LIVE

01 मई 2025 हिंदी न्यूज़: 'भारत के पास देने के लिए बहुत कुछ है', पीएम मोदी ने वेव्स सम्मेलन का किया उद्घाटन, पहलगाम की बैसरन घाटी में 2 दिन पहले से ही मौजूद थे आतंकी; पाकिस्तान ने लगातार 7वीं रात नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Shashank Shekhar MishraUpdated May 1, 2025, 14:54 IST

01 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित देश के पहले वेव्स समिट का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। वेव्स के जरिए सरकार का उद्देश्य मनोरंजन क्षेत्र में भारत की उपस्थिति को और भी ज्यादा मजबूत करना है। जानकारी के अनुसार, वेव्ज 2025 सम्मेलन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही घटना की जांच जारी है। NIA की जांच के दौरान कई अहम खुलासे भी हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी 2 दिन पहले ही बैसरन घाटी पहुंच गए थे। इन आतंकवादियों के निशाने पर सिर्फ बैसरन ही नहीं बल्कि 3 अन्य पर्यटन स्थल भी थे। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित किए जा रहे देश के पहले वेव्स समिट का आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी इस सम्मेलन में दिन भर मौजूद रहेंगे। वेव्स के जरिए सरकार का उद्देश्य मनोरंजन क्षेत्र में भारत की उपस्थिति को और भी ज्यादा मजबूत करना है। जानकारी के अनुसार, वेव्ज 2025 सम्मेलन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्यों के लोगों को बधाई दी और दोनों राज्यों द्वारा की गई तेज प्रगति की सराहना की। महाराष्ट्र और गुजरात की गिनती देश के समृद्ध राज्यों में की जाती है और इनका गठन 1960 में तत्कालीन बॉम्बे स्टेट से अलग करके किया गया था। मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र ने हमेशा भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जब कोई महाराष्ट्र के बारे में सोचता है, तो ‘‘उसका गौरवशाली इतिहास और लोगों का साहस हमारे दिमाग में आता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य प्रगति का एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है और इसके साथ ही अपनी जड़ों से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं। पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार सातवीं रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के तीन सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की, वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई का माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के मध्य बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने हॉटलाइन पर बात की थी लेकिन इसके बावजूद गोलीबारी की गई। पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है। अब उसने पाकिस्तानों विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के किसी भी विमान को भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। फिलहाल यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई, 2025 तक लागू रहेगा। पाकिस्तान विमान कंपनियों के लिए यह एक बड़ा झटका है। किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पिछले सप्ताह पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अमेरिका कश्मीर की स्थिति के संबंध में भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उन्हें "तनाव को और न बढ़ाने" के लिए कह रहा है। ब्रूस ने यह भी कहा था कि रुबियो “आज या कल तक पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात कर सकते हैं।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दक्षिण एशिया में हाल के घटनाक्रम के संबंध में पाकिस्तान के दृष्टिकोण से अवगत कराया।

  • भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना दिखा रही हेकड़ी, युद्ध अभ्यास में जुटा आतंकी देश

  • PAK के खिलाफ एक और एक्शन, भारत ने बंद किया अपना एयरस्पेस

  • ‘आप' ने जातिगत गणना को पहलगाम हमले से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया

  • भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच रूबियो ने की शरीफ से बात

  • ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ 'बत्ती बंद' प्रदर्शन में लिया हिस्सा

MAY 01, 2025 14:54 IST

पहलगाम हमला: जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री से बात की

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले और इसके तार सीमा पार से जुड़े होने के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों को अवगत कराने के अपने कूटनीतिक अभियान के तहत बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया से संपर्क किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ताए-युल से बात की और समझा जाता है कि उन्होंने आतंकवादियों के प्रति भारत की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति से अवगत कराया। विदेश मंत्री पहले ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आठ अन्य अस्थायी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से इस संबंध में बात कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ जयशंकर की फोन पर बातचीत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान भी 2025-26 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र के इस प्रभावशाली निकाय का सदस्य है।
MAY 01, 2025 14:39 IST

