आज की ताजा खबर, 1 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: सुप्रीम कोर्ट ने 'उम्मीद' पोर्टल पर वक्फ संपत्ति के विवरण अपलोड करने की समयसीमा बढ़ाने से इनकार किया
- संसद का शीतकालीन सत्र आज से हुआ शुरू
- चक्रवात 'दितवाह' कमजोर होकर गहरे अवदाब में तब्दील हुआ
- इमरान खान की पार्टी के नेता इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे
- ट्रंप ने नेशनल गार्ड के एक सदस्य के परिवार को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने 'उम्मीद' पोर्टल पर वक्फ संपत्ति के विवरण अपलोड करने की समयसीमा बढ़ाने से इनकार किया
लोकसभा में हंगामे के बीच मणिपुर में जीएसटी कानून में संशोधन बिल पास
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बहस की मांग को लेकर विपक्षी दलों के लगातार हंगामे के बीच सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे के बीच, मणिपुर में जीएसटी कानून में संशोधन लागू करने संबंधी विधेयक संक्षिप्त चर्चा के बाद पारित कर दिया गया। इस मुद्दे पर अध्यादेश के स्थान पर यह विधेयक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दिन में पहले पेश किया गया था। राज्य में राष्ट्रपति शासन है, इसलिए संसद इस कानून को पारित करने के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग कर रही है। दोपहर लगभग 2.20 बजे दिन भर के लिए स्थगित होने से पहले, सदन में सुबह और दोपहर में प्रश्नकाल के दौरान दो बार कार्यवाही स्थगित हुई। शीतकालीन सत्र के पहले दिन, जिसमें 15 बैठकें होंगी, लगातार व्यवधान देखा गया। कई विपक्षी सदस्य इस मुद्दे पर बहस की मांग करते हुए, "SIR" के नारे लगाते और विरोध करते हुए आसन के समक्ष आ गए। शून्यकाल के 12 मिनट के दौरान, सीतारमण ने 2025-2026 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के अलावा तीन विधेयक पेश किए।बांग्लादेश: बेगम खालिदा जिया की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर पूर्व पीएम
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार अभी भी उनका इलाज एवरकेयर हॉस्पिटल के कोरोनरी केयर यूनिट में चल रहा है। 23 नवंबर को उन्हें भर्ती कराया गया था। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, बीएनपी के उपाध्यक्ष एडवोकेट अहमद आजम खान ने सोमवार को बताया, बेगम जिया की हालत फिर से क्रिटिकल हो गई है। वह रविवार रात से वेंटिलेशन सपोर्ट पर हैं। हाल ही में उन्हें विदेश भेजने की भी तैयारी थी लेकिन लगातार बिगड़ती तबियत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एयरलिफ्ट न कराने की हिदायत दी थी। शनिवार देर रात बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खालिदा जिया की सेहत को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह नाजुक स्थिति में बनी हुई हैं। 80 साल की पूर्व प्रधानमंत्री कई बीमारियों से जूझ रही हैं, जिनमें दिल की समस्याएं, डायबिटीज, आर्थराइटिस, लिवर सिरोसिस और किडनी की परेशानी शामिल हैं।पश्चिम बंगाल में बीएलओ के विरोध प्रदर्शन के बीच सीईओ कार्यालय के बाहर तनाव
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के बाहर सोमवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब बीएलओ अधिकार रक्षा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन किया, नारे लगाए और पुलिस बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। यह ठीक उसी समय हुआ, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी और कई विधायक निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ निर्धारित बैठक के लिए वहां पहुंचे। समिति के सदस्य बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के लिए बेहतर कार्य स्थितियों की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से सीईओ कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने दोपहर को अपना आंदोलन तेज कर दिया। पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के दौरे से पहले इलाके की घेराबंदी कर दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और भाजपा प्रतिनिधिमंडल को निशाना बनाते हुए वापस जाओ के नारे लगाए। समूह के धरने को लेकर अधिकारियों ने पहले कहा था कि इसमें वास्तविक बीएलओ की सीमित भागीदारी देखी गई थी, लेकिन सोमवार को इसने गति पकड़ी और इसमें अतिरिक्त समर्थक जुटे और उन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तीखी बहस हुई, जो कार्यालय के बाहर एकत्र हुए थे।मदनी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता ने की शिकायत दर्ज कराने की मांग
