PM Modi Address To Nation: 'हर काम में खलल पैदा करती है कांग्रेस...', PM मोदी बोले- हमारा प्रयास रुकेगा नहीं

Pradhanmantri Narendra Modi Ka Bhashan, नरेंद्र मोदी एड्रेस टू नेशन (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम देश की प्रगति के लिए जो भी काम करते हैं, उसमें कांग्रेस हमेशा खलल पैदा करती है। इस दौरान, पीएम मोदी ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।

Pradhanmantri Narendra Modi Ka Bhashan (नरेंद्र मोदी स्पीच): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल नारी शक्ति के सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के स्वार्थ की वजह से महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाया।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

'नारी कभी नहीं भूलतीं अपना अपमान'

उन्होंने कहा कि जब नारी शक्ति का प्रस्ताव गिरा तो कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं। महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर ये लोग मेजे थपथपा रहे थे। उन्होंने जो किया, वो केवल टेबल पर थाप नहीं थी, वो नारी के स्वाभिमान पर उनके आत्मसम्मान पर चोट थी। उन्होंने कहा कि नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती है।

End of Feed