Heart Attack Video:दौड़ते-दौड़ते युवक की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत, CCTV फुटेज आया सामने

Silent Heart Attack Viral Video: गुजरात के जामनगर से एक युवक की मौत का वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक एक्सरसाइज के तौर पर रनिंग करता दिख रहा है तभी उसी दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Silent Heart Attack Video: हाल में हार्ट अटैक से मौत के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है कि कैसे अचानक काम करते हुए या दौड़ते भागते लोगों को अचानक से दिल का दौरा (Silent Heart Attack) आता है और देखते ही देखते मौत हो जाती है, वहीं अब एक मामला गुजरात के जामनगर से सामने आया है जहां के आहिर समाज विद्यार्थी भवन में हर रोज की तरह विद्यार्थी एक्सरसाइज के तौर पर रनिंग कर रहे थे उनमें हेमंत भाई जोगल नामक युवक भी जॉगिंग कर रहा था।

heart attack viral video in jamnagar gujarat

जामनगर गुजरात हार्ट अटैक वीडियो (प्रतीकात्मक फोटो)

अचानक वो थोड़ा लड़खड़ाया फिर कुछ धीमी गति से रुका और फिर अचानक लडखडा कर नीचे गिर पड़ा। तभी आसपास उसके साथ दौड़ते हुए विद्यार्थियों को लगा कि ऐसा क्या हुआ कि हेमंत अचानक नीचे गिर गया।

End of Feed