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विनीत जिंदल ने जमीअत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष महमूद मदनी के हालिया बयान को खतरनाक और साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए गंभीर बताते हुए भोपाल के पुलिस आयुक्त को शिकायत भेजी है। अधिवक्ता जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा है कि मदनी द्वारा कई मंचों पर दिए गए बयान न केवल लोगों की भावनाओं को भड़काते हैं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और संवैधानिक संस्थाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। शिकायत में इन बयानों की व्यापक जांच और FIR दर्ज करने की मांग की गई है।सुप्रीम कोर्ट ने 'उम्मीद' पोर्टल पर वक्फ संपत्ति के विवरण अपलोड करने की समयसीमा बढ़ाने से इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ‘उम्मीद’ पोर्टल पर वक्फ बाय यूजर सहित सभी वक्फ संपत्तियों के अनिवार्य पंजीकरण के लिए समय बढ़ाने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे समय सीमा से पहले संबंधित न्यायाधिकरणों से संपर्क करें। पीठ ने कहा, हमारा ध्यान धारा 3बी के प्रावधान की ओर आकर्षित किया गया है। चूंकि आवेदकों के पास न्यायाधिकरण के समक्ष उपाय उपलब्ध है इसलिए हम सभी आवेदनों का निपटारा करते हुए उन्हें छह महीने की अवधि की अंतिम तिथि तक न्यायाधिकरण का रुख करने की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के अलावा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी और कई अन्य ने सभी वक्फ संपत्तियों के अनिवार्य पंजीकरण के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध करते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया है।इससे पहले एक वकील ने कहा था कि वक्फ के अनिवार्य पंजीकरण की छह महीने की अवधि समाप्त होने वाली है।
विमान ईंधन की कीमत 5.4 प्रतिशत बढ़ी, वाणिज्यिक एलपीजी की दरें घटीं
विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में 5.4 प्रतिशत की सोमवार को वृद्धि की गई, जबकि वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में 10 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने वैश्विक रुझानों के अनुरूप मासिक मूल्य संशोधन की घोषणा की है। सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन की कीमतें 5,133.75 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 99,676.77 रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। यह लगातार तीसरी मासिक वृद्धि है। एक नवंबर को कीमतों में करीब एक प्रतिशत और एक अक्टूबर को 3.3 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। नवीनतम वृद्धि से विमान कंपनियों पर दबाव बढ़ने की आशंका है जिनके परिचालन लागत में ईंधन का हिस्सा लगभग 40 प्रतिशत है।राज ठाकरे के साथ आने के बाद BJP की हार पक्की है- संजय राउत
Sanjay Raut: अस्पताल में इलाज के बाद शिवसेना UBT सांसद संजय राउत लंबे अंतराल के बाद आज मीडिया से बात की। बातचीत के दौरान राउत ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव को लेकर भी सवाल उठाए। एएनआई से बातचीत में संजय राउत ने कहा कि मेरे जैसा इंसान शांत नहीं बैठ सकता है। मेरी तबियत में सुधार हो रहा है। दिसंबर तक पूरी तरह से स्वस्थ होकर आऊंगा। राउत ने कहा कि राज ठाकरे के साथ आने के बाद बीजेपी की हार पक्की है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच अच्छी चर्चा चल रही है। MVA के साथ राज ठाकरे का रहना जरूरी है। बीजेपी मुंबई की सच्ची दुश्मन है। मुंबई को महाराष्ट्र से तोड़ने की कोशिश मोदी-शाह और अडानी कर रहे हैं। महायुति में तीनों पार्टियों के बीच छोटे बड़े की लड़ाई चल रही है।एसआईआर के मुद्दे पर लोकसभा में गतिरोध, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल बाधित हुआ तथा सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। विपक्षी सदस्यों ने ‘एसआईआर वापस लो’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ के नारे लगाए। हंगामे के बीच ही पीठासीन सभापति संध्या राय ने आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ और ‘स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025’ पेश किया। पीठासीन सभापति संध्या राय ने हंगामा कर रहे सदस्यों से नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की। हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले, सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को कुछ दिवंगत पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी और सभा ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी।चक्रवात दितवाह के असर से तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश
तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, कुड्डालोर और रानीपेट सहित कई हिस्सों में सोमवार को चक्रवाती तूफान दित्वाह के प्रभाव के कारण लगातार मध्यम बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दितवाह कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल गया है और अगले 24 घंटे तक इसी रूप में स्थिर रह सकता है। इसके प्रभाव के कारण अगले कुछ घंटों में भी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे उत्तर तमिलनाडु–पुडुचेरी तटों के ऊपर स्थित गहरा अवदाब पिछले छह घंटे में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा और उसी के आसपास केंद्रित रहा। यह चेन्नई से लगभग 90 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 90 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, कुड्डालोर से 110 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व और कराइकल से 180 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित था। बुलेटिन के अनुसार, यह तंत्र उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों से लगभग 50 किमी दूर था और इसके एक दिसंबर की दोपहर तक और कमजोर होकर अवदाब में बदलने की संभावना है।