मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बखारी गांव में एक महिला की संगीत कार्यक्रम में नाचते समय गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था,उसी में महिलाएं डांस कर रही थीं उसी समय एक महिला डांस फ्लोर पर गिर गई, आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
डांस कर रही महिला की देखते ही देखते हार्ट अटैक से मौत हो गई
Woman dies of heart atatck while dancing in Seoni district of Madhya Pradesh. t.co/gO6D0o1gNg
— ANI (@ANI) Dec 15, 2022
जानकारी के अनुसार, यह घटना सिवनी जिले के बखारी गांव की है, बुधवार की रात यहां एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान संगीत कार्यक्रम में महिलाएं डांस कर रही थीं।डांस के दौरान 60 साल की महिला अचानक डांस फ्लोर पर गिर गई।लोगों ने देखा तो तुरंत महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। डॉक्टर के मुताबिक,महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे वो महिला अच्छे से डांस कर रही है फिर अचानक एक ओर गिर पड़ती है-
पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं
पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें देखते ही देखते हार्ट अटैक से प्राण निकल गए थे, हाल ही में हनुमान जी का किरदार निभा रहे एक शख्स की ऐसे ही मौत हुई थी जिसका वीडियो सामने आया था।