अरविंद श्रीवास्तव ने संभाला राजस्व सचिव का कार्यभार

अरविंद श्रीवास्तव ने वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव का पदभार बृहस्पतिवार को संभाल लिया। कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में सेवाएं दी हैं। इससे पहले, श्रीवास्तव ने वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के बजट प्रभाग में संयुक्त सचिव, एशियाई विकास बैंक में विकास अधिकारी, वित्त विभाग के सचिव (बेंगलुरु), शहरी विकास विभाग के सचिव (बेंगलुरु) और शहरी बुनियादी ढांचे विकास तथा वित्त निगम (कर्नाटक) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 18 अप्रैल 2025 को श्रीवास्तव को राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया था।
MAY 01, 2025 13:32 IST

सरकारी अधिकारी ने बीजद विधायक पर लगाया मारपीट का आरोप, शिकायत दर्ज

ओडिशा में जाजपुर के एक सरकारी अधिकारी ने बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक विश्व रंजन मलिक पर थप्पड़ मारने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बारी से विधायक मलिक ने जूनियर राजस्व सहायक अमर रंजन नायक द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि उसने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में अधिकारी ने कहा कि विधायक ने उन्हें सोमवार दोपहर 12.45 बजे बारी ब्लॉक कार्यालय में बुलाया था।
MAY 01, 2025 12:55 IST

'भारत के पास देने के लिए बहुत कुछ है', पीएम मोदी ने वेव्स सम्मेलन का किया उद्घाटन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित देश के पहले वेव्स समिट का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। वेव्स के जरिए सरकार का उद्देश्य मनोरंजन क्षेत्र में भारत की उपस्थिति को और भी ज्यादा मजबूत करना है। जानकारी के अनुसार, वेव्ज 2025 सम्मेलन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2025 12:47 IST

फोन पर तीन तलाक दिए जाने से क्षुब्ध महिला ने की आत्महत्या, पुलिसकर्मी निलंबित

गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके में पति द्वारा फोन पर कथित रूप से तीन तलाक दिए जाने और ससुराल के लोगों द्वारा दहेज की खातिर लगातार उत्पीड़न से परेशान एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि चौरी चौरा इलाके में 23 वर्षीय विवाहिता सानिया ने सोमवार देर रात खुदकुशी कर ली। परिजन का आरोप है कि सानिया के पति ने सोमवार शाम महाराष्ट्र से फोन करके तीन बार तलाक कहकर संबंध तोड़ने की बात कही थी जिसके बाद उसने देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
MAY 01, 2025 12:33 IST

जाति आधारित गणना के सरकार के फैसले के मद्देनजर शुक्रवार को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने के सरकार के फैसले पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की शुक्रवार को एक बैठक होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्र ने बुधवार को घोषणा की कि जातिगत गणना अगली जनगणना का हिस्सा होगी, जिसमें आजादी के बाद पहली बार जातियों का विवरण शामिल किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि सरकार के फैसले और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को पार्टी के 24, अकबर रोड स्थित कार्यालय में शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पिछले सप्ताह 24 अप्रैल को भी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई थी।
MAY 01, 2025 11:26 IST

पहलगाम की बैसरन घाटी में 2 दिन पहले से ही मौजूद थे आतंकी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही घटना की जांच जारी है। NIA की जांच के दौरान कई अहम खुलासे भी हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी 2 दिन पहले ही बैसरन घाटी पहुंच गए थे। इन आतंकवादियों के निशाने पर सिर्फ बैसरन ही नहीं बल्कि 3 अन्य पर्यटन स्थल भी थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2025 11:25 IST

अमेरिका: वाशिंगटन गोलीबारी के बाद 3 भारतीय मूल के लोग मृत पाए गए

संयुक्त राज्य अमेरिका में वाशिंगटन के न्यूकैसल शहर में एक घर में गोलीबारी के बाद 3 भारतीय मूल के लोग मृत पाए गए। किंग काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता ब्रैंडिन हल ने कहा कि शेरिफ के डिप्टी ने 24 अप्रैल को शाम 7 बजे के आसपास 129वें प्लेस साउथईस्ट के एक टाउन होम में 911 कॉल का जवाब दिया। यूएस मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, जासूसों को सामने की खिड़की पर खून और सड़क पर एक खोखली गोली मिली।
MAY 01, 2025 11:18 IST

NIA के महानिदेशक पहुंचे पहलगाम, एजेंसी 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कर रही जांच

