आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें, 28-May-2026: सिद्दारमैया ने CM पद से दिया इस्तीफा; ट्विशा मामले में सास गिरिबाला हुई गिरफ्तार

आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें (Top Hindi News Today) 28-May-2026: देश और दुनिया में गुरुवार को कई बड़ी और अहम घटनाएं हुईं तो चलिए विस्तार से दिनभर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें 28-May-2026: देश और दुनिया में गुरुवार का दिन कई बड़ी और अहम घटनाओं के नाम रहा। ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह को 5 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इसके अलावा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बेंगलुरु में लोकभवन जाकर राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके साथ ही शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया। ऐसे में एक नजर डालते हैं दिनभर की 10 बड़ी खबरों पर...

aaj ki 10 badhi khabre

आज की 10 बड़ी खबरें (फोटो साभार: AI)

1- सिद्दारमैया ने छोड़ी CM की कुर्सी

कर्नाटक का सियासी नाटक गुरुवार को अंतत: उस वक्त समाप्त हुआ जब मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। कांग्रेस आलाकमान ने ऐसे संकेत दिए हैं कि डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि, विधायक दल की बैठक में ही अगले मुख्यमंत्री का औपचारिक ऐलान होगा।

End of Feed