जिन्होंने ऑफिशियली बताया कि उनके क्लाइंट अब केस को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।
लैटम-GPT का लॉन्च
कई लैटिन अमेरिकी देश आज लैटम-GPT लॉन्च करने वाले हैं, जो इस इलाके का पहला बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैंग्वेज मॉडल है। इसे एक ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट के तौर पर डेवलप किया गया है, इसका मकसद AI एक्सेसिबिलिटी को बढ़ाना और लैटिन अमेरिका की खास कल्चरल और भाषाई विविधता को दिखाना है।इस प्रोजेक्ट को चिली का नेशनल सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (CENIA) 30 से ज्यादा रीजनल इंस्टीट्यूशन के साथ मिलकर चला रहा है। लैटम-GPT पर काम जनवरी 2023 में शुरू हुआ था, जिसे रीजनल डेवलपमेंट बैंक CAF और Amazon Web Services (AWS) का सपोर्ट मिला। यह मॉडल लामा 3 टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसे रीजनल सुपरकंप्यूटिंग फैसिलिटी और क्लाउड सिस्टम, दोनों का इस्तेमाल करके ट्रेन किया गया है, जिसमें चिली में यूनिवर्सिटी ऑफ तारापाका के सिस्टम भी शामिल हैं।
सेशेल्स के प्रेसिडेंट और उनकी पत्नी ताजमहल घूमने जाएंगे
सेशेल्स के प्रेसिडेंट पैट्रिक हर्मिनी और उनकी पत्नी वेरोनिक हर्मिनी आज आगरा में मशहूर ताजमहल घूमने जाएंगे। आगरा डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस और ASI ने ताजमहल घूमने की पूरी तैयारी कर ली है।सेशेल्स के प्रेसिडेंट पैट्रिक हर्मिनी 5 फरवरी को भारत पहुंचे। उनका दौरा 10 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने अक्टूबर 2025 में सेशेल्स का प्रेसिडेंट पद संभाला था। प्रेसिडेंट बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है।
NCP (SP) लीडर अजीत पवार प्लेन क्रैश पर डिटेल्स बताएंगे
NCP (SP) लीडर रोहित पवार बारामती के पास हुए प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत से जुड़े प्लेन क्रैश पर डिटेल्स बताएंगे।प्रेजेंटेशन में खास तौर पर यह बताया जाएगा कि क्रैश क्यों और कैसे हुआ, जिसमें टेक्निकल एक्सपर्ट्स, पायलट्स और एविएशन स्पेशलिस्ट्स की राय शामिल होगी, जिन्होंने इस घटना पर चिंता जताई है।
क्रैश में एक चार्टर्ड लियरजेट 45 शामिल था, जो बारामती टेबल-टॉप एयरस्ट्रिप पर खराब विजिबिलिटी के बीच लैंड करने की कोशिश कर रहा था। इसमें अजीत पवार और उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कन्फर्म किया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और DGCA ने ब्लैक बॉक्स रिकवर कर लिया है और अभी टेक्निकल एनालिसिस कर रहे हैं।
ऑस्कर नॉमिनीज लंच
98वां ऑस्कर नॉमिनीज लंच 10 फरवरी को होगा। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह सालाना प्राइवेट इवेंट, साल के ऑस्कर कंटेंडर्स को एक सेलिब्रेटरी लंच और सभी नॉमिनीज की 'क्लास फोटो' लेने की परंपरा के लिए एक साथ लाएगा।यह लंच सभी 24 कैटेगरी के नॉमिनीज के लिए एक आरामदायक, नॉन-कॉम्पिटिटिव गैदरिंग का काम करता है, जिसमें बड़े स्टार्स से लेकर बिहाइंड-द-सीन्स क्राफ्ट्सपर्सन तक, मेन सेरेमनी से पहले अपनी अचीवमेंट का जश्न मनाने के लिए शामिल होते हैं।
इस साल उम्मीद है कि 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के टॉप नॉमिनीज शामिल होंगे, जैसे माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स), लियोनार्डो डिकैप्रियो (वन बैटल आफ्टर अनदर), टिमोथी चालमेट (मार्टी सुप्रीम), एम्मा स्टोन (बुगोनिया), और जेसी बकले (हैमनेट)।
रोनाल्ड हीथ को 1989 के मर्डर के लिए फ्लोरिडा में फांसी दी जाएगी
