आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें, 02 June 2026: देश और दुनिया में मंगलवार का दिन कई बड़ी और अहम घटनाओं के नाम रहा। मोदी सरकार ने CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया। वहीं, लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन बनाया गया। गुजरात के सूरत जिले में बारडोली के उवा-माणेकपोर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी 20 जून को बंगाल स्थापना दिवस मनाएगी. इसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को कोलकाता जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी 20 जून को बंगाल स्थापना दिवस मनाएगी. इसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को कोलकाता जाएंगे। ऐसे में एक नजर डालते हैं दिनभर की 10 बड़ी खबरों पर...
आज की 10 बड़ी खबरें (फोटो साभार: AI)
1- CBSE का बड़ा एक्शन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। मोदी सरकार ने CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया। वहीं, लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन बनाया गया। यह फैसला CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम पर बढ़ती जांच-पड़ताल के बीच आया है।
2- सूरत में बड़ा सड़क हादसा
गुजरात के सूरत जिले में बारडोली के उवा-माणेकपोर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र के दो राज्य परिवहन (ST) की बसों और एक ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर (ट्रिपल एक्सीडेंट) हुई। इस टक्कर में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसा दो महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) बसों और एक ट्रैक्टर के बीच टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद एक बस में आग लग गई, जिससे कई यात्री उसकी चपेट में आ गए।
3- अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाने से Nepal में नहीं मिलेगी एंट्री
भारत-नेपाल सीमा (किशनगंज/ठाकुरगंज क्षेत्र) पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दरअसल, अब किसी भी नागरिक को बिना वैध सरकारी पहचान पत्र के नेपाल सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। काठमांडू के मेयर बालेन शाह की ओर से जारी आदेशों और सुरक्षा संबंधी नई गाइडलाइंस के बाद इंडो-नेपाल सीमा के गलगलिया बॉर्डर सहित अन्य चेकपोस्टों पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी तथा जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
4- अमित शाह ने अन्नामलाई से की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा नेता के अन्नामलाई से मुलाकात की। इससे पहले अन्नामलाई ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने इस्तीफे के संबंध में चर्चा की। यह चर्चा गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात के साथ समाप्त हुई। उन्होंने उनके इस्तीफे के मामले पर चर्चा की।
5- बंगाल में टूट सकती है TMC!
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस दो गुटों में बंट सकती है. पार्टी से निकाले गए नेता रिजू दत्ता ने दावा किया कि 80 में से 50 से ज्यादा विधायक खुद को असली तृणमूल बताने की तैयारी कर रहे हैं. दरअसल, बंगाल में TMC के 80 विधायक हैं. नए गुट को मान्यता के लिए दो-तिहाई यानी 54 विधायकों की जरूरत होगी.
6- सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी!
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता में पार्टी नेताओं पर हुए हमलों के विरोध में प्रदर्शन का नेतृत्व किया. बीते दिनों ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और दूसरे नेताओं को भिड़ ने निशाना बनाया था. धरने पर बैठीं ममता बनर्जी ने कहा, 'बंगाल में पुलिस TMC नेताओं को धमका रही है.'
7- बालेन शाह के बयान पर भारत का जवाब
नेपाल के प्रधानमंत्री की तरफ से भारत-नेपाल सीमा को लेकर दिए गए बयान के बाद भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने नेपाल के प्रधानमंत्री के बयानों और इस मुद्दे पर नेपाली विदेश मंत्रालय के बयान का संज्ञान लिया है। जायसवाल ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा का लगभग 98 प्रतिशत हिस्सा पहले ही निर्धारित किया जा चुका है।
8- नेतन्याहू पर भड़क उठे ट्रंप!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई. एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने गुस्से में नेतन्याहू को ‘पागल’ कह दिया और उन पर एहसान न मानने का आरोप लगाया।
9- राजस्थान-MP में आंधी-बारिश से 5 मौतें
23 राज्यों में जून की शुरुआत के साथ गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार के कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई. इस दौरान अलग-अलग घटनाओं में राजस्थान और मध्य प्रदेश में 5 की मौत हो गई।
10-सोने-चांदी हुए महंगे
सोने-चांदी के दाम में आज को बढ़त दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 760 रुपए बढ़कर 1 लाख 56 हजार रुपए हो गया है. वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 2,950 रुपए बढ़कर 2 लाख 66 हजार रुपए पर पहुंच गई है।