MAY 01, 2025 10:08 IST

आज देश के पहले WAVE शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित किए जा रहे देश के पहले वेव्स समिट का आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी इस सम्मेलन में दिन भर मौजूद रहेंगे। वेव्स के जरिए सरकार का उद्देश्य मनोरंजन क्षेत्र में भारत की उपस्थिति को और भी ज्यादा मजबूत करना है। जानकारी के अनुसार, वेव्ज 2025 सम्मेलन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2025 09:21 IST

पाकिस्तान ने लगातार सातवीं रात नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार सातवीं रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के तीन सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की, वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई का माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के मध्य बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने हॉटलाइन पर बात की थी लेकिन इसके बावजूद गोलीबारी की गई।
जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘30 अप्रैल और एक मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सैन्य चौकियों की तरफ से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने स्थित नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।’’उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने इसका माकूल जवाब दिया।
MAY 01, 2025 08:51 IST

एस जयशंकर ने की US के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ सहयोग के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। पहलगाम में भयानक आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों के लिए दुख व्यक्त करते हुए रुबियो ने भारत को पाकिस्तान के साथ मिलकर तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद ने कहा कि कल अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2025 07:07 IST

जगन्नाथ मंदिर पर राजनीति: भाजपा ने ममता सरकार पर आरोप लगाए

पश्चिम बंगाल के दीघा में बनाए गए नए जगन्नाथ मंदिर का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उद्घाटन किये जाने के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे "हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला चुनावी हथकंडा" करार दिया है। पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में बनाया गया भगवान जगन्नाथ का मंदिर पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के मंदिर की प्रतिकृति है।
राज्य के भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि पुरी का जगन्नाथ मंदिर सदियों पुराना और सबसे पवित्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस अपने ‘हिंदू विरोधी एजेंडे’ में असफल होकर अब सांस्कृतिक केंद्र को मंदिर बताकर जनता को गुमराह कर रही है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि राज्य सरकार को मंदिर निर्माण का न तो संवैधानिक और न ही धार्मिक अधिकार है।
MAY 01, 2025 07:06 IST

ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ 'बत्ती बंद' प्रदर्शन में लिया हिस्सा

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा बुलाए गए 'बत्ती बंद' प्रदर्शन में हिस्सा लिया। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने अपने निवास पर इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह आंदोलन सफल रहा और उन्होंने इसमें भाग लेने वालों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि लोगों ने रात नौ बजे से 9:15 बजे तक 15 मिनट के लिए अपनी बत्तियां बंद रखीं। ओवैसी ने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को यह संदेश देना है कि यह अधिनियम केवल वक्फ बोर्ड को समाप्त करेगा।
MAY 01, 2025 07:06 IST

‘आप' ने जातिगत गणना को पहलगाम हमले से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया, भाजपा का पलटवार

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जातिगत गणना की घोषणा का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कर रही है। इसके जवाब में भाजपा ने आप की आलोचना करते हुए कहा कि उसके नेताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर "गैर-जिम्मेदाराना" बयान देने से बचना चाहिए। आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "जब पाकिस्तान पर कार्रवाई करने का समय आया तो आपने कार्रवाई नहीं की, बल्कि जातिगत गणना का मुद्दा उठा दिया। पूरा देश आपके साथ है और आतंकवादियों पर कार्रवाई चाहता है।" आप के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी इसी तरह की बात ही और आरोप लगाया कि इस कदम का उद्देश्य 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकाना है।
MAY 01, 2025 07:03 IST

भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच रूबियो ने की शरीफ से बात

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पिछले सप्ताह पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अमेरिका कश्मीर की स्थिति के संबंध में भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उन्हें "तनाव को और न बढ़ाने" के लिए कह रहा है। ब्रूस ने यह भी कहा था कि रुबियो “आज या कल तक पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात कर सकते हैं।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दक्षिण एशिया में हाल के घटनाक्रम के संबंध में पाकिस्तान के दृष्टिकोण से अवगत कराया।
MAY 01, 2025 07:02 IST

भारत ने बंद किया अपना एयरस्पेस, नहीं उड़ेंगे पाकिस्तानी विमान

पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है। अब उसने पाकिस्तानों विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के किसी भी विमान को भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। फिलहाल यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई, 2025 तक लागू रहेगा। पाकिस्तान विमान कंपनियों के लिए यह एक बड़ा झटका है। किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।