प्रधानमंत्री ने फिर से ‘ड्रामेबाजी' की है: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री ने संसद के समक्ष मुख्य मुद्दों की बात करने के बजाय फिर से ‘ड्रामेबाजी’ की है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अब ध्यान भटकाने का नाटक ख़त्म कर जनता के असली मुद्दों पर संसद में चर्चा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह संसद को चुनावी हार के बाद हताशा निकालने का मंच बना रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले संसद परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सत्र राजनीतिक रंगमंच न बने, बल्कि रचनात्मक और परिणामोन्मुखी बहस का माध्यम बने। प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के समक्ष मुख्य मुद्दों की बात करने के बजाय फ़िर से ‘ड्रामेबाज़ी’ की है। असलियत यह है कि संसदीय मर्यादा और संसदीय प्रणाली को पिछले 11 साल से सरकार ने लगातार कुचला है, उसकी लंबी फेहरिस्त है।शेख हसीना को बांग्लादेशी अदालत ने सुनाई सजा
बांग्लादेश की अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी भांजी ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक को जमीन घोटाला मामले में जेल की सजा सुनाई: स्थानीय मीडिया।लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने एसआईआर मुद्दे पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित।प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- वायु प्रदूषण और SIR महत्वपूर्ण मुद्दे, ड्रामा नहीं
संसद सत्र से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वायु प्रदूषण और SIR महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, ये कोई ड्रामा नहीं है। सरकार इन मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं होने दे रही है?NIA ने दिल्ली के लालकिला विस्फोट मामले में कश्मीर में कई जगह की छापेमारी की
NIA ने दिल्ली के लालकिला विस्फोट मामले में कश्मीर में कई जगह की छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि एनआईए ने 1 दिसंबर यानी सोमवार तड़के दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस Raid की बड़ी कार्रवाई शोपियां में हुई, जहां एजेंसी ने मौलवी इरफान के घर पर रेड मारी। एनआईए ने सोमवार तड़के गिरफ्तार मौलवी इरफान के पैतृक गांव नादिगामिन शोपियां, डॉ. अदील और डॉ. मुज़म्मिल के मलंगपोरा पुलवामा स्थित घर पर छापेमारी की। कोइल पुलवामा, चंदगाम, मलागपोरा और संबोरा में भी छापेमारी की गई है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई फिर इसके बाद ही तलाशी अभियान शुरू किया गया।संसद सत्र से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष को दी नसीहत
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी संसद भवन पहुंचे। संसद सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने लोकतंत्र को जिया है। ये सत्र देश के विकास में ऊर्जा भरेगा। देश को तेज गति से आगे ले जाने की कोशिश है। विपक्षी अहम मुद्दे उठाएं, पराजय के दौर से बाहर निकलकर आएं। मेरा सभी दलों से आग्रह है कि शीतकालीन सत्र में पराजय की बौखलाहट को मैदान नहीं बनना चाहिए। ये सत्र विजय के अहंकार में भी नहीं बदलना चाहिए। बहुत संतुलित तरीके से, जिम्मेदारी के साथ, जनप्रतिनिधित्व का दायित्व दिया है, उसे संभालते हुए आगे बढ़ें। पीएम मोदी ने कहा, मैं इस शीतकालीन सत्र में सभी दलों से आग्रह करता हूं कि हार की घबराहट को बहस का विषय न बनने दें। जनप्रतिनिधि होने के नाते हमें देश की जनता की जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं को अत्यंत संतुलन और जिम्मेदारी के साथ, भविष्य के बारे में सोचते हुए, निभाना चाहिए।फिर पार्टी की अहम बैठक में शामिल नहीं हुए शशि थरूर
कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और सांसद शशि थरूर संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस रणनीतिक समूह की बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकि, थरूर के कार्यालय ने स्पष्ट किया कि वह केरल में थे और अपनी 90 वर्षीय मां के साथ फ्लाइट से वापस आ रहे थे। स्थानीय निकाय चुनाव प्रचार के कारण कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी दिल्ली में बैठक में शामिल नहीं हो सके। हाल ही में थरूर खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एसआईआर मुद्दे पर बुलाई गई कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति और प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट ने पार्टी के भीतर सवाल खड़े कर दिए थे। प्रधानमंत्री मोदी पर उनकी टिप्पणियों के बाद उन्हें पार्टी के अन्य नेताओं के निशाने पर आना पड़ा।शिवगंगा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने शिवगंगा हादसे पर दुख जताते हुए 2 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायललोग शीघ्र स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