रोनाल्ड पामर हीथ को शुक्रवार शाम 6:00 बजे फ्लोरिडा स्टेट जेल में जानलेवा इंजेक्शन से फांसी दी जाएगी। यह 2026 में फ्लोरिडा में पहली फांसी है, पिछले साल राज्य में 19 फांसी के मॉडर्न-एरा रिकॉर्ड के बाद।हीथ को फर्स्ट-डिग्री मर्डर, हथियारों के साथ डकैती और न्यूयॉर्क के एक ट्रैवलिंग सेल्समैन माइकल शेरिडन की जालसाजी का दोषी ठहराया गया था। 24 मई, 1989 को हीथ और उनके भाई, केनेथ, गेन्सविले के एक बार में शेरिडन से मिले। वे उसे मारिजुआना पीने के बहाने एक जंगली इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उसे लूट लिया।
कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक, हीथ ने शिकार के चाकू से शेरिडन की गर्दन पर वार किया और उसका गला काटने की कोशिश की। जब चाकू बहुत तेज निकला, तो उसने अपने भाई को शेरिडन के सिर में दो बार गोली मारने का ऑर्डर दिया।
ओमान में आज ईरान-अमेरिका वार्ता
ईरान के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मंगलवार को ओमान की यात्रा करेंगे। मध्य पूर्व का यह सल्तनत तेहरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच इस्लामी गणराज्य के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही वार्ता में मध्यस्थता कर रहा है, जिसका उद्देश्य अमेरिका द्वारा संभावित हमले को रोकना है। ईरान की संसद के पूर्व अध्यक्ष और अब देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी, पिछले सप्ताह मस्कट में अमेरिकियों के साथ हुई अप्रत्यक्ष वार्ता के पहले दौर पर अपने देश की प्रतिक्रिया लेकर जाएंगे। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, लारीजानी वार्ता के मुख्य मध्यस्थ ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात करेंगे। आईआरएनए ने वार्ता को "महत्वपूर्ण" बताया, लेकिन लारीजानी क्या संदेश लेकर जाएंगे, इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। ईरान और अमेरिका ने पिछले सप्ताह ओमान में परमाणु वार्ता की थी। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को तेहरान में आयोजित शिखर सम्मेलन में राजनयिकों को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि ईरान यूरेनियम संवर्धन करने की अपनी शर्त पर अडिग रहेगा। यह मुद्दा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ विवाद का प्रमुख विषय है, जिन्होंने 12 दिवसीय ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जून में ईरानी परमाणु स्थलों पर बमबारी की थी। इस युद्ध ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच परमाणु वार्ता के पिछले दौर को बाधित कर दिया था।ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की अमेरिका को चेतावनी
अमेरिका के साथ युद्ध की धमकियों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस बात से साफ इनकार कर दिया कि तेहरान वाशिंगटन के साथ बातचीत में यूरेनियम संवर्धन को कभी भी छोड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में सैन्य तैनाती से हमें डर नहीं लगता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को धमकी देने और यह कहने के बाद कि एक विशाल सैन्य बेड़ा ईरान की ओर तेजी से, पूरी ताकत, उत्साह और उद्देश्य के साथ बढ़ रहा है, अराघची ने कहा कि तेहरान किसी भी आक्रामकता का तुरंत और जोरदार जवाब देने के लिए तैयार है। शनिवार को अराघची ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका हमला करता है तो ईरान खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगा। अराघची ने अल जजीरा को बताया कि अमेरिकी धरती पर हमला करना संभव नहीं होगा, लेकिन हम क्षेत्र में उनके ठिकानों को निशाना बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे; बल्कि, हम उनमें स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे। इन दोनों में बहुत बड़ा अंतर है।अमेरिका ने बांग्लादेश पर ट्रैरिफ घटाया
अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते के तहत 19 प्रतिशत कम टैरिफ हासिल किया है, जिसके तहत अमेरिकी सामग्री से निर्मित कुछ वस्त्रों और परिधानों को छूट मिलेगी। एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ने अमेरिकी बाजार में अमेरिकी कपास और कृत्रिम रेशों से बने बांग्लादेश के कुछ वस्त्रों और परिधानों पर शून्य पारस्परिक शुल्क ( Reciprocal Tariff) लागू करने के लिए एक तंत्र स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई है। अमेरिका समर्थक रुख के लिए जाने जाने वाले यूनुस ने कहा कि यह समझौता पिछले साल अप्रैल से शुरू हुई नौ महीने की बातचीत के बाद हुआ है। इस बीच, अमेरिकी वित्त विभाग या ट्रंप प्रशासन के किसी भी कार्यालय ने इस घटनाक्रम पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। वाणिज्य सचिव महबूबुर रहमान के अनुसार, समझौते के तहत बांग्लादेश के प्रमुख निर्यात-आय वाले तैयार वस्त्रों (RMG), जो अमेरिका से आयातित कपास और सिंथेटिक रेशों से बने होते हैं, पर शून्य पारस्परिक शुल्क लागू होगा।सर्जियो गोर की पार्टी में एस जयशंकर, पीयूष गोयल
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार शाम अपने आवास पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें राजनयिक समुदाय, व्यापार जगत और भारत व संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख साझेदारों के नेता शामिल हुए। गोर के आवास पर आयोजित इस स्वागत समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून और भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हरवे डेल्फिन भी उपस्थित थे। गोर ने भारत-अमेरिका साझेदारी की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, आज रात मैंने अपने घर पर भारत के प्रिय मित्रों, राजनयिक समुदाय, व्यापार जगत के नेताओं और अमेरिका के साझेदारों के साथ एक सौहार्दपूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया। हमारे देशों के नए व्यापार ढांचे और गहन रणनीतिक संबंधों के बीच, असली जादू इन व्यक्तिगत क्षणों में होता है - जहां विश्वास, विचार और साझा भविष्य की चिंगारी भड़कती है। एस जयशंकर, पीयूष गोयल और उपस्थित 75 से अधिक राजदूतों को विशेष धन्यवाद। भारत और अमेरिका के बीच असीम संभावनाओं के लिए शुभकामनाएं!नरवणे की किताब नहीं हुई है प्रकाशित
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) ने सोमवार को कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के प्रकाशन अधिकार उसके पास हैं। अनधिकृत प्रतियां लीक होने की खबरों के बीच कंपनी ने स्पष्ट किया कि पुस्तक अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है। यह स्पष्टीकरण दिल्ली पुलिस द्वारा डिजिटल और अन्य प्रारूपों में पांडुलिपि के कथित अवैध प्रसार के संबंध में एफआईआर दर्ज करने के बाद आया है। एक बयान में पब्लिशिंग हाउस ने स्पष्ट किया कि पुस्तक की कोई भी प्रति - प्रिंट या डिजिटल रूप में लोगों को जारी नहीं की गई है। प्रकाशक ने एक बयान में कहा, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह स्पष्ट करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के प्रकाशन अधिकार हमारे पास हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है।'मोदी विरोध में क्या आप भारत की खिलाफत करेंगे?' मस्क का समर्थन करने पर तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी से पूछा
‘ट्रंप को खुश करने का नहीं मिला फायदा’, जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा?
'हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे...', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर क्यों कसा तंज फिर दी ये नसीहत
'लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं सांसदों को हिरासत में लेना, बातचीत से इंकार करना', मार्च पर सरकार के तरीके पर पायलट ने जताई चिंता
अभी सच सामने आना बाकी...धाकड़ अभिनेता नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ? डोना पाउला स्थित घर से जुड़ा सस्पेंस, केस दर्ज
© 2026 Times Horizon Private Limited