गाजियाबाद- रेलिंग को तोड़ती हुई कार फ्लाई ओवर से 50 फुट नीचे गिरी
गाजियाबाद थाना सिहानी गेट क्षेत्र में रेलिंग को तोड़ती हुई कार फ्लाई ओवर से 50 फुट नीचे गिरी। कार में दो लोग सवार थे, इनमें से एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायलहुआ है। बताया जा रहा है कि नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ। गाड़ी में प्रिंस और उसका दोस्त मौजूद था।
रुबियो बोले- रूस युद्ध पर अमेरिका-यूक्रेन वार्ता अच्छी रही
अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को लगभग चार घंटे की वार्ता पूरी की, जिसका उद्देश्य रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का अंतिम समाधान निकालना था। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि बैठक फलदायी रही, लेकिन शांति समझौते की तलाश में अभी भी काम बाकी है। रुबियो ने कहा, बात सिर्फ उन शर्तों की नहीं है जो लड़ाई को खत्म करती हैं। बात उन शर्तों की भी है जो यूक्रेन को लंबे समय की समृद्धि के लिए तैयार करती हैं। मुझे लगता है कि हमने आज उस पर काम किया है, लेकिन अभी और काम करना बाकी है। फ्लोरिडा में यह उच्च-स्तरीय वार्ता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए मास्को पहुंचने से कुछ दिन पहले हुई है।अमेरिका : पुलिस ने जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी करने वाले संदिग्ध की तलाश तेज की
अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के अधिकारियों ने स्टॉकटन में एक बच्चे की जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई सामूहिक गोलीबारी में तीन बच्चों और एक वयस्क की हत्या के बाद संदिग्ध की तलाश के लिए जनता से उसके बारे में कोई भी जानकारी देने की अपील की है। सैन जॉक्विन काउंटी शेरिफ के कार्यालय की प्रवक्ता हीदर ब्रेंट ने कहा, यह दिल दहला देने वाली घटना है।उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि यह एक लक्षित घटना थी जो एक बैंक्वेट हॉल में हुई, जहां शनिवार रात 100 से अधिक लोग इकट्ठा हुए थे। ब्रेंट ने कहा कि मृतकों की उम्र आठ, नौ, 14 और 21 वर्ष थी। 11 लोग घायल हुए हैं। रविवार दोपहर तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। ब्रेंट ने अपील की, अगर आपके पास कोई फुटेज है, आप स्थानीय व्यवसायी हैं, आसपास रहते हैं या शायद आपने कोई अफवाह सुनी हो तो कृपया शेरिफ कार्यालय से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि वह घटना के पीछे के संभावित मकसद या संदिग्ध की जानकारी साझा नहीं कर सकतीं क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।
मेरी पार्टनर आधी भारतीय, बेटे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता एस चंद्रशेखर के नाम पर रखा, बोले एलन मस्क
Elon Musk: स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस आधी भारतीय हैं और उनके एक बच्चे का मध्य नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर के नाम पर 'शेखर' है। मस्क ने निवेशक और उद्यमी निखिल कामथ के शो 'पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ' में दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मेरे और जिलिस के एक बेटे का मध्य नाम चंद्रशेखर के नाम पर शेखर है। एस चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी खगोल भौतिक विज्ञानी थे, जिन्हें 1983 में तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं के उनके सैद्धांतिक अध्ययन के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।पाकिस्तान में टीटीपी के तीन आतंकी मारे गए
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए। फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) बलूचिस्तान दक्षिण के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई बलूचिस्तान के नोककुंडी स्थित एफसी मुख्यालय के मुख्य द्वार पर एक आत्मघाती हमलावर द्वारा खुद को उड़ा लेने के बाद हुई है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), जिसे पाकिस्तानी सरकार 'फ़ितना-अल-ख़वारिज' कहती है, एक प्रतिबंधित समूह है। एफसी के बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और तीन आतंकवादियों को मार गिराया।दिल्ली | इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का इलाका जहरीली धुंध की चादर में लिपटा हुआ है और सीपीसीबी के अनुसार इस इलाके में एक्यूआई 267 है जो 'खराब' श्रेणी में है।
ट्रंप ने नेशनल गार्ड के एक सदस्य के परिवार को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते गोली लगने से घायल हुए नेशनल गार्ड के एक सदस्य के परिवार को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उसके माता-पिता से बात की और वे बेहद दुखी हैं। वाशिंगटन, डीसी में बुधवार को हुई गोलीबारी में अमेरिकी सेना की विशेष कमांडेंट सारा बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई, जबकि उनके गंभीर रूप से घायल सहयोगी, अमेरिकी वायु सेना के स्टाफ सार्जेंट एंड्रयू वोल्फ की हालत गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दोनों सदस्यों के माता-पिता के व्हाइट हाउस दौरे पर चर्चा की है। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, मैंने कहा, जब आप तैयार हों, क्योंकि यह एक कठिन काम है, तो व्हाइट हाउस आएं। हम सारा को सम्मानित करेंगे। और एंड्रयू के साथ भी ऐसा ही होगा, चाहे वह ठीक हो या नहीं।इमरान खान की पार्टी के नेता इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के सभी सांसद इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर मंगलवार को बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे और अदियाला जेल से अपने नेता की रिहाई की मांग करेंगे। पार्टी के एक शीर्ष नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घोषणा की कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के बाहर विरोध-प्रदर्शन के बाद पार्टी नेता इमरान से मुलाकात करने के लिए रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली जेल जाएंगे। इमरान (73) 2023 से कई मामलों के सिलसिले में अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें पहली बार उसी साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था।चक्रवात 'दितवाह' कमजोर होकर गहरे अवदाब में तब्दील हुआ
चक्रवात दितवाह कमजोर होकर रविवार रात गहरे अवदाब में तब्दील हो गया और यह मौसम प्रणाली सोमवार सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से कम से कम 20 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित हो जाएगी। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात दित्वा कुड्डालोर से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व, कराईकल से 130 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, पुडुचेरी से 90 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, वेदारण्यम से 180 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और चेन्नई से 140 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। मौसम विभाग द्वारा रविवार देर रात जारी बुलेटिन में कहा गया है, उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों से चक्रवात के केंद्र की न्यूनतम दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। इसके उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के समानांतर उत्तर की ओर बढ़ने और एक दिसंबर सुबह तक कमजोर होकर अवदाब के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।सर्वदलीय दल की बैठक बुलाई गई थी
शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले रविवार 30 नवंबर को सर्वदलीय दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में दोनों सदनों के विधायी कार्यों और विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई। सर्वदलीय बैठक में सरकार की ओर से क्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा में सदन के नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए। वहीं, विपक्ष की ओर से कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, कोडिकुनिल सुरेश, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन, समावादी पार्टी के अखिलेश यादव, द्रमुक के तिरुचित शिवा और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।संसद का शीतकालीन सत्र आज से हो रहा है शुरू
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा जो 19 दिसंबर तक चलेगा। विपक्ष एसआईआरके मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारियों में है। संसद के शीतकालीन सत्र में परमाणु ऊर्जा विधेयक-2025 के साथ 9 नए बिल पेश होने हैं। सरकार ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने के लिए नौ आर्थिक विधेयकों को सूचीबद्ध किया है, जिनमें बीमा कानूनों में संशोधन करने वाला एक विधेयक और तंबाकू तथा पान मसाला जैसी हानिकारक वस्तुओं पर कर और उपकर लगाने से संबंधित दो अन्य विधेयक शामिल हैं।जंतर-मंतर की जगह अब कहां होंगे प्रदर्शन? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा नया विकल्प
दिल्ली में शनिवार को बंद जैसे हालात! CP में नहीं खुलेंगे रेस्त्रां, दुकानें और ऑफिस; वर्चुअल तरीके से काम करेंगे कोर्ट
Bypoll Results 2026: बंगाल से असम तक BJP ने लहराया जीत का परचम, नंदीग्राम से नगांव तक चौंकाया, पीएम मोदी ने दी बधाई
CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत के दावे और ट्रेन से उतारे गए छात्र! पुलिसियां कार्रवाई पर फिर उठे सवाल; राजधानी में हलचल तेज
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर सात दिन में 27 FIR दर्ज, जानें किन चार धाराओं का सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
© 2026 Times Horizon Private Limited
